Skip to content
14 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति

महज दीपोत्सव ही नहीं है दिवाली

admin 3 October 2022
DIWALI-EARTHERN-LAMP
Spread the love

सनातन का पर्व दीपावली यानी दीपोत्सव एक अति प्राचीन पर्व है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह जाति, वर्ग या प्रांत विशेष का उत्सव न होकर सर्वदेशीय व सर्वजातीय उत्सव है। भारतीय तो इसे हर परिस्थिति में यानी सुख-दुख, शांति काल, युद्ध एवं छोटे या बड़े रूप में मनाते आ रहे हैं।

शास्त्रों के अनुसार इस रात्रि को महारात्रि यानी अंधेरी काली रात, शब्द से भी संबोधित किया गया है, इसीलिए इस दिन प्रत्येक घरों में और सभी स्थानों में दीपों की श्रृंखलाओं को प्रज्जवलित कर अंधेरे को रोशनी या प्रकाश द्वारा दूर किया जाता है इसलिए इसको प्रकाश पर्व भी कहा जाता है क्योंकि प्रकाश ज्ञान का दूसरा रूप है और अंधकार में भटकते मानव को प्रकाश दान कर सन्मार्ग पर लाने की भावना के साथ यह पर्व मनाया जाता है।

दीपोत्सव का वैज्ञानिक महत्व कम नहीं है क्योंकि ऋतु परिवर्तन के समय के बाद कार्तिक अमावस्या में शरद ऋतु के चरम सीमा पर होने पर यह पर्व आता है और वातावरण में वर्षा ऋतु उपरांत स्वास्थ्य दूषक कीटाणुओं की भरमार होती है जिनको इस प्रकाश द्वारा दूर किया जाता है क्योंकि वर्षा ऋतु में नमी रहने के कारण न केवल हानिकारक कीटाणु पनपते हैं बल्कि घरों में अपना स्थान भी बना लेते हैं इसीलिए दीपावली पर्व पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, धोना-पोंछना इत्यादि जैसे कृत दीपावली पर्व से पहले किये जाते हैं जिससे न केवल घरों की रंगत बदल जाती है बल्कि घर सज-संवर भी जाते हैं इसीलिए प्रत्येक वर्ष, अगले वर्ष तक घरों में, समाज में फैले हुए विद्वेश की स्वच्छता हेतु संकल्प लिए जाते हैं।

धार्मिक दृष्टि से दीपोत्सव, धनतेरस, छोटी दिवाली, अन्नकूट, व भैया दूज तक मनाया जाता है। यूं तो सभी दिनों के साथ कुछ न कुछ कथाएं और कहानियां जुड़ी हुई हैं परंतु एक मान्यता के अनुसार विजयदशमी (दशहरा) के उपरांत रावण पर विजय प्राप्त कर जब श्रीराम, सीता जी के साथ 14 वर्ष पश्चात जब अयोध्या लौट रहे थे वह दीपावली का ही दिन था इसीलिए पूरी अयोध्या की मानव जाति हर्षोल्लास के साथ मनाती है और इसीलिए इस दीपोत्सव पर्व को बुराइयों पर अच्छाइयों के जीतने के रूप में भी मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग आपस में एक दूसरे से मिलते हैं, खुशियां बांटते हैं और हर पल रिश्तों को मजबूत करते हुए खुशियां मनाते हैं।

दशहरे के बाद से ही हर घर में सफाई का दौर शुरू हो जाता है। घर के सभी सदस्य इस काम में जुट जाते हैं। घर की सारी पुरानी अनावश्यक चीजों को बाहर निकालकर कबाड़ में दे दिया जाता है और घर के हर कोने की सफाई की जाती है। घर की दीवारों को नए रंगों से रंगा जाता है। नए सामानों की खरीदी कर पूरे घर को सजाया जाता है। घर के द्वार पर रंग-बिरंगे तोरण लगाए जाते हैं, आंगन में रंगोली सजाई जाती है। दीयों, मालाओं व झालरों से सजावट की जाती है। हर एक की चाहत होती है कि मां लक्ष्मी उनके घर में प्रवेश करें, इसलिए घर को मंदिर की तरह स्वच्छ और पवित्र बनाया जाता है।

भारत के कुछ हिस्सों में दीपावली व्यापारियों का विशेष पर्व मानी जाती है इससे उनका नव वर्ष प्रारंभ होता है और साल भर का लेखा-जोखा खत्म कर नए खाता-बही तैयार किये जाते हैं। दीपावली तक सभी पुराने लेन-देन का निपटारा कर नये वर्ष का प्रारंभ किया जाता है।

आज के आधुनिक काल में दीपावली भी आधुनिक तरीके से मनाई जाती है। उच्च परिवार कई दिनों तक विशेष पार्टी करते हैं जिसमें वे सभी से मुलाकात करते हैं जिससे पारिवारिक, व्यापारिक एवं अन्य संबंध बेहतर बनते हैं।

कुटीर उद्योगों के लिए भी दीपावली का त्यौहार खुशियां लाता है। मिट्टी का सामान, साज-सज्जा का सामान कुटीर उद्योग द्वारा बनाये जाते हैं, जिसे उनकी वर्षभर की जीविका चलती है।

दीपोत्सव न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी भिन्न-भिन्न रूप में मनाया जाता है। विशेषकर इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में दीपावली समारोह प्रकाश, संगीत और नृत्य के साथ आयोजित किया जाता है जो जीवंत होते हुए हर्षोल्लास के साथ लोग मनाते हैं।

– श्वेता वहल

About The Author

admin

See author's posts

687

Post navigation

Previous: प्राणी अस्तित्व के लिए घातक हथियारों से दूरी जरूरी…
Next: चुंबकीय शक्तियां ही व्यक्ति को महान एवं अनुकरणीय बनाती हैं…

Related Stories

An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026
Khushi Mukherjee Social Media star
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

admin 11 August 2025
What does Manu Smriti say about the names of girls
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है?

admin 9 May 2025

Trending News

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 1
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 3
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026

Total Visitor

092804
Total views : 170221

Recent Posts

  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.