Skip to content
28 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यटन

Beauty of Sanasar : प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा उदाहरण है सनासर

admin 26 January 2022
Sanasar in Jammu_1
Spread the love

मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी के मौसम में अगर आपको दिन में भी ठंड का एहसास करना हो तो आप जम्मू कश्मीर के सनासर की यात्रा कर सकते हैं। जम्मू से उधमपुर होते हुए पटनीटाॅप में मुख्य सड़क छोड़कर सनासर करीब 20 किलोमीटर ऊपर की तरफ स्थित है। जम्मू से करीब 150 किमी दूर सनासर 90 के दशक में ‘सनम बेवफा’ फिल्म के एक गाने की शूटिंग की वजह से चर्चा में आया था।

बेहतरीन लोकेशन, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और बिल्कुल नैचरल लुक के साथ सनासर दरअसल अब तक पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय नहीं हुआ है। इस इलाके में छोटे-मोटे होटल से लेकर सरकारी गेस्ट हाउस और कुछ निजी कंपनियों के टेंट भी किराए पर उपलब्ध हैं।

सरकारी गेस्ट हाउस का एक दिन का किराया जहां 3000 रुपये प्रति दिन से शुरू होता है, वहीं निजी टेंट में आप 700-1,000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से ठहर सकते हैं। पटनीटाॅप से सनासर तक के लिए प्राइवेट टैक्सी 700 रुपए में मिल जाती है, जबकि जम्मू से पटनीटाॅप तक बस द्वारा करीब 150 रुपए प्रति व्यक्ति का किराया चुकाकर पहुंचा जा सकता है।

हम कैसे पहुंचे सनासर –
जम्मू में फ्लाइट से उतरने के बाद हमने बाहर सड़क पर आकर एक बस ली और उससे पटनीटाॅप जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंच गए। बस अड्डे से बसें खुलने को तैयार थीं और करीब तीन घंटे में पटनीटाॅप पहुंच गईं। उधमपुर होते हुए बस से पटनीटाॅप जाने में साथ में एक नदी चल रही थी जो कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रही थी। यह नदी अपने आप में एक रोमांच थी जो कभी शांत तो कभी कलकल करती ठंडक का अहसास करा रही थी। बीच-बीच में तो यह नदी इतनी पास आ जाती कि लगता बस रोक कर थोड़ी देर नदी में कूद लिया जाए।

Sanasar in Jammu_1पटनीटाॅप पहुंचने के बाद सनासर जाने के लिए टैक्सी के रेट पूछे तो किराया करीब 800 रुपये बताया गया जो पांच मिनट के मोलभाव के बाद 650 रुपये में तय हो गया। पथरीली सड़कें, घुमावदार पहाड़ और बीच में पैदल चलते हुए लोग, सिर्फ 25 मिनट में सनासर आ गया।

डोगरी जानते हैं तो मोस्ट वेलकम करेगा सनासर –
हाॅर्स राइडिंग के लिए सनासर एक आदर्श जगह है क्योंकि तकरीबन एक घंटे के लिए गाइड के साथ घोड़े 150-200 रुपए में आसानी से मिल सकते हैं। एक पार्क जिसके ठीक बीच में एक तालाब है, चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे चीड़ के पेड़ और तमाम छोटे-छोटे ग्रामीण घरों से घिरा हुआ सनासर दूर से देखने पर जितना खूबसूरत नजर आता है, पास पहुंचकर उससे भी अधिक प्रिय लगता है। डोगरी बोलने वाले स्थानीय लोग आतिथ्य सत्कार की हर खूबियों को भलीभांति जानते हैं और अपनी हर संभव कोशिश करते हैं कि यहां आने वाला व्यक्ति दोबारा इस जगह पर जरूर आए।

बेटी याद करती है गाइड मुराद को –
एक छोटा सा मार्केट, कई छोटी-छोटी दुकानें और एक तरफ जम्मू कश्मीर सरकार का बोर्ड, बस यही था सनासर। जब वहां हमें कुछ ठहरने लायक नहीं दिखा तो पी।वाई। रिजाॅर्ट्स के मालिक कटोच साहब से बात की। उन्होंने कहा कि पार्क में स्वागत के लिए जो बोर्ड लगा है, वहीं से उतरकर नीचे आना है जहां जम्मू-कश्मीर सरकार के गेस्ट हाउस बने हैं। गेस्ट हाउस के बगल से एक रास्ता उस रिजाॅर्ट तक जाता है जहां हमें ठहरना था।

Darjeeling Tourism : किंगडम आफ हिल्स दार्जलिंग

वहां रास्ते पर रिजाॅर्ट का एक कर्मी हमारे स्वागत के लिए खड़ा था जिसने हमारी नौ साल की बिटिया को देखते ही गोद में उठा लिया। इसके बाद तो तीन दिन तक वही उसका स्थानीय अभिभावक बन गया। खेलने के लिए जाना हो, घुड़सवारी के लिए या वाटर फाॅल में नहाने के लिए, मुराद नाम का वह गाइड हमें तसल्ली से वो सब कुछ दिखाता रहा जो उस इलाके में हमें दोबारा आने के लिए मजबूर कर दे।

बच्चे, छोटा सा बाजार और बाॅनफायर –
पहाड़ की तराई में बसे घर, मासूम से बच्चे, मीलों की दूरी तय कर स्कूल जाते छात्र और कंधे पर गैस सिलेंडर लादकर आते पिट्ठू, सब कुछ हमारे लिए बिल्कुल नया था और बेहतर रोमांचित कर देने वाला भी। उस दिन लंच करने के बाद जैसे ही हम घूमने का मूड बना रहे थे, अचानक तेज हवाएं चलने लगी और ऐसा लगा कि टेंट उड़कर कहीं हवा में न चला जाए। उसे बनाने की कला इतनी फिट है कि उसे कुछ नहीं हुआ। हां दोपहर तीन-चार बजे हमें कंबल की जरूरत पड़ गई और प्रति व्यक्ति के हिसाब से अटेंडेट हमें तीन-तीन कंबल पहुंचा गया। करीब पांच बजे तक हम सांसे रोके वहीं पड़े रहे।

उसके बाद साइट सीइंग के लिए निकले और सिर्फ एक घंटे में हम आसपास के स्पाॅट को देखकर वापस आ गए। कैंप अटेंडेंट ने तब तक गरमागरम खाना तैयार रखा था, जबकि मुराद ने बाॅनफायर की व्यवस्था कर दी। आग के सामने लगी प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठकर हम खाने का मजा लेते रहे।

अगले दिन सुबह नौ बजे नाश्ता कर हम वाटरफाॅल के लिए निकले। बर्फ से भी ठंडे पानी में एकबारगी घुसने की हमारी हिम्मत नहीं हुई, लेकिन बिटिया ने झट से छलांग लगा दी। मुराद भी फाॅल में कूद गया। उसके बाद मैंने भी शर्म का आवरण छोड़ते हुए छलांग लगाई। दिन में कुछ और स्पाॅट घूमने के बाद हमें थकान होने लगी और वापस कैंप में आकर हमने आराम करने का फैसला किया।

– अमित त्यागी

About The Author

admin

See author's posts

1,418

Related

Continue Reading

Previous: बनायें मैंगो से दलिया, मैंगो स्मूदी और मैंगो सालसा | Mango Dishes
Next: Amazing Hotels in the World : दुनिया के कुछ अजब-गजब होटल

Related Stories

Saras Aajivika Fair Noida
  • देश
  • पर्यटन
  • लाइफस्टाइल

सरस मेले में दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

admin 17 February 2024
Saras Aajivika Fair 2024 Noida 3
  • कला-संस्कृति
  • देश
  • पर्यटन

सरस आजीविका मेला 2024 का हुआ शुभारम्भ

admin 16 February 2024
Fatehpur-Sikri_Agra-District-of-Uttar-Pradesh-1
  • ऐतिहासिक नगर
  • पर्यटन
  • विशेष

फतहपुर सीकरी का इतिहास कितना सच कितना झूठ | History of Fatehpur Sikri

admin 27 November 2023

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078191
Total views : 142569

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved