Skip to content
20 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

इंसान की जिंदगी में पांच सबसे बड़े दुख क्या हैं?

admin 25 December 2022
Rural Indian woman working hard in village
Spread the love

ये बात तो सबको पता है कि मनुष्य के जीवन में सुख और दुख का आना-जाना एक आम बात होती है। कभी-कभी तो हमें इतनी अधिक खुशी मिलती है कि उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। जबकि, इसके ठीक उलट, कभी-कभी दुख भी हमारे जीवन में इतने अधिक आते हैं कि उस समय हम कुछ और सोचने या समझने के लायक नहीं रह पाते हैं। ऐसे में अक्सर यही होता है कि करीब-करीब हर एक प्रकार का बड़े से बड़ा दुख भी हमारी जिंदगी से अपने आप ही जैसे आता है वैसे ही निकल भी जाता जाता है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुख और दुख को लेकर दुनिया के बड़े से बड़े मनोविज्ञानिकों का यही कहना है कि हर एक व्यक्ति के जीवन में सुख कम और दुख सबसे अधिक बार आते हैं और यही कारण है कि व्यक्ति के जीवन में सुख से कहीं अधिक समय तक, दुख कायम रहता है। मनोविज्ञानिकों का कहना है कि कुछ दुख तो इस प्रकार के होते हैं कि वे जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ते।

अगर हम किसी से पूछें कि सबसे बड़ा दुख क्या है? तो सामने वाले का उत्तर वही होगा जो दुख उसने या तो अभी हाल ही के दिनों में झेला होता है या फिर वो जो उसने किसी अन्य के साथ घटित हुई किसी ऐसी घटना या दुर्घटना के बारे में सूना या देखा होता है जिसके कारण उसके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।

दरअसल, दुनिया में सबसे बड़ा दुख क्या है? इस प्रश्न को सुलझाने के लिए पूरी दुनिया के बड़े से बड़े मनोविज्ञानिक हमेशा से ही उलझन में रहे हैं। क्योंकि हर एक व्यक्ति का दुख उसकी अपनी नजर में, अपने अनुसार छोटा या बड़ा, कम या फिर ज्यादा होता है। और उसका वही दुख दुनिया में सबसे बड़ा दुख बन जाता है। इसलिए अधिकतर मनोविज्ञानी आज तक ये नहीं जान पाये हैं कि किस प्रकार के दुख को सबसे बड़ा दुख माना जाये और किसको नहीं।

जबकि, हैरानी तो इस बात पर होती है कि दुनियाभर के मनोविज्ञानियों और जानकारों में से अधिकतर इस बात पर एक मत दिखते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ा दुख अगर कोई है तो वो है स्वयं के द्वारा, स्वयं के लिए वर्तमान में या फिर अपने बीते समय में उत्पन्न की हुई कुछ ऐसी समस्यायें, जिनको की बाद में वही व्यक्ति विवश होकर झेलता है, और यही सबसे बड़ा दुख बन जाता है। हालांकि, कुछ दुख ऐसे भी होते हैं जो अनायास ही आते हैं, लेकिन, वे इतने अधिक नहीं होते हैं जो स्वयं के द्वारा, स्वयं के लिए उत्पन्न दुखों के समान भयंकर हों।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर के तमाम मनोविज्ञानियों और जानकारों ने ऐसी ही कुछ समस्याओं का जिक्र किया है उनमें से अधिकतर तो पहली नजर में बहुत ही साधारण या फिर आम बात लगती है। लेकिन, सच तो ये है कि कोई इस बात पर विश्वास ही नहीं करना चाहता कि आपका वर्तमान और भविष्य ऐसी समस्याओं में उलझ कर रहा जाता है।

जिन अलग-अलग समस्याओं का जिक्र करते हुए मनोविज्ञानियों ने उनकी सूची बनाई उनमें से कुछ समस्याएं तो इस इस प्रकार से हैं कि हम उनके बारे में कभी सोच भी नहीं पाते कि भविष्य में हमें उनको झेलना भी पड़ सकता है।

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, नंबर एक पर जो समस्या है उसके अनुसार- वही इंसान सबसे अधिक दुखी वही होता है जिसको कभी भी भौतिक सुख-सुविधाओं से संतोष नहीं होता। क्योंकि ऐसा व्यक्ति लाख सुखों व विलाषिताओं से घिरा क्यों न हो उन्हें अधिक से अधिक पाने की लालसा में वह अपने को सुख और शांति से वंचित कर लेता है। और बाद में यही उसके सबसे दुख बन जाता है।

नंबर दो पर है कि- वही इंसान सबसे अधिक दुखी होता है जो खुद पर आत्मविश्वास नहीं रखता, और दूसरों के फैसलों का अधिक से अधिक समर्थन करता है।

नंबर तीन के अनुसार- एक ही बात पर ज्यादा और बार-बार सोचने वाला व्यक्ति बाद में सबसे अधिक दूखी पाया गया है।

नंबर चार कुछ इस प्रकार से है कि- दुनिया में सबसे ज्यादा दुखी वे लोग होते हैं जिनको कब्ज बना रहता है, और उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता।

नंबर पांच पर ऐसे लोग होते हैं जो कर्ज में डूबे रहते हैं। क्योंकि ऐसे लोग हमेशा जिंदगी से समझौते करते रहते हैं और दबावभरी जिंदगी गुजार देते हैं, और यही उनके लिए सबसे बड़ा दुख होता है।

इसीलिए हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि अगर इंसान का शरीर स्वस्थ है, तो उसे सारी दुनिया आनंदमय लगती है। लेकिन अगर इंसान का शरीर स्वस्थ नहीं है, तो उसे धन-दौलत और यह पूरी दुनिया सब कुछ बेकार लगने लगती है। इसलिए दुनिया में सबसे बड़ा सुख हमारा अपना स्वस्थ शरीर ही होता है, और सबसे बड़ा दुख भी हमारे इसी बीमार शरीर के कारण ही झेलना होता है।

जिंदगी चाहे कितने भी बुरे दौर से क्यों न गुजर रही हो। हमें हर दिन सुबह ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए कि उसी के कारण हमारे जीवन में आने वाला हर दिन एक ऐसा समय लेकर आता है जिसे हम और आप फिर से आरंभ करते हैं और खुशी-खुशी गुजारते जाते हैं।

– अमृति देवी

About The Author

admin

See author's posts

4,185

Post navigation

Previous: Research : गुस्से से पड़ता है दिल, दिमाग, पेट, याददाश्त पर बुरा असर
Next: स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के उत्तर में थी खजाने की जानकारी थी

Related Stories

Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026
National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026

Trending News

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 2
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 3
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 5
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026

Total Visitor

093336
Total views : 171345

Recent Posts

  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.