Skip to content
31 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • धर्म
  • विशेष

कूर्मपुराण में क्या लिखा है?

admin 1 March 2025
Kurmapuran__What is written in Kurmapuran
Spread the love

पुराण भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि है यह एक ऐसा विश्वकोश है, जिसमें धार्मिक, आर्थिक, नैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक आदि सभी विषय अति सरल एवं सुगम भाषा में वर्णित हैं। वेदों में वर्णित विषयों का रहस्य पुराणों में रोचक उपाख्यानों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसीलिये इतिहास-पुराणों के द्वारा वेदोपबृंहण का विधान किया गया है। पुराणों के परिज्ञान के बिना वेद, वेदाङ्ग एवं उपनिषदों का ज्ञाता भी ज्ञानवान् नहीं माना गया है। इससे पुराण सम्बन्धी ज्ञान की आवश्यकता और महत्ता परिलक्षित होती है।

महापुराणों की सूची में पंद्रहवें पुराण के रूप में परिगणित कूर्मपुराण (Kurmapuran) का विशेष महत्व है। सर्वप्रथम भगवान् विष्णु ने कूर्म अवतार धारण कर के इस पुराण को राजा इन्द्रद्युम्न को सुनाया था, पुनः भगवान् कूर्म ने उसी कथानक को समुद्र मन्धन के समय इन्द्रादि देवताओं तथा नारदादि ऋषिगणों से कहा। तीसरी बार नैमिषारण्य के द्वादशवर्षीय महासत्र के अवसर पर रोमहर्षण सूत के द्वारा इस पवित्र पुराण को सुनने का सौभाग्य अट्ठासी हजार ऋषियों को प्राप्त हुआ। भगवान् कूर्म के द्वारा कथित होने के कारण ही इस पुराण का नाम कूर्मपुराण विख्यात हुआ।

रोमहर्षण सूत तथा शौनकादि ऋषियों के संवाद के रूप में आरम्भ होने वाले इस पुराण में सर्वप्रथम सूतजी ने पुराण- लक्षण एवं अठारह महापुराणों तथा उपपुराणों के नामों का परिगणन करते हुए भगवान के कूर्मावतार की कथा का सरस विवेचन किया है कूर्मावतार के ही प्रसंग में लक्ष्मी को उत्पत्ति और माहात्म्य, लक्ष्मी तथा इन्द्रद्युम्न का वृत्तान्त, इन्द्रद्युम्न के द्वारा भगवान् विष्णु की स्तुति, वर्ण, आश्रम और उनके कर्तव्य का वर्णन तथा परब्रह्म के रूप में शिवतत्त्व का प्रतिपादन किया गया है। तदनन्तर सृष्टिवर्णन, कल्प, मन्वन्तर तथा युगों की काल-गणना, बराहावतार की कथा, शिवपार्वती चरित्र, योगशास्त्र, वामनावतार की कथा, सूर्य-चन्द्रवंशवर्णन, अनसूया की संतति वर्णन तथा यदुवंश के वर्णन में भगवान् श्रीकृष्ण के मंगलमय चरित्र का सुन्दर निरूपण किया गया है।

इसके अतिरिक्त कूर्मपुराण (Kurmapuran) में श्रीकृष्ण के द्वारा शिव की तपस्या तथा उनकी कृपा से साम्य नामक पुत्र की प्राप्ति, लिङ्गमाहात्म्य, चारों युगों का स्वभाव तथा युगधर्म-वर्णन, मोक्ष के साधन, ग्रह-नक्षत्रों का वर्णन, तीर्थ-माहात्य, विष्णु माहात्म्य, वैवस्वत मन्वन्तर के २८ द्वापर युगों के २८ व्यासों का उल्लेख, शिव के अवतारों का वर्णन, भावी मन्वन्तरों के नाम, ईश्वरगीता, व्यासंगीता तथा कूर्मपुराण के फलश्रुति की सरस प्रस्तुति है हिन्दू धर्म के तीन मुख्य सम्प्रदायों— वैष्णव, शैव एवं शाक्त के अद्भुत समन्वय के साथ इस पुराण में त्रिदेवों की एकता, शक्ति- शक्तिमान में अभेद तथा विष्णु एवं शिव में परमैक्य का सुन्दर प्रतिपादन किया गया है।

#dharmwani #liveknowledge

About The Author

admin

See author's posts

108

Related

Continue Reading

Previous: उज्जैन का पौराणिक ‘रूद्र सरोवर’ आज किस दशा में है
Next: नजफगढ़ थाने में पुलिस जनसुनवाई : एसीपी महेश नारायण जनता की शिकायतों को सुना

Related Stories

Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक)
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

admin 30 July 2025
Importance of social service according to the scriptures and the Constitution
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

admin 26 July 2025
Indian-Polatics-Polaticians and party workers
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 13 July 2025

Trending News

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक) 1
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

30 July 2025
धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व Importance of social service according to the scriptures and the Constitution 2
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

26 July 2025
पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 3
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 5
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025

Total Visitor

079256
Total views : 144480

Recent Posts

  • शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक
  • धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व
  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved