Skip to content
16 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • विशेष

श्रीमद भगवद गीता के अनुसार कर्म का सिद्धांत और अर्थ

admin 9 August 2023
श्रीमद भगवद गीता के अनुसार कर्म का सिद्धांत और अर्थ
Spread the love

अमृती देवी || श्रीमद भगवद गीता में कहा गया है कि कर्म का सिद्धांत अत्यंत कठोर है। जहां व्यक्ति के अच्छे कर्म उसे जीवन को प्रगति की दिशा में ले जाते हैं, वहीं उसके बुरे कर्म उसे पतन की ओर ले जाते हैं। शुभ और अशुभ कर्मों का फल हर एक मनुष्य को भोगना ही पड़ता है। श्रीमद भगवद गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को प्रधानता देते हुए यहां तक स्पष्ट किया है कि व्यक्ति की यात्रा जहां से छूटती है, या जहां से उसकी आयु समाप्त हो जाती है, अगले जन्म में वह वहीं से प्रारंभ होती है।

तो आईये जानते हैं कि श्रीमद भगवद गीता के माध्यम से श्रीकृष्ण ने कर्म के सिद्धांत और उसके फलों को कितनी सरलता से समझा है-

श्रीकृष्ण ने मनुष्य को संदेश दिया है कि कर्म मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं- 1. क्रियमाण, 2. संचित और 3. प्रारब्ध। यहां अगर हम इन तीनों ही कर्मों को विस्तार से जाने तो इनमें से अभी वर्तमान में जो कर्म किये जाते हैं, वे ‘क्रियमाण’ कर्म कहलाते हैं। अर्थात जो भी नये कर्म और उनके संस्कार बनते हैं, वे सब केवल मनुष्य जन्म में ही बनते हैं। पशु-पक्षी आदि की योनियों में नहीं। क्योंकि पशु-पक्षी आदि की योनियां तो मनुष्य को उसके कर्मफल भोगने के लिये दी जाती है।

दूसरा है संचित कर्म- संचित कर्म के अनुसार वर्तमान से पहले इस जन्म में किये हुए अथवा भूतकाल के मनुष्य जन्मों में किये हुए जो भी अच्छे या बुरे कर्म संग्रहीत हैं, वे ‘संचित कर्म’ कहलाते हैं। अर्थात यदि किसी व्यक्ति को उसके अच्छे या बुरे कर्मों का फल इसी जन्म में नहीं मिल पाता है तो उसके अगले जन्म में उसे इन सब कर्मफलों को भोगना ही होगा। फिर चाहे किसी भी युग में या काल में उसका जन्म क्यों न हो।

गीता के अनुसार तीसरा प्रमुख कर्म है ‘प्रारब्ध कर्म’। प्रारब्ध कर्म के अनुसार मनुष्य के संचित या संग्रहित कर्म फलों में से जो कर्म फल भोगने के लिये तय किये जाते हैं अर्थात् उसके जन्म, आयु और सुख-दुःख की परिस्थिति के रूप में देने के लिए सामने आते हैं, वे ‘प्रारब्ध कर्म’ कहलाते हैं।

अतः यहां हमें इस बात को जान लेना चाहिए कि परमात्मा के कानून के अनुसार ही हमें अपने पापों का फल कम या अधिक, या फिर आंशिक रूप से भोगना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु अनायास या अकाल हो जाती है तो उसके कर्मों का वह फल उसे अगले जन्म में भी भोगना ही पड़ेगा।

मनुष्य को ऐसी आशंका कभी नहीं करनी चाहिये कि मेरा पाप तो बहुत छोटा या बहुत कम कम था, लेकिन, दण्ड उससे कहीं अधिक भोगना पड़ रहा है। या फिर, जो पाप मैंने किया ही नहीं उसका भी दण्ड मुझे मिल रहा है। तो इसका कारण यही है कि यह प्रकृति का विधान है कि पाप से अधिक दण्ड कभी भी किसी को भी नहीं मिलता। लेकिन, जो भी दण्ड मिलता है, वह किसी-न-किसी पाप कर्म का ही परिणाम होता है।

About The Author

admin

See author's posts

711

Related

Continue Reading

Previous: रोटी के प्रकार नहीं गुणों पर ध्यान दें
Next: पाप का फल कब मिलता है?

Related Stories

Indian-Polatics-Polaticians and party workers
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 13 July 2025
Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025

Trending News

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 1
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 5
  • देश
  • विशेष

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025

Total Visitor

078660
Total views : 143545

Recent Posts

  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved