Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized
  • विशेष

दुष्कर्मों का परिणाम और प्रायश्चित

admin 22 November 2024
Teasing to Girl
Spread the love

अष्टादशपुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम् ।
परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम् ॥

इसके अनुसार हमारे धर्मग्रन्थों में परोपकार को पुण्य और पर-पीडन को पाप बतलाया गया है।

इसी प्रकार से –
पापेन जायते व्याधिः पापेन जायते जरा।
पापेन जायते दैन्यं दुःखं शोको भयंकरः॥

इसके अनुसार पाप से व्याधि, वृद्धत्व, दीनता, दुःख और भयंकर शोक की प्राप्ति होती है। यही नहीं, छोटे और बड़े पापों के क्रम से छोटे और बड़े फल प्राणी को भोगने पड़ते हैं। यह फल नरक भोगने के पश्चात् जन्म- जन्मान्तरों में भुगतने पड़ते हैं।

विविध प्रकार के रोग उनके चिह्न हैं ।
शातातपस्मृति (३ और ५) में लिखा है-

महापातकजं चिह्नं सप्तजन्मानि जायते ।
उपपापोद्भवं पञ्च त्रीणि पापसमुद्भवम् ॥

पूर्वजन्मकृतं पापं नरकस्य परिक्षये।
बाधते व्याधिरूपेण तस्य जप्यादिभिः शमः ॥

इससे स्पष्ट है कि इस जन्म में पीडा देने वाले विभिन्न रोग पूर्वजन्मों के पापों के परिणाम हैं। शातातपस्मृति आदि में इसका विस्तार से वर्णन है ।

उदाहरणार्थ कुछ वाक्य नीचे दिये जाते हैं-

ब्रह्महा नरकस्यान्ते पाण्डुः कुष्ठी प्रजायते ।
कि कुष्ठी गोवधकारी…
बालघाती च पुरुषो मृतवत्सः प्रजायते ।
गर्भपातनजा रोगा यकृत्प्लीहा जलोदराः ।
प्रतिमाभङ्गकारी च अप्रतिष्ठः प्रजायते।
विद्यापुस्तकहारी च किल मूकः प्रजायते।
औषधस्यापहरणे सूर्यावर्तः प्रजायते ।

(शातातपस्मृति, अध्याय २-३-४) अर्थात् ‘ब्रह्महत्या करने वाला नरक भोगने के अन्त में श्वेतकुष्ठी, गोहत्यारा गलितकुष्ठी, बालकों की हत्या करने वाला मृत-संतान वाला, गर्भपात कराने वाला यकृत्तिल्ली एवं जलोदर का रोगी, मूर्ति खण्डित करने वाला अप्रतिष्ठित, विद्या और पुस्तकों को चुराने वाला गूँगा, ओषधियों को चुराने वाला आधासीसी का रोगी होता है।’

आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रन्थ शिवनाथसागर के अनुसार ‘चन्दे के द्रव्य को हड़पने वाला गण्डमाल-रोगी, असत्य साक्षी देने वाला मुख-रोगी और रक्तपित्त-रोगी, दूसरों को धोखा देकर अभक्ष्य पदार्थ खिलाने वाला उन्माद-रोगी, कन्या के शील को भङ्ग करने वाला मूत्रकृच्छ्ररोगी, परस्त्रीगामी अश्मरीरोगी, सगोत्रागामी भगंदर-रोगी, गाय- साधु आदि को जल से वञ्चित करने वाला तृषारोगी होता है।’ परंतु हमारे धर्मशास्त्रों में इस प्रकार के स्पष्ट संकेत होने पर भी सामान्यतः मनुष्यों की विचित्र गति है। वे-

पुण्यस्य फलमिच्छन्ति पुण्यं नेच्छन्ति जन्तवः।
न पापफलमिच्छन्ति पापं कुर्वन्ति यत्नतः ॥

इसके चरितार्थ करते हैं अर्थात् वे पुण्य का फल (सुख) तो चाहते हैं परंतु पुण्य नहीं करना चाहते और पाप कर्म तो जान-बूझकर करते हैं, परंतु उन पाप कर्मों का फल (दुःख) नहीं भोगना चाहते हैं ।

ऐसे व्यक्तियों को यदि अपने दुष्कृत्यों के प्रति आत्मग्लानि उत्पन्न हो जाती है तो उनके लिये धर्म- शास्त्रों ने प्रायश्चित्त की व्यवस्था की है।

वेदान्तसार में प्रायश्चित्त की व्याख्या करते हुए सदानन्द ने लिखा है- ‘प्रायः पापं विजानीयाच्चित्तं तस्यैव शोधनम्।’

अर्थात् पापों को क्षालन अर्थात मिटाने अथवा धोने के लिए जो व्रतादि किये जाते हैं, वे प्रायश्चित्त-कर्म कहलाते हैं । प्रायश्चित्त पापकर्म-फल भोग से बचाने वाला अमोघ अस्त्र है। दूसरे शब्दों में पापनाशक कृत्य को ‘प्रायश्चित्त’ कह सकते हैं।

प्रायश्चित्तेन्दुशेखर के अनुसार पाप दो प्रकार के हैं- ‘रहस्यं प्रकाश्यं च।’– ‘छिपे हुए और प्रकट ।’ ऐसे अनेक पापकर्म, जिन्हें पापकर्त्ता के अतिरिक्त और कोई नहीं जानता, ‘रहस्यपूर्ण’ पाप कहलाते हैं और प्रकाश्य तो सर्वसाधारण को विदित होते ही हैं इनमें रहस्यपूर्ण पाप के प्रायश्चित्त का सम्बन्ध मनुष्य के हृदय से है। यदि उसकी अन्तरात्मा पश्चात्ताप करती है तो वह उसको प्रकट करके उस पाप का प्रायश्चित्त कर सकता है; क्योंकि ‘पापं नश्यति कीर्तनात्’ के अनुसार पाप कहने से नष्ट हो जाता है। अतः उसको गुरु या राजा से कह देना चाहिये। वसिष्ठस्मृतिमें लिखा है-
गुरुरात्मवतां शास्ता शास्ता राजा दुरात्मनाम् ।
इह प्रच्छन्नपापानां शास्ता वैवस्वतो यमः ॥

अर्थात् ‘गुरु ज्ञानियों का शासनकर्ता है, राजा दुष्टों का शासनकर्ता है और जो इस लोक में गुप्तरूप से पाप करते हैं उनके शासक यमराज हैं।’ इससे स्पष्ट है कि गुप्तरूप से किये गये पाप पर यमराज की दृष्टि रहती है। अतः यहाँ कोई भले ही पाप छिपाये रहें, उनको वहाँ मुक्ति नहीं मिल सकती। वहाँ तो दण्ड मिलेगा ही। अतः पाप को छिपाना नहीं चाहिये; क्योंकि जितने दिन- तक पाप छिपाया जायगा, उसका फल बढ़ता ही रहेगा।

प्रायश्चित्तेन्दुशेखर के वाक्य-
‘आसंवत्सरं प्रायश्चित्ताकरणे पापद्वैगुण्यम्।’ के अनुसार ‘एक वर्ष तक यदि पाप का प्रायश्चित्त न किया जाय तो पाप दुगुना हो जाता है। अतः पाप का प्रायश्चित्त यथासमय करना चाहिये।

इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि सफल प्रायश्चित्त वही है जिसमें दुष्कर्म के प्रति आत्मग्लानि हो जाय और अन्तरात्मा में पश्चात्ताप हो। साथ ही यह स्मरणीय है कि बार-बार पापकर्म करके बार-बार प्रायश्चित्त करने की हस्तिस्नान-जैसी प्रवृत्ति भी शास्त्र- सम्मत नहीं है।

– गोविंद प्रसाद चतुर्वेदी (साभार – गीताप्रेस के परलोक और पुनर्जन्म अंक से)

About The Author

admin

See author's posts

374

Post navigation

Previous: मत्स्यपुराण क्या है
Next: भविष्य पुराण : वेदों और पुराणों में कोई अंतर नहीं है

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093073
Total views : 170810

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.