Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • इतिहास
  • विशेष

दाल-बाटी-चूरमा का इतिहास और वर्तमान | History of Dal-Bati-Churma

admin 17 November 2021
Dal Bati & Churma dish
Spread the love

अजय सिंह चौहान || अगर बात करें कि दाल-बाटी कैसे बनाया जाता है तो यह विधि तो आपको गुगल पर आसानी से मिल ही जायेगी। लेकिन, इस व्यंजन के इतिहास और इसके वर्तमान के बारे में बात करने पर मालूम होता है कि भले ही शुरूआत में यह योद्धाओं, मेहनतकश और गरीबों का भोजन रहा हो लेकिन अब तो यह साधारण और आम आदमी के लिए एक प्रकार से शाही और पारंपरिक व्यंजन बन चुका है।

दरअसल, दाल-बाटी के विषय में आम लोगों को मात्र इतना ही ज्ञान है कि यह पकवान राजस्थान का सबसे मशहूर पकवान है। लेकिन, अगर इसके विषय में और भी अधिक जानकारियां जुटाई जायें तो मालूम होता है कि यह पकवान न सिर्फ राजस्थान में बल्कि संपूर्ण मालव सहित, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों का भी यह सबसे प्रिय भोजन है।

आज भी किसी भी आम आदमी या किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार में जब कभी छुट्टी का माहौल हो, या फिर घर में मेहमानों की चहल-पहल हो, शादी-ब्याह का समय हो, या कोई अन्य अवसर हो तो बिना सोचे समझे हर कोई एक ही बात सोचता और कहता है चलो दाल-बाटी बना लेते हैं। ऐसे में ना तो किसी हलवाई की आवश्यकता है और ना ही किसी खास रसोइये की। मेहमान हो या दोस्त, सभी मिलजुल कर शुरू हो जाते हैं। और फिर देखते ही देखते बन कर तैयार हो जाता है दाल-बाटी का सबसे स्वादिष्ट और शाही पकवान।

अब अगर हम बात करें दाल-बाटी के बाजारवाद की तो पता चलता है कि अब तो यह इतना प्रसिद्द पकवान हो चुका है कि इसका स्वाद लेने वालों में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक और विशेष अतिथि भी शामिल हो चुके हैं और पांच सितारा होटलों और रेस्टारेंट्स में भी इसकी मांग करने लगते हैं।

भले ही बाटी बनने की शुरुआत पेट भरने के लिए हुई होगी लेकिन आज यही पकवान दुनिया में बड़े प्यार से खाया जा रहा है.मालवा और राजस्थान में इसे बाटी कहा जाता है जबकि, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में इसे लिट्टी के नाम से पहचाना जाता है। इसमें मात्र शब्दों का फेर कह लो या फिर बनाने का नया तरीका, लेकिन है तो बाटी ही।

यह तो हुई इसकी विशेषता, लेकिन सवाल यह है कि दाल-बाटी की शुरूआत कब और कैसे हुई? और किसने इसको सबसे पहले पकाया होगा? तो इतिहास के पन्नों में जाकर देखने से पता चलता है कि आज से करीब 1300 वर्ष पहले यानी 8वीं शताब्दी में सबसे पहले बप्पा रावल के सैनिकों के हाथों इसे तैयार करने का उल्लेख मिलता है।

दरअसल बाटी बनने की शुरुआत तब हुई थी जब बप्पा रावल के सैनिक एक छावनी में रह कर युद्ध के लिए तैयारी कर रहे थे। उस दौर में युद्ध की स्थिति में हजारों सैनिकों के लिए भोजन का प्रबंध करना अक्सर चुनौतीपूर्ण काम होता था, ऐसे में कई बार तो सैनिक भूखे भी रह जाते थे। ऐसे ही एक बार कुछ सैनिकों ने सुबह रोटी के लिए आटा तो गूंथ लिया, लेकिन जब रोटी बनाने से पहले उनके सामने अचानक युद्ध की घड़ी आ गई तो वे सैनिक उस आटे की लोइयों को रेगिस्तान की तपती रेत पर छोड़कर युद्धभूमि में चले गए।

और जब शाम को वे अपने शिविरों में लौटे तो उन्होंने देखा कि आटे की वही लोइयां गर्म रेत में दब चुकी थीं। उन सैनिकों ने जब उन्हीं लोइयों को रेत से बाहर निकाला तो देखा कि दिनभर सूर्य और रेत की तपन में रहने के कारण वे पूरी तरह सिंकी हुई और पकी हुई लग रही थीं। थके-मांदे और भूखे सैनिकों में से किसी ने उस सिंकी हुई लोई को खा कर देखा तो उसे वह पकी हुई और स्वादिष्ट लगी।

अब तो उस सैनिक की खुशी का ठीकाना नहीं रहा। उसने तुरंत ही यह बात अपने अन्य साथियों को भी बताई और उन्होंने भी उसे आपस में बांट कर खाया। और क्योंकि उन सैनिकों ने इसे बांट कर खाया था इसलिए इस पकवान को वहीं का वहीं नाम भी मिल गया ‘बाटी’। बस यहीं से बाटी का जन्म हुआ, या फिर यूं कहें कि बाटी की शुरूआत भी हुई।

इसके बाद तो हर रोज सुबह सैनिक आटे की गोलियां बनाकर रेत में दबाकर चले जाते और शाम को लौटकर आटे की उन्हीं पकी हुई गोलियों को चटनी के साथ, अचार के साथ या फिर रणभूमि में मौजूद ऊंटनियों और बकरियों के दूध से बने दही के साथ खाने लगे। धीरे-धीरे यह भोजन उन सैनिकों के लिए बाटी एक आम दिनों के भोजन में शामिल हो चुका था।

लेकिन, यहां एक समस्या यह भी आ रही थी कि अगर यही बाटी दूसरे भोजन की तरह तुरंत ही तैयार करनी होती थी फिलहाल तो यह संभव नहीं था। ऐसे में किसी सैनिक ने इसका भी हल निकाल लिया और आटे की उन गोलियों को गोबर के कंडो की आग पर सेंक कर पका कर वह कमी भी पूरी कर ली। जैसे की आज के दौर में पकाया जाता है।

जल्द ही ‘बाटी’ युद्ध के दौरान खाया जाने वाला सबसे सरल और सबसे पसंदीदा ऐसा भोजन बन गया जिससे उन्हें ऊर्जा भी मिलती थी और समय भी बचता था।
इसके अलावा युद्ध के समय सबसे आसानी से पकाया जाने वाला और सैनिकों के लिए इसे साथ में रखने में भी सबसे आसान भोजन बन गया था। बाटी की इन सबसे अलग विशेषताओं के कारण इसे आगे चल कर आधिकारिक भोजन के रूप में भी मान लिया गया।

बाटी का विशेष आकार ही इतिहास के उस दौर के सैनिकों के बीच इसकी खपत का खास कारण बना और प्रसिद्ध भी हुआ। राजस्थान के कई गावों में तो आज भी गर्मियों के दिनों में गर्म रेत में बाटियां पकाई जाती हैं जैसे बप्पा राव जी के दौर में पकाई जाती थीं।

आज भले ही दाल-बाटी को एक खास और शाही व्यंजन के रूप में पहचाना जाता है लेकिन इसके जन्म के शुरूआती दिनों में इसे दाल के साथ खाने का कोई खास प्रचलन नहीं था। जबकि, आवश्यकता, सहुलियत और स्वाद के अनुसार धीरे-धीरे इसके साथ विशेष कर अरहर यानी तुवर की दाल और चटनी का भी प्रयोग किया जाने लगा।

धीरे-धीरे बाटी का आधुनिकीकरण होता गया और देखते-ही देखते यह राजसी व्यंजनों में भी शामिल होती गई जहां इसे तुवर यानी अरहर की दाल के साथ सबसे अधिक खाने का प्रचलन इसलिए भी शुरू हो गया, क्योंकि अरहर की दाल के साथ खाने पर बाटी सबसे स्वादिष्ट लगने लगी।

हालांकि, इसके कुछ ही सालों बाद इसका एक और नया अवतार भी हुआ जिसमें बाटी से बाफले भी बनाये जाने लगे और फिर बाफले से चूरमा भी बन गया और चूरमें के लड्डू भी बनाये जाने लगे और देसी घी के साथ खाया जाने लगा। अब तक तो यह पकवान एक प्रकार से शाही व्यंजन का रूप ले चुका था, जिसमें यह मात्र दाल और बाटी ही न रहकर दाल बाफले, चूरमा और फिर लड्डूओं के रूप में भी प्रसिद्ध हो गया।

रोचक है आदिवासियों की विवाह पद्धतियां | Marriage Practices of Indian Tribals

बाटी के इतने रूप और स्वाद मात्र कुछ ही समय में एक प्रकार से प्रतिष्ठा के प्रतिक बन चुके थे। लेकिन फिर भी बाटी तो बाटी ही रही। यानी लड़ाकों, मेहनतकश लोगों और आम आदमी के लिए तो बाटी ही सबसे अच्छा और सबसे खास व्यंजन रहा और आज भी है। तभी तो आज भी जब मालवा में रहने वाले कोई भी परिवार किसी दूसरे शहर या गांव की यात्रा पर निकलते हैं तो वे अपने साथ जरूरत के अनुसार आटा और एक थाली लेकर ही निकल लेते हैं।

जहां चाहा वहां डेरा डाला, थाली में आटा गुंथा और सूखे कंडे या सूखा गोबर इकट्ठा करके उसकी आग जलाई और उसमें गेंद के आकार की आटे की गोलियां बनाकर सेंक ली, बस यही है बाटी। फिर चाहे इसे आप सूखा खायें या फिर हरी मिर्च या चटनी के साथ या अरहर की दाल के साथ, या फिर आप इसे किसी भी अच्छी से अच्छी सब्जी के साथ। लेकिन, गरीब का पेट तो बाटी से ही भरता है।

About The Author

admin

See author's posts

5,067

Post navigation

Previous: आखिर क्या है छिन्नमस्तिका माता के वास्तविक रूप का अभिप्राय?
Next: बमलेश्वरी माता मंदिर का प्राचीन इतिहास और वर्तमान | Bambleshwari Maa, Chhattisgarh

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093059
Total views : 170780

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.