Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • श्रद्धा-भक्ति

…जब हनुमान जी ने लघिमा की सहायता से बचाये थे लक्ष्मण के प्राण

admin 28 February 2021
HANUMAN FLYING
Spread the love

भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के विषय में माना जाता है वे मन की गति से उड़ सकते थे। यानी अगर वे इस समय अयोध्या में हैं और उन्होंने मन में सोचा कि उन्हें इसी समय श्रीलंका में पहुंचना है तो वे श्रीलंका में पहुंच चुके होते थे। उड़ने की इसी गति को मन की गति कहा जाता है। यानी सभी देवी और देवताओं के एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने या जाने की गति को मन की गति माना जाता है।

अब रही बात हनुमान जी के विषय में तो उन्हें भी एक अवतार के रूप में माना जाता है इसलिए यहां हम उनकी तुलना किसी भी मानव या मशीन से नहीं कर सकते थे। और ना ही आधुनिक युग के पास इस समय ऐसा कोई प्रमाण हैं कि उनके उड़ने की गति या रफ्तार क्या रही होगी।

बचपन में जब हम रामायण की कहानियां सुना करते थे तब हमें लक्ष्मण जी के बेहोश होने पर हनुमान जी के संजीवनी बूटी लेने जाना जाने का किस्सा भी सुनने को मिलता था जिसमें संजीवनी बूटी ना मिलने पर पूरा का पूरा पर्वत उठाकर लाने वाला किस्सा बेहद रोचक लगता था।

जिस तरह से हनुमान जी एक ही रात में श्रीलंका से हिमालय के पर्वतों पर पहुंचे? और पहाड़ उठाकर वापस भी आ गए तो निश्चित ही उनके उड़ने की क्षमता बेहद तेज रही होगी।

उनके विषय में यह भी माना जाता है कि उन्होंने एक समय सूर्य को भी निगल लिया था। और अगर सूर्य को भी निगल लिया था तो पृथ्वी से सूर्य के बीच की दूरी तो करोड़ों किलोमीटर की है। ऐसे में उनको वहां तक पहुंचने में कितना समय लगा होगा? इसका स्पष्ट प्रमाण किसी के पास नहीं है। लेकिन, हम अगर रामायण पर आधारित प्रमाणों की बात करें तो हमारे सामने सटीक और स्पष्ट प्रमाण हैं कि हनुमान जी का वेग आज के युग में उपलब्ध किसी भी मशीन से सैकड़ों गुणा अधिक रहा होगा।

जानिए, भगवान राम के पुत्र कुश को क्यों करवाना पड़ा था अयोध्या का पुनर्निर्माण? | Reconstruction of Ayodhya

जैसा कि हनुमान जी के लिए अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता का संबोधन किया जाता है। उसके अनुसार हनुमानजी को योग की आठ सिद्धियां प्राप्त थीं। और ये आठों सिद्धियां एक प्रकार से शक्तियों के समान मानी जाती हैं। इन्हीं शक्तियों में से महिमा और लघिमा नाम की शक्तियों के माध्यम से मन के वेग या गति से उड़ा जा सकता है। ग्रंथों में बताया गया है कि हनुमान जी महिमा और लघिमा शक्तियों के बल पर ही उड़ा करते थे।

लघिमा नामक सिद्धि का उपयोग करके हनुमान प्रकाश की गति से भी तेज उड़ सकते थे। इस सिद्धि के माध्यम से वे अपने शरीर का वजन ना के बराबर कर लेते थे। इसे अगर हम वैज्ञानिक आधार पर देखें तो वहां भी प्रकाश की गति से तेज उड़ने के लिए किसी भी चीज का वजन ना के बराबर होना चाहिए।

अगर शरीर में वजन ही नहीं होगा तो शरीर पर ना तो गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव हो सकता है और ना ही किसी भी प्रकार की कोई केंद्रीय ऊर्जा ही उन्हें अपनी ओर खींच सकती थी। तो संभव है कि इसी कारण से हनुमान जी भी प्रकाश की गति से या उससे भी तेज उड़ सकते थे। शास्त्रों के ज्ञाताओं का भी यही मानना है कि हनुमान जी ने संभवतः लघिमा नाम की सिद्धि का ही प्रयोग करके लक्ष्मण की जान बचाई थी।

हमारे विभिन्न शास्त्रों और ग्रंथों के अनुसार हम भी योग द्वारा प्रथम तीन माह तक लगातार ध्यान करते हुए शरीर और आकाश के संबंध में संयम करने से लघु अर्थात हल्की रुई जैसे पदार्थ की धारणा से आकाश में गमन करने की शक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि इस शक्ति को हासिल करने के लिए यम और नियम का पालन करना जरूरी है। साथ ही संयमित भोजन, वार्तालाप, विचार और मन के भावों पर ध्यान देना भी अत्यंत जरूरी होता है। और इस प्रकार के नियमों का पालन करना कम से कम इस युग के किसी भी आम आदमी के लिए तो संभव नहीं है।

  • अमृति देवी

About The Author

admin

See author's posts

3,549

Post navigation

Previous: मोबाइल गेम्स से ठंडा पड़ा पतंग बाजार | Kite Market & Mobile Games
Next: अमरोहा (Amroha) का दर्दभरा इतिहास | History of Amroha

Related Stories

Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

admin 11 March 2026
Types of incarnations of Lord Vishnu
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति

कितने प्रकार के होते हैं विष्णु जी के अवतार?

admin 3 February 2026
Mumbai TV serial actors visited Shankaracharya Ji and sought his blessings. 1
  • धर्म
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

मुंबई टीवी सीरियल के कलाकारों ने किया शंकराचार्य जी का दर्शन व लिया आशीष

admin 26 December 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093081
Total views : 170823

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.