Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • षड़यंत्र

नैतिक मूल्यों में गिरावट के दौर में तार-तार होते रिश्ते

admin 9 July 2024
Teasing to Girl
Spread the love

समाज में जिस तरह नैतिक मूल्यों में अनवरत गिरावट देखने को मिल रही है, उससे समाज एवं परिवार में सामाजिक प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वे कर क्या रहे हैं? रिश्तों की मर्यादा यदि इसी प्रकार गिरती रही तो एक दिन ऐसा आयेगा, जब रिश्तों की मर्यादा ही समाप्त हो जायेगी। विगत कुछ घटनाओं पर यदि ध्यान केंद्रित किया जाये तो सारी चीजें अपने आप स्पष्ट हो जायेंगी।

आज रिश्तों की मर्यादा इस कदर गिरती जा रही है कि दो माह की बच्ची से लेकर 80 साल की वृद्धा तक को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। किसकी नीयत कब खराब हो जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता है। 20 मई को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नाबालिग युवती के गर्भवती होने पर दी गई शिकायत में खुलासा हुआ कि लड़की के दो सगे भाई जिनकी उम्र 20 एवं 23 वर्ष थी, अपनी मां की अनुपस्थिति में लंबे समय से जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप करते आ रहे थे।

इस प्रकार की घटनाओं  का यदि विश्लेषण किया जाये तो कहा जा सकता है कि संस्कारों में गिरावट की पराकाष्ठा पार हो गई है। इन घटनाओं की श्रृंखला में आगे बढ़ा जाये तो 31 मई को काशीपुर में श्याम नामक युवक ने अपनी मां दयावती से पांच हजार रुपये मांगे किंतु मां ने पैसे देने से मना कर दिया। तब उसने अपने जुड़वा भाई राम तथा अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी और राम के सिर पर ईंट दे मारी जिससे उसकी जान चली गई।

राजस्थान के बहरोड़ में 1 मई को अपनी नानी की मृत्यु पर ननिहाल आई एक नाबालिग को घर में अकेली देख कर उसके मामा ने अपनी मां के संस्कार के बाद उसके साथ बलात्कार कर डाला। 27 मई को बिहार के किशनगंज में दिघल बैंक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को घुमाने ले जाने के बहाने सुनसान खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया और आधी रात को लहू-लुहान हालत में उसे घर पर छोड़ कर फरार हो गया। आखिर इस घटना को देखकर क्या कहा जा सकता है? इससे तो यही साबित होता है कि व्यक्ति किस हद तक गिर सकता है, उसका एक घृणित नमूना है।

ऐसे लोगों को यदि मानसिक रोगी भी मान लिया जाये तो भी ये समाज के लिए निहायत खतरनाक साबित हो सकते हैं। बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। देशभर में ऐसी और भी घटनाएं घटित हुई हैं जिससे इंसानियत एवं मानवता का सिर शर्म से झुक गया और नैतिकता तो जैसे कहीं लुप्त ही हो गई है। 10 जून को पंजाब के फरीदकोट में एक युवक ने नशे के लिए पैसे न देने पर अपनी विधवा मां के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। 10 जून को ही राजधानी दिल्ली में एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध अपनी 17 वर्षी बेटी से बलात्काार करने के आरोप में शिकाय दर्ज करवाई।

इन घटनाओं पर नजर दौड़ाई जाये तो इन्हें कोई सामान्य घटनाएं नहीं कहा जा सकता है। इनकी तह में जाकर इन्हें रोकने के लिए समग्र दृष्टि से कार्य करने की जरूरत है। इस संबंध में जितनी जल्दी आगे बढ़ लिया जाये उतना ही अच्छा होगा।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

415

Post navigation

Previous: पुनर्जन्म की दृष्टि से मानव का कर्तव्य
Next: दिल्ली के दिल में भा.ज.पा.

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093059
Total views : 170780

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.