Skip to content
8 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल

चिलकुर के वीसा बालाजी देते हैं विदेश जाने का वीसा | Chilkur Balaji Visa God

admin 20 April 2021
(Sri Chilkur Balaji Temple Visa God)
Spread the love

अजय सिंह चौहान || हैदराबाद का चिलकुर बालाजी मंदिर जो श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है, आजकल वीसा-बालाजी या वीसा भगवान (Sri Chilkur Balaji Temple) के नाम से भी बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर को लेकर लोगों की यह मान्यता है कि किसी भी देश में जाने का वीजा पाने के लिए इंटरव्यू से पहले अगर कोई भी व्यक्ति श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर लेता है तो इनकी कृपा से सकारात्मक और चमत्कारिक परिणाम मिलता है। इसीलिए अब चिलकुर बालाजी को वीजा मंदिर के नाम से भी जाना जाने लगा है।

 

कहा जाता है कि अगर आपकी विदेश यात्रा में अड़चन आ रही हो तो इस मंदिर में बालाजी के दर्शन करके उनसे वीजा लगवाने की प्रार्थना करो और फिर देखो कैसे फटाफट वीजा मिल जाता है। इसी आस में यहां हर सप्ताह लगभग 1 लाख लोग दूर दूर से पहुंचते हैं। बताया जाता है कि बालाजी के इस मंदिर की 11 बार परिक्रमा करना ही यहां हर मुश्किल समस्या का हल है, और जब उसकी मनोकामना पुरी हो जाती है तो उसे इस मंदिर की 108 परिक्रमा करनी होती है। चिलकुर बालाजी मंदिर की वेबसाइट पर कई युवकों ने अपने अनुभवों को शेयर भी किया है।

यह एक प्राचीन मंदिर है जो कि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर को हैदराबाद के सबसे पुराने और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक माना जाता है। हैदराबाद में उस्मान सागर झील के पास स्थित चिलकुर बालाजी के इस मंदिर के वास्तुशिल्प और निर्माण शैली के अध्ययन के बाद यह अनुमान लगाया गया है कि मंदिर कि यह इमारत लगभग 500 साल पुरानी है।

श्री वेंकटेश्वर बालाजी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। जिन्हें हिंदुओं के प्रमुख वैष्णव संप्रदाय के देवता विष्णु का अंश माना जाता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई श्रद्धालु किसी कारणवश तिरुपति बालाजी के दर्शन नहीं कर पाते हैं, वे अगर यहाँ आकर चिलकुर बालाजी के दर्शन लेते हैं तो भी उन्हें भगवान तिरुपति के दर्शनों का फल मिल जाता है। भगवान बालाजी के इस मंदिर में भगवान बालाजी की मूर्ति को जागृत मूर्ति के रूप में माना जाता है।

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां किसी भी प्रकार की भेंट, चढ़ावा या दान दक्षिणा नहीं ली जाती। न ही नकद धनराशि देने का कोई प्रावधान है। इसीलिए यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को कहीं भी कोई दान-पात्र या हुंडी नहीं दिखाई देती। यहां ईश्वर को खुश करने के लिए मात्र नारियल चढ़ाना ही काफी होता है। और इस तरह का यह गुजरात के राजकोट जिले में स्थित जलाराम मंदिर के अलावा भारत का दूसरा ऐसा मंदिर है जहाँ कोई भेंट या चढ़ावा नहीं लिया जाता।

चिलकुर बालाजी का मंदिर भारत का दूसरा ऐसा मंदिर है जिस पर किसी भी प्रकार से सरकार का नियंत्रण नहीं है। सवाल यह उठता है कि जब यहां कोई दान या दक्षिण नहीं ली जाती है तो फिर इस मंदिर के रखरखाव का खर्च कैसे चलता है तो उसके लिए यहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से ली गयी पार्किंग फीस से ही यहां का खर्च चलता है। इसके अलावा यहां आने सभी दर्शनार्थी और श्रद्धालु एक बराबर माने जाते हैं, इसलिए यहा आने वाले दर्शनार्थियों में अगर कोई भी वीआईपी होता है तो भी उसे दर्शन करने के लिए कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं होती। यहाँ आये हुए सब श्रद्धालु एक सामान होते है।

चिलकुर बालाजी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर महिने 4 से 5 लाख तक होती है। और इन श्रद्धालुओं में देश के लगभग हर भाग से लोग यहां आते हैं। इस मंदिर में आकर एक अलग ही प्रकार की शांति का अनुभव होता है। इस मंदिर की एक और खासियत ये है कि इसमें भूदेवी और श्रीदेवी के साथ भगवान वेंकटेश्वर विराजमान है।

मान्यता है कि चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु अन्य मंदिरों की तरह यहां अपनी आँखें बंद करके भगवान से प्रार्थना नहीं करते। आंखे खुली रखने के बारे में इस मंदिर की मान्यता यही है कि ईश्वर सर्वव्यापी है और वही सब कुछ देने वाला है इसलिए उसे किसी भी प्रकार की कोई भेंट या लालच की आवश्यकता नहीं।
श्री वेंकटेश्वर या श्री बालाजी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और चिलकुर बालाजी की इस मूर्ति को स्वयंभू माना गया है।

इस मंदिर के चारों तरफ हरेभरे जंगल होने के कारण यहां आने वाले यात्रियों की संख्या भी अच्छी खासी होती है। यह मंदिर उसमान सागर झील के किनारे पर स्थित है और मुरुवानी राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक है इसलिए यहां आने वाले यात्री धर्म के साथ-साथ पर्यटन का आनंद लेने से भी नहीं चुकते हैं।

हर साल हजारों की संख्या में आने वाले दर्शनार्थी यहां आकर मन की शांति और आत्मज्ञान के लिए यहां आसपास के जंगलों में ध्यान-साधना करते देखे जा सकते हैं। उनका मानना है कि खुद को शांत रखने के लिए, मन को एकांत देने लिए यह जगह सबसे उचित है।

चिलकुर का बालाजी मंदिर तेलंगाना राज्य के रंगा रेड्डी जिले में स्थित चिलकुर नामक एक छोटे से कस्बे में है। यह स्थान मेहदीपट्नम से करीब 33 किमी दूर है। भगवान वेंकटेश्वर का यह मंदिर हैदराबाद से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर है। 

About The Author

admin

See author's posts

1,577

Related

Continue Reading

Previous: सबसे कम बजट में गंगोत्री धाम कैसे पहुंचे कितने दिनों की यात्रा है कितना खर्च होगा
Next: उज्जैन के प्रसिद्ध दर्शनीय और पर्यटन स्थल | Famous sightseeing in Ujjain

Related Stories

shankracharya ji
  • अध्यात्म
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

शंकराचार्य जी चार धाम शीतकालीन यात्रा में होंगे सम्मिलित

admin 3 December 2024
JOGULAMBA SHAKTIPEETH TEMPLE
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

जोगुलम्बा शक्तिपीठ मंदिर: कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

admin 25 November 2024
PRAMOD VINAYAK TEMPLE IN KASHI
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • षड़यंत्र

काशी के छप्पन विनायकों में से एक थे प्रमोद विनायक, लेकिन अब…

admin 13 July 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078381
Total views : 143070

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved