Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • श्रद्धा-भक्ति

यहां माता ने मधुमखी के रूप में की थी राजा की सहायता | Jwaladevi Mata Rajasthan

admin 11 April 2021
JWALA MATA MANDIR JOBNER_01
Spread the love

अजय सिंह चौहान || आज हम बात करने जा रहे हैं – जयपुर जिले के ढूंढाड़ अंचल में बसे जोबनेर कस्बे में स्थित ज्वाला माता के शक्ति धाम मंदिर के बारे में। लेकिन उससे पहले हम बात करेंगे जोबनेर नामक उस स्थान की जहां यह मंदिर स्थित है। राजस्थान के जयपुर से 45 किमी पश्चिम में स्थित जोबनेर को अति प्राचीन और पौराणिक कस्बा माना जाता है। जबकि, जोबनेर में स्थित ज्वाला माता का यह शक्ति धाम मंदिर अरावली पर्वतमाला के एक पर्वत पर स्थित है। इस शक्तिधाम मंदिर को जोबनेर ज्वालामाता, जालपा देवी या जालपा माता का मंदिर के नाम से भी पहचाना जाता है।

 

यहां हम जिस शक्तिधाम या शक्तिपीठ मंदिर की बात कर रहे हैं उसके बारे में पुराणों में बताया गया है कि जोबनेर के इस पर्वत पर माता सती का जानु-भाग यानी घुटना गिरा था, इसीलिए इस स्थान को ज्वालामाता या जालपा देवी के नाम से पूजा जाने लगा।

जयपुर से लगभग 45 कि. मी. पश्चिम में ढ़ूंढ़ाड़ अंचल के जोबनेर नामक एक अति प्राचीन कस्बे में स्थित यह शक्तिपीठ मंदिर अत्यन्त प्राचीन और पौराणिक स्थान माना जाता है। अनेकों साहित्यिक ग्रन्थों, शिलालेखों और पौराणिक गं्रथों में इस ज्वालामाता मंदिर की महिमा और जोबनेर नगर की प्राचीनता का पता चलता है। इतिहास में इसे जब्बनकार, जब्बनेर, जोवनपुरी, जोबनेर, जोबनेरि जैसे नामों से भी उल्लेखित किया गया है। इसके अलावा जयपुर के कछवाह शासकों के इतिहास से संबंधित पुस्तक ‘कूर्मविलास’ में इसको इसके अति प्राचीन नाम जोगनेर यानी योगिनी का नगर के नाम से भी बताया गया है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि सृष्टि के आरंभिक दौर में राजा ययाति ने ही इस जोबनेर नगर को बसाया था।

जोबनेर में स्थित ज्वालामाता का यह शक्तिपीठ मन्दिर सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थों में से एक और राजस्थान का एक प्राचीन एवं प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर है। खास तौर पर राजस्थान के लोक जीवन में इस पवित्र शक्ति मंदिर की मान्यता हजारों वर्षों से चली आ रही है।

पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख है कि सदियों से इस मंदिर में प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती आ रही है। विशेषकर चैत्र मास के नवरात्र में तो यहां यहाँ एक विशाल मेला भी आयोजित किया जाता है।

प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की नवरात्र के अवसर पर यहां लगने वाले मेले में राजस्थान के रंग में सराबोर सांस्कृतिक कला और संस्कृति के संगम का सैलाब नजर आ रहा है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुजन मेले में आकर अपने पारंपरिक भोजन दाल-बाटी का विशेष आनंद लेते हैं।

JWALA MATA MANDIR JOBNER_02एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक नवरात्र के अवसर पर लगभग 2 लाख श्रद्धालुजन यहां माता का दर्शन करने और मेले का आनंद लेने आते हैं। इस अवसर पर यहां कई भक्तगण मनौती के रूप में मंदिर के प्रांगण में अपने बच्चों का मुण्डन संस्कार करवाते हुए भी देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा, यहां नवरात्र के विशेष अवसरों पर माता के दर्शन करने आने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था के तौर पर कस्बे में जगह-जगह विभिन्न समाजों के द्वारा विशेष भण्डारों का आयोजन भी किया जाता है।

ज्वालामाता का यह मन्दिर अरावली पर्वतमाला के एक विशाल पर्वत शिखर की ढलान के बीचों-बीच बना हुआ है। सफेद संगमरमर से बना ज्वालामता का यह मन्दिर बहुत सुन्दर और आकर्षक लगता है और दूर से ही दिखाई दे जाता है।

इस मंदिर में एक अखंड ज्योति आज भी हमेशा प्रज्वलित रहती है। स्थानिय लोगों के बीच ज्वाला माता के इस मंदिर की शक्तियों और इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को लोककथाओं, लोक गीतों और लोक कहावतों के माध्यम से सुना जा सकता है।

कस्बे की पहाड़ी पर स्थित ज्वाला माता के नाम की महिमा अपार है। कहा जाता है कि सच्चे मन से मन्नत मांगने वाला कोई भी भक्त यहां से निराश नहीं जाता। माता के मंदिर तक जाने से पहले, पहाड़ी के नीचले हिस्से पर बने एक आकर्ष ऊंचे-से चबूतरे पर लांगुरिया बलबीर विराजमान है। यात्रियों को सर्व प्रथम इन्हीं के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है।

ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार इस मन्दिर के सभामण्डप में प्रतापी चैहान शासक सिंहराज का विक्रम संवत् 1022 यानी इसवी संवत 965 की माघ सुदी 12 का एक ऐतिहासिक शिलालेख अंकित है।

हालांकि, दुर्भाग्यवश यह शिलालेख मुगलों के आक्रमण काल के दौरान खंडित हो गया था जिसके कारण इसका संपूर्ण भाग नहीं पढ़ा जा सका। लेकिन, जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि इस शिलालेख में अंकित बाकी जानकारियों में मन्दिर के जीर्णोद्धार या पुनर्निर्माण सम्बन्धी घटना का ऐतिहासिक उल्लेख हो।

अरावली पर्वतमालाओं में जहां ज्वालामाता का यह मंदिर स्थित है उससे थोड़ा ऊपर यानी पर्वत के शिखर पर इस क्षेत्र के चैहान शासकों द्वारा निर्मित एक प्राचीन दुर्ग जीर्ण शीर्ण और आधे-अधूरे अवशेषों के रूप में देखने को मिल जाता है।

कहा जाता है कि सन 1641 ई. के लगभग शासक जैतसिंह के शासनकाल में अजमेर के मुगल सेनापति मुहम्मद मुराद जिसे लालबेग भी कहा जाता है ने जोबनेर पर अचानक आक्रमण कर दिया था। उस अचानक हुए हमले से बचने के लिए जैतसिंह ने ज्वाला माता से किसी चमत्कार की प्रार्थना की।

माना जाता है कि ज्वाला माता के चमत्कार से जोबनेर के इन्हीं पर्वतों से मधुमक्खियों का एक विशाल झुण्ड निकल कर आया और आक्रान्ता मुहम्मद मुराद लालबेग की सेना पर पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों हमले से डर कर मुगल सैनिक भाग खड़े हुए। इस तरह देवी मां ने प्रत्यक्ष रूप में सहायता कर जैतसिंह को विजय दिलाई। इस युद्ध में उस आक्रांता मुहम्मद मुराद से छीनी हुई नोबत यानी एक बड़ा सा वाद्य यंत्र ज्वालामाता के मन्दिर में आज भी रखा हुआ देखा जा सकता है।

ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, सन 1600 के लगभग जगमाल पुत्र खंगार जोबनेर के प्रतापी शासक और ज्वाला माता के परम भक्त के रूप में जाने जाते थे। उनके द्वारा बनवाया गया एक विशाल प्रवेश द्वार आज भी विद्यमान है।

यह प्रवेश द्वार ज्वाला पोल के नाम से जाना जाता है। इस प्रवेश द्वार पर स्वप्न को लेकर एक पंक्ति अंकित है। उस पंक्ति में कहा गया है कि आईजी सपनै राव खंगार कै। इसके अलावा सन 1619 से 1638 के शासनकाल में जोधपुर के महाराजा गजसिंह ने माता के इस मंदिर के जिर्णोद्वार में विशेष योगदान दिया था। इसके अलावा, जोबनेर को जैनधर्म और संस्कृति के प्रकुख केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।

About The Author

admin

See author's posts

10,293

Post navigation

Previous: पाटन देवी शक्तिपीठ मंदिर यात्रा की संपूर्ण जानकारी | Patan Devi Shaktipeeth
Next: इस वर्ष फीकी नहीं रहेगी की चारधाम यात्रा

Related Stories

Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

admin 11 March 2026
Types of incarnations of Lord Vishnu
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति

कितने प्रकार के होते हैं विष्णु जी के अवतार?

admin 3 February 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093046
Total views : 170759

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.