Skip to content
26 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष

खादी एक विचारधारा है | Khadi an ideology

admin 26 January 2023
GANDHI WITH CHARKHA WEAPON
Spread the love

यदि हम खादी को देखें तो खादी केवल एक कपड़ा नहीं है, चरखा आजादी दिलाने का यंत्र नहीं है। हमारे सामने तथ्य ही गलत रखे गए। गांधी का अर्थशास्त्र इतना मजबूत था कि वह सफेद चमकने वाली खादी के भी खिलाफ थे, उस विचार से खादी सादी होनी चाहिए जो साधारण धुली जाए, कूटा पीटा न जाए और ना ही उसे ब्लीच किया जाए। इससे कपड़ा बहुत कमजोर हो जाता है, उसकी उम्र कम हो जाती है अतः और ज्यादा खादी की मांग बढ़ती है और ज्यादा कपास की जरुरत पड़ेगी अर्थात उसका बोझ जमीन को ढोना होगा, और जमीन हमारे पेट के लिए अन्न पैदा करेगी या हमारे तन को ढकने के लिए कपास।

विनोबा भावे ने भी मोटी खादी की वकालत की है जो बगैर धुली हो अर्थात कोरी हो उन्होंने ब्लीच की हुई खादी की को बिल्कुल निकम्मी खादी कहा। हमारा देश गरीब है, जमीन भी हमारे पास मामूली है उसमें कपास पैदा करें उसे परिश्रम पूर्वक साफ करें, पीजें, कातें और बुने और फिर इतनी मेहनत के बाद ब्लीच कर दें, इसे एक नैतिक अपराध समझना चाहिए। धोने की क्रिया में कपड़े की उम्र 15 वर्ष कम हो जाती है, इससे कपड़ा अधिक लगेगा और करोड़ों रुपयों की हानि होगी। इससे स्पष्ट हो जाता कि विनोबा क्यों सफ़ेद भड़कीली खादी को नैतिक अपराध झूठ मानता हूँ। 16 मई, 1926 को ‘नवजीवन’ में गाँधी एक लेख में कहते हैं- “मैं चरखे को अपने लिए मोक्ष का द्वार मानता हूं।” ऐसे ही कई स्थानों पर उन्होंने चरखे के लिए मूर्तिरूपी ईश्वर, अन्नपूर्णा और यज्ञ जैसे रूपकों का भी इस्तेमाल किया ।

जब रविन्द्रनाथ टैगोर ने अपने प्रसिद्ध लेख ‘दी कल्ट ऑफ चरखा’ में चरखे से जुड़े कई पहलुओं की जोरदार आलोचना की थी, तो बिना व्यक्तिगत हुए जवाबी चिट्ठी में गांधीजी ने लिखा था कि “मैं तो भगवद्गीता में भी चरखे को ही देखता हूं”। चरखे की साधना में गांधी जैसे ही गहरे उतरे, वैसे ही वह उनके लिए एक आध्यात्मिक साधन भी बन गया । वे एक जगह लिखते हैं, “काम ऐसा होना चाहिए जिसे अपढ़ और पढ़े-लिखे, भले और बुरे, बालक और बूढ़े, स्त्री और पुरुष, लड़के और लड़कियां, कमज़ोर और ताकतवर- फिर वे किसी जाति और धर्म के हों- कर सके। चरखा ही एक ऐसी वस्तु है, जिसमें ये सब गुण हैं। इसलिए जो कोई स्त्री या पुरुष रोज़ आधा घंटा चरखा कातता है, वह जन समाज की भरसक अच्छी से अच्छी सेवा करता है।” साथ ही साथ उन्होंने ‘कताई से स्वराज’ का नारा भी दिया।

विनोबा तो चरखे के अध्ययन की शिक्षा देने के पक्षधर थे जिसमें वह धंधे के अध्ययन के अंतर्गत बिनौले निकालना, पींजना,पूनिया बनाना, कातना सिखाना चाहते थे। कला के अध्ययन में ज्यादा से ज्यादा महीन सूत कातना, हाथों से सूत कातना इसके साथ ही तकली पर कातना, समानांतर तंतु बनाना सिखाना चाहते थे। ओटनी, पींजना, चरखा की मरम्मत सिखाना और साथ ही उनका सिद्धांत कि घर्षण क्या होता है, इसे कैसे टालना चाहिए और चक्र का तकुए से क्या संबंध है अथवा हिलता क्यों है इसका अध्ययन कराने के की पक्षधर रहे।

चरखे के अर्थशास्त्र के अध्ययन के अंतर्गत ग्राम रचना, संपत्ति का विभाजन, बेरोजगारी की समस्या, विदेशी कपड़े का बहिष्कार, कपास के क्षेत्र में हिंदुस्तान का कार्य, स्वावलंबन स्वराज आदि की दृष्टि से कताई की क्या उपयोगिता है इसके अध्ययन पर जोर देते थे। इसके साथ ही उनका कहना था कि विद्यार्थी यह भी अध्ययन करें कि इस कला का आरंभ और विकास कैसे हुआ और धीरे-धीरे यह कल हिंदुस्तान में अब दूर होती जा रही है और इसके साथ धर्म की दृष्टि से भी अध्ययन करें, हिंदू, मुस्लिम, ईसाई धर्म का कातने के बारे में क्या रुख है, स्वदेशी धर्म क्या है, अविरोधी जीवन कैसा होता है, सादगी ,गरीबों के प्रति सहानुभूति, परिश्रम को मान्यता आदि पर विस्तृत जानकारी देना चाहते थे।

खादी की बचत कैसे करें इस के संदर्भ में विनोबा कहते हैं कि स्नान करने के बाद खादी के कपड़ों को ज्यादा देर तक ऐसे ही पड़े ना रहने दें उसे तुरंत ही सुखा लें, सड़कर कपड़ा जल्दी फटता है और जो लोग ज्यादा लंबी धोती पहनते हैं उसको रात में उतार कर रख दिया करें और यदि धोती कमजोर हो जाए तो बीच में से काट कर उसके टुकड़े को उल्टी तरफ से सिल लें वह नई हो जाती है। कपड़ा यदि कुछ फट जाए तो उसकी उपेक्षा या त्याग ना करें उसकी मरम्मत करें फटा कपड़ा नहीं पहना चाहिए यह बात सही है लेकिन उसे तुरंत त्याग भी नहीं देना चाहिए उसकी मरम्मत की जानी चाहिए।

विनोबा खादी को सर्वोदय-समाज और स्वराज्य -शक्ति का सबसे असरदार साधन मानते थे। विनोबा ने देश की प्रगति और लोक -कल्याण के लिए खादी एवं ग्रामोघोग के गांधीजी के दिखाये पथ को सबसे सुगम रास्ता माना।विनोबा ने कहा, चरखा अहिंसा का प्रतीक है। जितना अहिंसा का विचार समाज में फैलेगा, उतना ही चरखे का विचार भी फैलेगा।

विनोबा ने कहा था – “गांवों की रचना ग्रामोघोग -मूलक होनी चाहिए। खादी, ग्रामदान और शांति सेना यह त्रिविध कार्यक्रम हर एक का होना चाहिए।” खादी का अर्थ है- गरीबों से एकरूपता, मानवता की दीक्षा, आत्मनिष्ठा का चिन्ह।यह सम्प्रदाय नहीं है, मानवता का हृदय है। इसलिए पुराने सांप्रदायिक चिन्हों में से जिस तरह आगे दुष्परिणाम निकले, वैसे खादी में से निकलने का भय नहीं है। और जीवन मे परिवर्तन करने का सामर्थ्य तो उसमें अद्भुत है। हमारी पोशाक, हमारे सूत की बनाना स्वाभिमान की चीज है। यह समझकर जो खादी बनायेगा उस पर किसी की भी सत्ता नहीं चलेगी। उन्होंने कहा,” सारा गांव खादी की दृष्टि से स्वावलंबी बन जाये, ऐसा प्रयत्न करना चाहिए। गांव में ही बुनाई की व्यवस्था होनी चाहिए। “

विनोबा खादी को खेती की सहचरी मानते थे। उन्होंने कहा, ” खादी को खेती की सहचरी समझकर उसे किसान के जीवन का अविभाज्य अंग बनाना, यह है खादी का मूलाधार। “और, ” कोल्हू, गाय, अन्न, चरखे, करघे, बुनाई, सिलाई, रंगाई, सभी काम गांव में होने चाहिए।“ विनोबा कहते थे – चरखे को मैं वस्त्रपूर्णा देवी कहता हूँ। खेती अन्नपूर्णा है। उन्होंने कहा, ” खादी शरीर पर आती है, तो चित्त में फर्क पड़ता है। हमने क्रांति को पहना है, ऐसी भावना होती है। बाजार में आम तो बिकता ही है, लेकिन हमने बीज बोया, पानी दिया, परिश्रम किया, तो वृक्ष का फल लगा। वह आम अधिक मीठा लगता है। अपने परिश्रम का कपड़ा तैयार होगा तो ऐसी ही खुशी होगी। हमारा अनुभव है कि बच्चों में इससे इतना उत्साह आता है कि उसका वर्णन नहीं कर सकते। ” विनोबा ने कहा, ‘ मैं किसी का गुलाम नहीं रहूंगा और न किसी को गुलाम बनाऊंगा। ‘ इस प्रतिज्ञा की प्रतीक खादी है। स्वातंत्र्य-पूर्वकाल में खादी को बतौर ‘ आजादी की वर्दी ‘ की प्रतिष्ठा मिली। लेकिन उसका असली कार्य तो ग्राम -संकल्प द्वारा ग्राम -स्वावलम्बन सिद्ध कर ग्राम स्वराज्य की ओर बढ़ना है।

– डॉ. स्वप्निल यादव (लेखक बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर हैं)

About The Author

admin

See author's posts

824

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: हिन्दू विरोधी बयानों को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ शिकायत दर्ज
Next: क्या आप भी परिचित हैं पूर्णमासी जानी जी से?

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081201
Total views : 147939

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d