Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • भाषा-साहित्य

कहे कबीर

admin 13 July 2022
KABIR DAS JI
Spread the love

– डॉ. स्वप्निल यादव

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक आदमी के पास दूसरे के लिए वक्त नहीं है। रिश्ते ही आपस में एक दूसरे के लिए स्थान ढूंढ रहे हैं उस समय इंसानियत को बचाए रखना बहुत मुश्किल है। मानव मूल्य धीरे धीरे अपना स्तर खोते जा रहे हैं। कबीर स्कूल तो कभी नहीं गए। न कुछ पढ़ा और न ही कुछ लिखा उसके बाद वो हम लेखकों के पुरखे हैं। वो न हिन्दू हैं और न ही मुस्लिम। वो इंसानियत के ब्रांड अम्बेस्डर हैं। सहजता, विनम्रता, सत्यता, आत्मीयता के बिना ईश्वर को नहीं प्राप्त किया जा सकता यह वो भली भांति जानते थे। वो बिना कोई धार्मिक अनुष्ठान करे, बिना धार्मिक किताब पढे ईश्वर को अपने सबसे ज्यादा नजदीक पाते थे।

मसि कागद छूओ नहीं, कलम गही नहिं हाथ।

यह स्वीकार कर कबीर ने जो विनम्रता का परिचय दिया है वह यह सिद्ध करता है कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य इंसान को इंसान बनाए रखना ही है। शिक्षा के लिए न कागज की जरूरत है और न ही कलम की। ज्ञान किताबों से नहीं आता, अनुभव से आता है इसको अनपढ़ कबीर बाखूबी समझते थे। जो सामने है वही सच है, कागजी ज्ञान कुछ नहीं। जो सत्य के दर्शन कराये वही शिक्षा है। यही था कबीर का दर्शन।

मैं कहता हूँ आखिन देखी, तू कहता कागद की लेखी।

पूरी दुनिया में मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो सवाल कर सकता है। बनी बनाई विचारधाराओं को जस का तस अपना लेना इंसान का चरित्र नहिं हो सकता। सबसे जरूरी है सवाल करना और कबीर ने पूरी जिंदगी वही किया। कबीर ने शिक्षा के लिए किताबों या उपदेशों का जिक्र नहिं किया, उन्होंने माना तो केवल गुरु की महिमा को ही। जिसे गुरु मिल जाते हैं उसे ईश्वर मिल ही जाते हैं।

गुरु पिता गुरु मटा गुरु देवो न संशयः,
कर्मणा मनसा वाचा तस्मात्सर्व प्रसेष्यते।

फादर कामिल बुल्के: हिंदी को भारत में सम्मान दिलाने वाला एक मिशनरी

हिन्दू धर्म और इस्लाम दोनों के खिलाफ उन्होने जमकर प्रहार किए। उनका मानना था कि ईश्वर का तो विरोध हो सकता है लेकिन इंसान का नही । इंसानियत के बिना धर्म का कोई महत्व नहीं। इंसान दूसरे इंसान से प्रेम करे यही सीखना है उसे। इसके बिना तो राम मिलने ही नहीं।

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।
ढाई आखर प्रेम का पढे सो पंडित होय।

अपने प्राण मगहर में जाकर त्यागना यह कम जिद्दीपन नहीं था कबीर का। लोगों की मान्यता है कि काशी में मरने से स्वर्ग मिलता है मगहर में मरने से नहीं। इसी विचारधारा को तोड़ने के लिए कबीर ने मगहर में जाकर प्राण त्यागे। उनका मानना था कि यदि केवल काशी का ही महत्व है तो उम्र भर राम का नाम लेने का क्या फायदा। तभी उन्होने कहा-

जो कबीर कासी में मरिहें,
राम के कौन निहोरा।

आज के समय में आवश्यकता है कि हम कबीर को और सरल रूप में अपने बच्चों के सामने रखें। कम्प्युटर और मोबाइल पर सोशल हो चुके हमारे युवा कहीं एक दिन अपने आस पास के समाज से ही दूर न हो जाएँ। यही हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौती है कि इंसान इंसान ही रहे, और इसको हम भरपूर जीयेँ। यही कबीर चाहते थे।

लख चौरासी योनि में मानुष जन्म अनूप।

About The Author

admin

See author's posts

1,548

Post navigation

Previous: ज़रा कल्पना कीजिए…
Next: जीवन का अहम हिस्सा है योग : कुसुम द्रिवेदी

Related Stories

Susruta Samhita Sarirasthana An Old and Rare Book
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

सुश्रुतसंहिता शारीरस्थान में क्या है?

admin 3 February 2026
Garg Samhita Book Cover Geeta Press
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

श्रीगर्ग-संहिता में क्या लिखा है?

admin 8 January 2026
kurukshetr dharmaanlankaran 2025 award
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

शंकराचार्य परंपरा का उल्लेख भविष्यमहापुराण में

admin 15 December 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093140
Total views : 170935

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.