Monday, June 15, 2026
HomeUncategorizedगोरक्षपीठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी

गोरक्षपीठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी

Swami Avimukteshwaranand Ji at Gorakhpeethयहां एक फोटो दर्शाई जा रही है, इसको गोरक्षपीठ के औपचारिक हैंडल से पोस्ट किया गया था। तिथि थी 2 अप्रैल 2024. यह वह पीठ है जिसके वर्तमान महंत योगी आदित्यनाथ की पुलिस और प्रशासन ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामीश्री जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से शंकराचार्य होने का सर्टिफिकेट मांग रही है!

गोरक्षपीठ के इस पोस्ट में देखिए कि उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को किस तरह संबोधित किया है। उन्होंने लिखा है “श्री ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम, हिमालय के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज।”
आखिर दो साल में ऐसा क्या बदला कि जो पीठ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को जगतगुरु शंकराचार्य कह कर संबंधित कर रहा है, उस पीठ के महंत की सरकार अब अचानक से उनके शंकराचार्य होने का सर्टिफिकेट मांग रही है?

इस दो वर्ष में केवल दो चीज बदला है:-
१) शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने ‘गो माता-राष्ट्र माता’ के अभियान को तेज करते हुए 3000 किमी से अधिक की यात्रा की है। वह आंकड़ों से लोगों को बता रहे हैं कि भाजपा के शासन काल में गो हत्या बढ़ गई है और सबसे अधिक गो हत्या उप्र में हो रही है।

२) पिछले वर्ष कुंभ-2025 में मची भगदड़ में मारे गये हिंदुओं की पीड़ा से आहत शंकराचार्य जी ने उप्र के मुख्यमंत्री पर जवाबदेही डाली थी।

बस इन दो घटनाओं के बाद सरकार शंकराचार्य जी और उनके संन्यासियों को अपमानित करने, मारने-पीटने और उनसे शंकराचार्य का सर्टिफिकेट मांगने पर उतारू हो गई है! यही सच है!
#SandeepDeo
#Prayagraj
#Maghmela #Shankaracharya #JyotirmathShankaracharya #ShankaracharyaAvimukteshqaranandSaraswatijimaharaj #Sanatandharma

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments