Skip to content
10 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • षड़यंत्र

खंडित मूर्तियों वाला सबसे अनोखा मंदिर | Temple with fragmented Hindu sculptures

admin 17 February 2021
Temple with fragmented Hindu sculptures
Spread the love

अजय सिंह चौहान  | यह बात एक दम सच है कि अगर कोई भी मूर्ति, मामूली रूप से भी खण्डित हो जाती है, तो उसकी पूजा-पाठ करना एक दम वर्जित है। क्योंकि यह अपशकुन माना जाता है। लेकिन, बावजूद इसके, एक मंदिर ऐसा भी है जहां की करीब-करीब हर मूर्ति खंडित है और इन बिना सिर वाली मूर्तियों को आज भी संरक्षित रखा गया है और इनकी पूजा-पाठ भी करीब-करीब 320 वर्षों से लगातार होती आ रही है।

यह मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गोंडे गांव में बना हुआ देवी दूर्गा का अष्टभुजा धाम मंदिर है। मंदिर की इन खंडित मूर्तियों के कारण यह अब खंडित मूर्तियों वाले प्राचीन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। और इसमें की करीब-करीब सभी प्राचीन मूर्तियां खंडित हैं। बावजूद इसके यहां आज भी पूजा-पाठ होती आ रही है।

यह ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ लखनऊ से करीब 170 किमी की दूरी पर प्रतापगढ़ के गोंडे गांव में स्थित है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण आज से करीब 900 वर्ष पहले हुआ था। इस मंदिर का एक सबसे बड़ा आश्चर्य यह भी है कि इसके गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर प्राचीन काल का एक ऐसा शिलालेख लगा हुआ है जिसे अभी तक कोई भी पढ़ नहीं पाया है।

मंदिर की इन खंडित मूर्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्यों और ऐतिहासिक तथ्यों को खंगालने पर पता चलता है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल के दौरान, सन 1699 में इस संपूर्ण क्षेत्र के मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया था, और इस मंदिर की खंडित मूर्तियों का रहस्य भी यही है कि ये मूर्तियां उसी दौर में खंडित की गई थीं।

जबकि इस मंदिर से जुड़े कुछ ऐतिहासिक तथ्य बताते हैं कि मंदिर पर हुए उस आक्रमण से कुछ ही दिनों पहले, इसे बचाने के लिए मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने मिल कर मंदिर के मुख्य द्वार का आकार, मस्जिद के प्रवेश द्वार के आकार में बनवा दिया, ताकि मुगल सेना को यह भ्रम पैदा हो जाये कि, यह तो एक मस्जिद है और वे लोग इसे दूर से ही मस्जिद समझ कर यहां से चले जायें, और यह मंदिर टूटने से बच जाए।

इसके कुछ दिनों बाद हुआ भी ठीक यही। मुगलों की सेना इसके सामने से करीब-करीब निकल ही चुकी थी। लेकिन, किसी एक सैनिक की नजर इस मंदिर में टंगी एक घंटी पर पड़ गई। इसके बाद तो वह सेना मंदिर के अंदर घुस गई और उन्होंने यहां की सभी मूर्तियों के सिर काट दिए।

सन 1699 में मुगलों की सेना के उस आक्रम के बाद से लेकर आज तक भी इस मंदिर की उन सभी प्राचीन मूर्तियों को यहां वैसे ही हाल में संभाल कर रखा हुआ है और स्थानी लोग आज भी उन खंडित मूर्तियों की पूजा-पाठ भी करते आ रहे हैं।

स्थानीय लोग बताते हैं कि, एक समय था जब यह ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ एक बहुत ही सिद्ध मंदिर हुआ करता था। और एक तीर्थ यात्रा के तौर पर दूर-दूर से श्रद्धालुजन यहां दर्शन करने के लिए आया करते थे।

मान्यता है कि स्वयं भगवान राम भी इस मंदिर में दर्शन करने आया करते थे। इसके अलावा कहा जाता है कि महाभारत में जिस भयहरण नाथ मंदिर का वर्णन आता है, वह यही मंदिर है। महाभारत के अनुसार बकासुर नाम के दानव का वध कर करने के बाद भीम ने इसी मंदिर में एक शिवलिंग भी स्थापित किया था। लेकिन, ऐसे लगता है कि अब धीरे-धीरे यह गुमनामी के अंधेरे में विलुप्त होता जा रहा है। 

अगर आप भी इस मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते हैं या फिर कभी आपका आना-जाना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में होता है तो वहां से इस मंदिर तक पहुंचना एक दम आसान है। क्योंकि यह मंदिर लखनऊ से लगभग 175 किमी पूर्व की ओर जिला प्रतापगढ़ शहर से मात्र 8 किमी की दूरी पर है।

इस मंदिर तक पहुंचने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में इलाहबाद-फैजाबाद रोड़ पर, चिलबिला चैराहे से होते हुए गौड़े ग्राम के लिए जाना होता है जहां यह मंदिर स्थित है।

About The Author

admin

See author's posts

6,327

Post navigation

Previous: माता बमलेश्वरी को जागृत शक्तिपीठ भी माना जाता है
Next: श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम मंदिर कब जायें, कैसे पहुंचे, कहां ठहरें ?

Related Stories

World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
Shankaracharya Ji asked the government to free the grazing land immediately - Bhagalpur Bihar
  • विशेष
  • षड़यंत्र

साजिशकर्ता और न्यूज़ चैनल के झूठ का पर्दाफाश!

admin 27 February 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

096173
Total views : 176660

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.