Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • विशेष

श्रीहरिवंशपुराण में क्या लिखा है?

admin 20 April 2025
Harivansh Puran
Spread the love

पुराण भारत का सच्चा इतिहास है। पुराणों से ही भारतीय जीवन का आदर्श, भारत की सनातन, संस्कृति तथा भारत के विद्या वैभव के उत्कर्ष का वास्तविक ज्ञान प्राप्त होता है प्राचीन भारतीयता की झाँकी, भारत के वास्तविक उत्कर्ष की झलक पुराणों में ही प्राप्त होती है। पुराण न केवल इतिहास है, अपितु वेद के गूढ तत्त्वों की अनुपम व्याख्या है।

इसमें विश्व कल्याण के त्रिविध उन्नति का सुन्दर सोपान प्रस्तुत किया गया है। पुराणों का प्रधान गौरव यह है कि वेदनेनेति नेति’ और ‘यतो वाचो निवर्तन्ते अप्राप्य मनसा सह’ कह कर जिस परम तत्त्व का प्रतिपादन किया है, पुराणों ने उसको सर्वसाधारण के समक्ष सगुण- शाकार रूप में लाकर उपस्थित कर दिया। पुराणों के भगवान् दीनबन्धु अनाथनाथ तथा पतितपावन के रूप में जीवमात्र के अभिन्न सहयोगी तथा दुःख-दर्द के सच्चे साथी हैं।

हरिवंशपुराण वेदार्थप्रकाशक महाभारत ग्रन्थ का अन्तिम पर्व है। इसमें महाभारत के अन्तिम तीन पर्वो को सम्मिलित किया गया है ‘हरिवंशस्ततः पर्व पुराणं खिलसंज्ञितम् (महा० आदि० २८२)। इसलिये यह ‘हरिवंशपुराण’ और ‘हरिवंश पर्व’ इन दोनों नामों से विख्यात है यह हरिवंशपर्व, विष्णुपर्व और भविष्यपर्व तीन भागों में विभक्त है। भविष्यपर्व में इसके पठन-पाठन और श्रवण की महिमा बताते हुए कहा गया है—’जो फल अठारहों पुराणों के सुनने से मिलता है, वह अकेले हरिवंशपुराण को सुनने से ही प्राप्त हो जाता है।

हरिवंशपुराण को सुनने पर शरीर, वाणी और मन के द्वारा उपार्जित पापों का उसी प्रकार संहार जाता है, जैसे सूर्य के उदय होने पर अन्धकार का नाश हो जाता है जो हरिवंशपुराण को सुनता है और सुनाता है, वह समस्त पापों से मुक्त होकर भगवान् विष्णु के परम धाम को प्राप्त करता है।’ पुत्रप्राप्ति की कामना से तो हरिवंशपुराण के श्रवण की परम्परा भारत में चिरकाल से ही प्रचलित है। इसके श्रवण से पुत्रहीन को पुत्र और निर्धन को धन की प्राप्ति होती है।

इस पुराण के हरिवंशपर्व में सृष्टि प्रक्रिया एवं भूतसृष्टि का वर्णन, वेन और पृथु का चरित्र, वैवस्वत मनु के कुल का वर्णन, धुन्धुमार की कथा, इक्ष्वाकुवंश का वर्णन, पितृकल्प, इन्द्र के स्थानच्युत होने की कथा, त्रिशंकु की कथा, श्रीकृष्ण का प्राकट्य, भगवान् विष्णु के अवतारों की कथाएं, भगवान् विष्णु की योगनिद्रा तथा देवताओं के अंशावतारों का वर्णन है। इसके विष्णुपर्व में श्रीकृष्णावतार का विस्तृत वर्णन, पूतना वध, वृन्दावन-निवास, वर्षा वर्णन, कालियनाग दमन, धेनुकासुर और प्रलम्बासुर का वध, गोवर्धन-धारण, गोपियों के साथ क्रीड़ा, अक्रूर की व्रजयात्रा, केशीवध, कुवलयापीड, चाणूर एवं मुष्टिक- वध, कंस-निधन, उग्रसेन का राज्याभिषेक, गुरुकुल-निवास, जरासंध आक्रमण कालयवन-संहार, द्वारका निर्माण, श्रीकृष्ण-बलराम-विवाह, पारिजातहरण आदि भगवान् श्रीकृष्ण की समस्त लीलाओं का अत्यन्त ही मनोहर विवेचन किया गया है। इसके भविष्यपर्व में भविष्य के राजवंशों एवं कलियुग का वर्णन, पुष्कर प्रादुर्भाव, वराह, नृसिंह और वामन अवतार की कथा का विस्तृत वर्णन, श्रीकृष्ण की कैलाश यात्रा, पौण्ड्रक वध आदि प्रसंगों की अत्यन्त सुन्दर व्याख्या प्रस्तुत की गयी है। संक्षेप में भगवद्भक्ति एवं रहस्यात्मक कथानकों की दृष्टि से यह पुराण अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।

#dharmwani #liveknowledge

About The Author

admin

See author's posts

315

Post navigation

Previous: कोई राजनीतिक दल गाय के पक्ष में नहीं, अब ये स्पष्ट हो गया है 
Next: कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है?

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093055
Total views : 170771

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.