Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यटन

Happiest country Bhutan : दुनिया का सबसे खुश देश है भूटान

admin 23 January 2022
Bhutan- Happiest country in Asia 1
Spread the love

हिमालय की वादियों में बसा भूटान दुनिया का सबसे खुश देश है। खुशियों का कोई पैमाना तो नहीं होता मगर जहां कोई भागमभाग नहीं हो, हर कोई सुख से रह रहा हो तो उसे खुश देश तो कहा ही जा सकता है। वैसे भी ग्राॅस नेशनल हैप्पीनेस यानी सकल राष्ट्रीय खुशी के पैमाने पर दुनिया के सभी मुल्कों को आंका गया तो भूटान उसमें अव्वल आया।

ट्रैकिंग का रोमांच –
Darjeeling_4आप रात को चाहें तो पारो में ठहर सकते हैं, वैसे यह निर्भर करता है कि आपकी फ्लाइट कब पहुंचती है। पारो एयरपोर्ट पर जब प्लेन पारो घाटी से गुजरते हुए लैंडिंग और टेकआफ करता है, तो एक अनोखा अनुभव होता है। ताक्त्शांग में टाइगर नेस्ट मोनेस्ट्री जाकर ट्रैकिंग करने का एक अलग ही रोमांच है। तीन घंटे ऊपर और दो घंटे नीचे ट्रैकिंग करने में पसीने छूट जाएंगे। बौद्ध का एक पावन स्थल माना जाता है टाईगर नेस्ट मोनेस्ट्री।

आप अमान रिसाॅर्ट में भी ठहर सकते हैं लेकिन यह थोड़ा महंगा है। पारो में जोंग और किचू मोनेस्टरी दर्शनीय स्थल हैं। ट्रैकिंग के बाद आप स्टोन बाथ का आनंद भी ले सकते हैं। इसे खास भूटानीज स्टोन बाथ कहा जाता है। झुलसे हुए पत्थरों से निकले हए मिनरल काफी रिलैक्स करते हैं।

थिम्पू की घाटियों का सौंदर्य –
पारो से एक घंटे की ड्राइविंग के बाद थिम्पू पहुंच जाएंगे। थिम्पू यानी भूटान की राजधानी। यहां के धार्मिक स्थल आकर्षक हैं। थिम्पू की घाटियों से गुजरते हुए जो पहाड़ी और घाटी का विस्तार फलक दूर से नजर आता है वह निश्चित ही आपको रोमांस का अहसास कराएगा। इन घाटियों से गुजरते हूए जब आपकी नजर बुद्ध की आदमकद विशाल प्रतिमा पर पड़ेगी तो आपकी सांस अटक जाएगी।

Darjeeling Tourism : किंगडम आफ हिल्स दार्जलिंग

Adventure in Skiing : स्कीइंग में एडवेंचर की मैक्सिमम गारंटी

इमा दात्शी का स्वाद चखें –
यहां के होटलों में आप भारतीय व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं, शाकाहारी हैं तो भी कोई समस्या नहीं है। ड्रुक होटल में लजीज भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं। लेकिन भारतीय व्यंजन से इतर अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यहां भूटान का राष्ट्रीय डिश इमा दात्शी का स्वाद जरूर लें। शिमला मिर्च, हरी मिर्च, पनीर, चीज और चावल के साथ पका कर तैयार किया जाता है इमा दात्शी।

व्हाइट वाटर राफ्टिंग –
ट्रैकिंग का मजा लेना हो तो टैंगो और चारी जाएं, जहां एक से दो घंटे ऊपर की चढ़ाई और उतना ही समय नीचे आने में लगता है। थिम्पू से ढाई घंटा दूर है पुनाखा, जो भूटान की शीतकालीन राजधानी है। यह व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए मशहूर है। दोचुला और उसके आगे पुनाखा जाने के लिए परमिट की जरूरत होती है, तो भूटान आते ही परमिट के लिए अप्लाई कर दीजिए। यहां से चार घंटे दूर है गैंगटे, फोबजिका वैली में, जहां ट्रैकिंग का खास मजा ले सकते हैं। गैंगटे में पाई जाती हैं ब्लैक नेक क्रेन जो एक दुर्लभ चिड़िया है।

कैसे पहुंचें भूटान –
आप दिल्ली, कोलकाता या मुंबई से सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से पारो का सफर एक घंटे 45 मिनट का है। ड्रूक एयर और ताशी एयर की सीधी फ्लाइट भूटान के लिए है। आप सड़क मार्ग से भी भूटान जा सकते हैं, मगर पहाड़ी रास्तों पर इतना लंबा सफर आपको थका सकता है। भारतीयों के लिए भूटान में वीजा की जरूरत नहीं है, बस एयरपोर्ट पर आपके पासपोर्ट पर मोहर लगा दी जाती है।

– श्रुति

About The Author

admin

See author's posts

1,250

Post navigation

Previous: स्कीइंग में एडवेंचर की मैक्सिमम गारंटी | Adventure in Skiing
Next: बनायें मैंगो से दलिया, मैंगो स्मूदी और मैंगो सालसा | Mango Dishes

Related Stories

Saras Aajivika Fair Noida
  • देश
  • पर्यटन
  • लाइफस्टाइल

सरस मेले में दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

admin 17 February 2024
Saras Aajivika Fair 2024 Noida 3
  • कला-संस्कृति
  • देश
  • पर्यटन

सरस आजीविका मेला 2024 का हुआ शुभारम्भ

admin 16 February 2024
Fatehpur-Sikri_Agra-District-of-Uttar-Pradesh-1
  • ऐतिहासिक नगर
  • पर्यटन
  • विशेष

फतहपुर सीकरी का इतिहास कितना सच कितना झूठ | History of Fatehpur Sikri

admin 27 November 2023

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093056
Total views : 170776

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.