Sunday, May 31, 2026
HomeविविधविशेषKhap Panchayat: धर्म से जुडी एकमात्र जीवित परंपरागत न्यायव्यवस्था

Khap Panchayat: धर्म से जुडी एकमात्र जीवित परंपरागत न्यायव्यवस्था

आज भले ही नए-नए कानून बनाकर या फिर अन्य प्रकार की ताकतों और षडयंत्रों के दम पर सनातन के आधुनिक शत्रुओं ने हरियाणा में होने वाली परंपरागत और प्राचीनतम पंचायत पद्धति यानी “खाप” पंचायतों (What is Khap Panchayat in Hindi) के कुछ पारम्परिक फैसले जो सनातन संस्कृति में सुधार से जुड़े हुए होते थे उन पर प्रतिबंध लगवा दिया हो, लेकिन फिर भी ऐसे कई फैसले हैं जो खाप पंचायतें ले सकती हैं। उन्हीं में से एक फैसला है जो शनिवार 28 फरवरी, 2026 को गांव सिसाना में लिया गया। स्थानीय दहिया खाप की अध्यक्षता में अलग-अलग खापों की महापंचायत हुई। इसमें एकमत से यह फैसला लिया गया कि अब शादी समारोह रात के बजाय दिन में होंगे। इस पहल का मुख्य मकसद शादियों में बढ़ते फिजूलखर्ची पर रोक लगाना और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।

बता दें कि “खाप पंचायत” उत्तर भारत यानी मुख्यतः हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में एक ही गोत्र या बिरादरी के कई गाँवों की एक पारंपरिक और अनौपचारिक सामुदायिक परिषद है जो गौत्र की रक्षा और धर्म से जुड़े निर्णय लेकर धर्म को जिंदा रखने का प्रयास करती है। मुख्यतः यह जाति-आधारित सामाजिक-न्यायिक निकाय के रूप में काम करती है जो विवाह आदि से जुड़े विवाद और सामाजिक नियमों से जुड़े मामलों में त्वरित फैसले लेती है। हालांकि इसे संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं है फिर भी उत्तर भारत में यह अब भी प्रसिद्ध और प्रचलित शुद्ध और भरोसेमंद न्याय व्यवस्था है (What is Khap Panchayat in Hindi) क्योंकि अक्सर इसमें एक ही धर्म और एक ही समुदाय से जुड़े हुए विशेष निर्णय लिए जाते हैं और उन पर त्वरित अमल भी करवाया जाता है। लेकिन जब से संवैधानिक न्याय व्यवस्था पनपी है तब से कुछ समस्याओं के चलते समाज को न समय पर उचित न्याय मिल पा रहा है और न निर्णय लिए जा रहे हैं।

Traditional and Historical Khap Panchayats in Hariyana
Traditional and Historical Khap Panchayats in Hariyana

खबरों के अनुसार, फरवरी 28, वर्ष 2026 को गांव सिसाना में हुई इस पंचायत (What is Khap Panchayat in Hindi) के दौरान शादियों में बेतहाशा बढ़ते खर्च, फालतू के दिखावे और खास कर रात के कार्यक्रमों में होने वाली कई प्रकार की सामजिक और पारिवारिक तथा आर्थिक दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में काफी सोच-विचार के बाद, एकमत से यह फैसला लिया गया कि भविष्य में सभी खाप प्रमुख और प्रतिनिधि अपने परिवार की शादियां दिन में ही करेंगे, रात में नहीं।

खाप में उपस्थित सभी प्रधानों ने एक मत होकर कहा कि दिन में शादियां करने से कई सारे फालतू खर्च होने से बच जाएंगे, सुरक्षा की चिंता भी कम होगी और बुजुर्गों और महिलाओं को भी अधिक सुविधायें मिल सकेंगी। इसके अलावा, बिजली की खपत भी कम होगी और सामाजिक कार्यक्रम भी सादे तरीके से हो जायेंगे। पंचायत ने यह भी फैसला किया कि खाप से जुड़े सभी गांवों को बताया फैसला जरूर बंटवाया जाएगा और समुदाय से इसका पालन करने की अपील भी की जाएगी। मीटिंग में मौजूद सभी प्रतिनिधि स्वयं इसका पालन करेंगे और फैसले का प्रचार भी करेंगे।

इस खाप पंचायत (What is Khap Panchayat in Hindi) से एक और महत्वपूर्ण निर्णय ये लिया गया कि प्रधान अब हर महीने के आखिरी शनिवार को सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मीटिंग करेंगे। साथ ही इस मीटिंग में इस विषय भी चर्चा हुई कि यदि कोई भी खाप प्रधान गलत कदम उठाएगा या ख्वाब के निर्णय के विरुद्ध जाएगा तो उस पर कार्रवाई भी होगी।

कैसे काम करती है खाप पंचायतें –
दरअसल, प्राचीन काल से चली आ रही भारत की यह पंचायत परंपरा आमतौर पर एक ही गोत्र या बिरादरी के कई गांवों के बुजुर्गों का समूह होता है जो किसी भी सरकारी प्रणाली के सहयोग या सहायता बिना काम करता है। इस एक खाप पंचायत में कम से कम 5 और अधिक से अधिक 25 गांव तक हो सकते हैं। इसके सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक तथा पारिवारिक जैसे जमीन-जायदाद आदि के बंटवारे और विवाह आदि से जुड़े विवादों को सुलझाती है। इसकी ख़ास बात ये भी है कि यदि गाँव की आबादी में अन्य कई मत और पंथों के परिवार आदि भी हैं तो वे शामिल तो हो सकते हैं किन्तु इनमें उनसे जुड़े किसी भी प्रकार के मामलों को नहीं लिया जाता।

खाप पंचायत (designs of Khap Panchayat in Hindi) के सामान्य नियमों और प्रमुख निर्णयों के अनुसार समान गौत्र या एक ही गोत्र में विवाह नहीं होना चाहिए। क्योंकि एक ही गोत्र के लोग आपस में भाई-बहन होते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से यह तथ्य 100% सत्य है। लेकिन संवैधानिक तरीके से देखा जाए तो इसको नहीं माना जाता। इसीलिए खाप पंचायतों के फैसले अक्सर संवैधानिक कानूनों और मानवाधिकारों के विपरीत होते हैं जिसके कारण यह अक्सर आलोचना का शिकार बनती है।

खाप के अन्य फैसलों और विचारों के अनुसार आधुनिकता के चलते परिवार के किशोर और युवा पुरुषों के साथ बच्चियों और महिलाओं में कुछ सामाजिक और आधुनिक बदलाव आने की वजह से भटकने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं, जिससे वे अपनी कुल परंपरा और गौत्र को अपवित्र और अपमानित कर सकते हैं। ऐसे में धर्म और समाज को बचाने के लिए उन पर कई प्रकार से प्रतिबंध लगाए जाते हैं या फिर उनकी स्वतंत्रता को सीमित रखा जाता है। जबकि आधुनिक मानसिकता का गुलाम मीडिया इनको तुग़लकी फरमान मान कर विरोध करता फिरता है, लेकिन अन्य धर्मियों में महिलाओं पर लगने वाले प्रतिबंधों पर मौन रहता है। हालाँकि, आधुनिक समय में संवैधानिक शासन के कारण खाप पंचायतों को भी अपना रुख बदलना पड़ा है, जिसके बाद से इन गाओं की कई महिला खिलाड़ियों के सम्मान और सामाजिक सुधार के मुद्दों समर्थन देने लगे हैं।

ऐतिहासिक रूप से यह सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने का एक साधन थी, लेकिन आधुनिक कानून के दौर में यह अक्सर एक ‘समानांतर न्याय प्रणाली’ की तरह काम करती है।

#khap #Sonipat #Haryana #खाप #Panchayat #Wedding #सनातनधर्म

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments