Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

33 दिवसीय ‘गौमतदाता संकल्प यात्रा’ का पटना में समापन

admin 13 October 2025
Gau Voter Sankalp Yatra concludes in Patna 1
Spread the love

पटना (बिहार), 13 नवम्बर, 2025 को परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘1008’ की 33-दिवसीय (12 अक्टूबर से 13 नवम्बर) ऐतिहासिक ‘गौमतदाता संकल्प यात्रा’ का आज पटना में भव्य और सफल समापन हुआ। इस यात्रा ने बिहार के गाँव-गाँव और शहर-शहर जाकर सनातनी समाज में गौ-रक्षा के लिए ‘गौमतदाता’ बनने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर परमाराध्य श्री अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी ने कहा कि बिहार की धरती से सनातनी राजनीति की देश में नई शुरुआत हुई है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान महसूस किए गए गहन भावों को व्यक्त करते हुए मुख्य निष्कर्षों और संकल्पों को परिभाषित किया।

Gau Voter Sankalp Yatra concludes in Patna 2परमाराध्य का संकल्प और सनातनी हृदय का उद्गार इस प्रकार से है-
1. बहुसंख्यक समाज की पीड़ा: गाय केवल दूध नहीं, साक्षात् आशीर्वाद है।
2. परमाराध्य ने भावुक होते हुए कहा कि देश में बहुसंख्यक सनातनी ही हैं, लेकिन उनकी भावना या पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं है। गौ-रक्षा का मुद्दा केवल राजनीति का नहीं, उनके अस्तित्व और आस्था का प्रश्न है।
3. गाय केवल दूध देने का व्यावसायिक साधन नहीं है। वह प्रेम और मन से सेवा करने वाले को साक्षात् आशीर्वाद देती है।
4. नारा: परमाराध्य ने संकल्पित स्वर में कहा, “सिर्फ दूध नहीं, आशीर्वाद के लिये गो सेवा का संकल्प लीजिए।”
5. विलुप्त होती देसी नस्लें: गौ-हत्या से बड़ा है पाप। परमाराध्य ने बिहार की मूल देसी नस्लों बछौर, गंगातीरी और पूर्णिया के विलुप्त होने पर गहन चिंता व्यक्त की।
6. “कानूनी प्रतिबंध के बावजूद, हमारी नस्लें इसलिए समाप्त हो गईं क्योंकि हमने उन्हें कम दूध के कारण उपेक्षित किया। आर्थिक उपेक्षा, संकरण (Cross-breeding) और अवैध तस्करी के रूप में किया गया यह पाप, गौ-हत्या से कम नहीं है।”
साथ ही उन्होंने दूध के लोभ में शुद्ध गौवंश का संकरीकरण (Cross-breeding) बंद करने का आह्वान किया।
7. मतदाता का ‘वोट’: पाप या पुण्य का भागीदार। परमाराध्य ने सनातनी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे अपने मतदान के महत्व को समझें। यह भी विचार करें कि कहीं उनका दिया गया वोट उनको गोहत्या जैसे पाप का भागीदार तो नहीं बना रहा?

“मतदाता यह न सोचें कि ‘हमारे कुछ वोट से क्या होगा।’ सत्य यह है कि बिहार के लोगों का दिया गया एक-एक वोट गौ-माता की रक्षा की बहुत बड़ी सामर्थ्य लेकर आएगा। आपका एक मत आपको गौ-हत्या के पाप का भागीदार बना सकता है, या गौ-रक्षा के पुण्य का अधिकारी।”

उन्होंने मतदाताओं को संकल्प दिलाया कि वे केवल उसी उम्मीदवार को वोट दें जो गौ-रक्षा के लिए कृतसंकल्प हो। इसके साथ ही उन्होंने जन-जन को यह नारा दिया:- “करे जो गोमाता पर चोट, कैसे दें हम उसको वोट?”

परमाराध्य ने कहा कि इस यात्रा से बिहारवासियों के प्रति उनका भाव और बढ़ गया है, यह देखकर कि उनमें अपनी संस्कृति, धर्म और परम्परा के प्रति आज भी कितना गहरा लगाव विद्यमान है, विशेषकर गौ-माता के प्रति। उन्होंने शिवहर नगर परिषद् के अध्यक्ष श्री राजन जी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से वहाँ गौ-माता को ‘नगर माता’ घोषित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही, प्रस्ताव रखने वाले मोहम्मद रईस और समर्थन करने वाले मो. सकलैन जैसे लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। परमाराध्य ने इस यात्रा में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिन-जिन लोगों ने किसी भी तरह का सहयोग, समर्थन और स्नेह प्रदान किया है, उन सबको अपना नारायणस्मरणात्मक आशीर्वाद प्रदान किया है।

जारीकर्ता: गौमतदाता संकल्प यात्रा समिति, पटना
पूज्य पशुपति बाबा जी के प्रकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित सहस्रचण्डी यज्ञ में पधारे परमाराध्यचरण
पूज्यपाद बाबा जी से जुडे स्वयं के संस्मरणों को मंच से बताकर उनके प्रति अपनी श्रद्धासुमन समर्पित किए।

उपस्थित गौभक्तों को गौमतदाता बनाया गया।

1008.Guru
स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरिः
#श्रीगुरुचरणानुरागी #सजंय_पाण्डेय #मीडिया_प्रभारी #ज्योतिष्पीठाधीश्वर #जगदगुरु_शंकराचार्य #जी_महाराज

About The Author

admin

See author's posts

129

Post navigation

Previous: हिंदू धर्म को समाप्त करने का ख्वाब देखने वाले…
Next: परेशानियों से जुझता बचपन और तलाक

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093043
Total views : 170752

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.