Saturday, May 9, 2026
Google search engine
Homeकला-संस्कृतिपायल रोहतगी का जीवन परिचय | Introduction of Payal Rohatgi

पायल रोहतगी का जीवन परिचय | Introduction of Payal Rohatgi

Spread the love

अजय सिंह चौहान  || पायल रोहतगी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार है। खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही पायल एक गुजरात बोर्ड टाॅपर और एक कंप्यूटर इंजीनियर है। वह फेमिना मिस इंडिया का फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। पायल लगभग 15 वर्षों से बाॅलीवुड में हैं और उन्होंने कई फिल्मों और कई टीवी शो किए हैं।

पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1984 को बंजारा हिल्स, हैदराबाद भारत में हुआ। पायल के पिता का नाम शशांक रोहतगी और माता का नाम वीणा रोहतगी है। पायल के एक भाई है जिनका नाम गौरवशाली है।

पायल ने अपने स्कूल की पढ़ाई अहमदाबाद से पूरी की। वह पूरे गुजरात राज्य में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा में सातवें स्थान पर रही। पढ़ाई में बहुत अव्वल होने के कारण वह अपने काॅलेज की पढ़ाई कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में पूरी करती है। पायल ने लालभाई दलपतभाई काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग, अहमदाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उनके पिता एक केमिकल इंजीनियर हैं। पायल के भाई एक इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियर है।

पायल ने अपने स्कूल और काॅलेज में खेल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते है। साथ ही जब उनके काॅलेज के वार्षिक उत्सव में काॅलेज की सबसे प्रसिद्ध और सुंदर लड़की के रूप में चुना जाने के बाद पायल का ग्लैमर की दुनिया की ओर झुकाव शुरू हुआ। बाद में उनके दोस्तों ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा और यही से उनकी मुंबई की यात्रा शुरू हुई।

बाॅलीवुड करियर
पायल ने प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और दीया मिर्जा के साथ फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना करियर शुरू किया। बाद में उन्होंने मिस इंडिया टूरिज्म के रूप में मिस वल्र्ड टूरिज्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। पायल ने मिस वर्ल्ड टूरिज्म का प्रतिष्ठित खिताब जीता था

करियर की सुरुआत में पायल ने अमूल, निरमा, नेस्केफे, डाबर हेयर आॅयल, जगुआर बाथ पैनल आदि जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के लिए माॅडलिंग शुरू कर दिया।

2002 में पायल हैरी बावेजा द्वारा निर्मित फिल्म ये क्या हो रहा है से अभिनय करियर की शुरुआत की। और इसके साथ ही एक और बाॅलीवुड फिल्म 36 चायना टाउन जिसे अब्बास मस्तान ने निर्देशित किया में शाहिद कपूर, करीना कपूर, परेश रावल, और अक्षय खन्ना के साथ अभिनय किया।

2006 में पायल ने मधुर भंडारकर की फिल्म काॅरपोरेट में एक ब्लाॅकबस्टर गाने पर प्रदर्शन किया। इस गाने से

पायल बहुत लोकप्रिय हुई और इसके बाद पायल ने कई स्टेज प्रदर्शन किए। 2008 में पायल ने फिल्म अग्ली और पग्ली में रणवीर शोर्या के साथ एक कैमियो भूमिका निभाई। 2008 में वह लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बाॅस में एक प्रतियोगी थी।

2010 में पायल रोहतगी ने निर्देशक और निर्माता वंदना सजनी के साथ थियेटर पदार्पण किया जिसे फोरप्ले नाम दिया गया।

2014 में पायल रोहतगी ने सोनी टीवी के शो में एक नकारात्मक मुख्य किरदार अनाम के रूप में अपना टेलीविजन डेब्यू किया। पायल को दर्शकों द्वारा स्टाइलिश किरदार अनम के रूप में काफी पसंद किया गया था।

2015 मे पायल ने पहलवान संग्राम सिंह के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 7 में हिस्सा लिया जो स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ। इस दौरान पायल ने अपने बेहतरीन डांस से दर्शको को काफी प्रभावित किया और इन्हें बहुत पसंद भी किया गया।

बाॅलीवुड की सबसे हाॅट और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक पायल रोहतगी जितना अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं, उससे ज्यादा काॅन्ट्रोवर्सीज से सुर्खियां बटोरती हैं। पायल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस का लोहा मनवाया लेकिन इंडस्ट्री में कुछ खास कर नहीं पाईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments