Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • श्रद्धा-भक्ति

Manimahesh Yatra 2024 : आखिर इतनी कठीन क्यों है मणिमहेश की यात्रा?

admin 7 March 2022
Manimahesh Yatra Chamba Himachal Pradesh
Spread the love

अजय सिंह चौहान || जो लोग कश्मीर में बाबा अमरनाथ जी और हिमाचल के चंबा में स्थित भगवान मणिमहेश (Manimahesh Yatra Chamba Himachal Pradesh) की यात्रा कर चूके होते हैं वे अक्सर यही बात कहते हैं कि मणिमहेश की यात्रा अमरनाथ की यात्रा के बाद दूसरी सबसे कठिन यात्रा है। लेकिन, मैं अपने अनुभवों के आधार पर आप लोगों को यह कहूंगा कि मणिमहेश की यात्रा बबा अमरनाथ जी की यात्रा से ज्यादा कठीन है। और मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने दोनों ही यात्राएं की हैं और मैं दोनों ही यात्राओं की जमीनी हकीकतों और अपने अनुभवों के आधार पर ही ऐसा कह रहा हूं।

यह बिल्कुल सच है, मैंने सन 2010 में और फिर 2011 में यानी दो बार, बाबा अमरनाथ जी की यात्रा की थी और उसके बाद सन 2013 में चंबा में स्थित भगवान मणिमहेश (Manimahesh Yatra Chamba Himachal Pradesh)की भी पवित्र यात्रा की थी। और मैंने इन दोनों ही यात्राओं में वैसे तो कई समानताएं देखीं लेकिन जो एक सबसे खास बात है वह यह है कि बाबा अमरनाथ जी की यात्रा में पहाड़ों की सीधी चढ़ाई बहुत ही कम है जबकि साधारण, सीधे और मैदानी रास्ते ज्यादा से ज्यादा हैं। फिर चाहे पहलगांव से हो या फिर बालटाल की ओर से गुफा तक जाने और आने का मार्ग हो।

मणिमहेश का यात्रा मार्ग वैसे तो लगभग 14 किलोमीटर का ही है और इसका लगभग 80 प्रतिशत रास्ता चढ़ाई वाला है, लेकिन इस रास्ते को एक ही दिन में पार करना होता है। जबकि अमरनाथ जी की पैदल यात्रा में यदि हम पहलगांव से जाते हैं तो 45 किमी की इस दूरी में अधिक से अधिक 40 से 50 प्रतिशत रास्ते को ही पहाड़ी चढ़ाई वाला कहा जा सकता है, जबकि इस रास्ते में यात्रियों को दो अलग-अलग स्थानों के बेस कैंपों में आराम करने का भी अवसर मिलता है। वहीं अगर हम इसके दूसरे मार्ग यानी बालटाल वाले पैदल मार्ग से गुफा की ओर पहुंचते हैं तो इसमें हालांकि, पहलगांव के मुकाबले इसकी दूरी करीब 14 किमी ही है, लेकिन, इसमें चढ़ाई थोड़ी अधिक ही होती है। हालांकि, फिर भी इसका ज्यादातर रास्ता सीधा और कम चढ़ाई वाला ही है, इसलिए इस मार्ग के बारे में हम यह मान सकते हैं कि इसमें करीब 60 प्रतिशत मार्ग चढ़ाई वाला है। हालांकि मणिमहेश की तरह ही यहां भी रात को ठहरने की व्यवस्था नहीं है इसलिए यहां भी एक ही दिन में यह रास्ते पार करना होता है।

इसके अलावा, मणिमहेश यात्रा का पूरा का पूरा ट्रैक संकरा और खड़ा होने के कारण इस पर पैदल चलने में जितना ज्यादा से ज्यादा सावधान खुद को रहना होता है उतना ही इसमें दूसरे यात्रियों का भी ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि इसी रास्ते से होकर घोड़े-खच्चर भी चलते हैं और इक्का-दूक्का पालकी वाले भी आते-जाते रहते हैं। ऐसे में अगर कोई यात्री, बीच रास्ते में खड़े हो जाये तो आने-जाने वाले दूसरे यात्रियों का रास्ता रूक जाता है।

मैंने खुद इन दोनों ही यात्राओं में जो अनुभव किया है उसके अनुसार अमरनाथ जी की यात्रा में पैदल यात्रियों को यात्रा मार्ग में आराम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा खाली जगह या मैदानी क्षेत्र मिल जाती है। जबकि मणिमहेश जी की यात्रा के रास्ते संकरे होने के कारण और पहाड़ों के खड़े होने होने के कारण यात्रा मार्ग के दोनों ही तरफ बहुत कम जगह मिलती है। ऐसे में यात्रियों को बीच-बीच में थोड़ा आराम करना होता है, लेकिन छोटे-छोटे पत्थर और फिसलन भरे रास्ते होने के कारण आराम करने के लिए बैठना भी बहुत खतरनाक होता है।

Manimahesh Yatra 2024 Chamba Himachal Pradeshयहां सबसे ज्यादा परेशानी होती उन यात्रियों के लिए जो किसी तरह पैदल चल कर चढ़ जाते हैं और फिर दर्शन करने के बाद उन पहाड़ों से उतरते वक्त अगर वे घोड़े या खच्चर पर बैठ गए तो उनके लिए यह एक बहुत बड़ी आफत हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आप मणिमहेश की यात्रा में वापसी के समय घोड़े या खच्चर पर न बैठें। क्योंकि यहां लगभग 80 प्रतिशत पैदल रास्ता चढ़ाई वाला है। और ऐसे में घोड़े या खच्चर के फिसलने का अंदेशा बहुत ज्यादा होता है। हालांकि, घोड़े या खच्चर ऐसे रास्तों पर चलने में माहिर तो होते हैं लेकिन, उन पर बैठने वाली सवारियों को इसका अनुभव नहीं होता। इसलिए वे कई बार डर जाते हैं और अपना संतुलन खो बैठते हैं। जबकि अमरनाथ जी की यात्रा में इस तरह की परेशानी ना के बाराबर ही देखने को मिलती है।

अमरनाथ जी की यात्रा में अधिकतर रास्ता या बैसकैंप वाले स्थान दूर-दूर तक समतल नजर आता है। जबकि हिमाचल के पहाड़ों में ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है और खासकर मणिमहेश जी की इस यात्रा वाले क्षेत्र में तो ऐसा बहुत ही कम या यूं कहें कि न के बराबर देखने को मिलता है। लगभग सारे पहाड़ ऊंचे-ऊंचे और खड़ी चढ़ाई वाले ही नजर आते हैं।

इसमें एक बात और ध्यान देने वाली है कि बाबा अमरनाथ जी की गुफा की ऊंचाई समुद्रतल से लगभग 12,756 फिट है। जबकि, पीर पंजाल पर्वत श्रंखला में मणिमहेश पर्वत पर स्थित मणिमहेश झील की ऊंचाई समुद्रतल से 13,390 फिट है। जो कि अमरनाथ जी की गुफा से भी ज्यादा ऊंचाई पर है। इसलिए जैसे-जैसे आप ऊंचाई पर पहुंचते जायेंगे आपको परेशानी होती जायेगी और थकान भी बढ़ती जायेगी और सांस फूलने लगेगी। इसलिए ध्यान रखें कि यदि आप मैदानी क्षेत्रों के रहने वाले हैं तो ऐसी यात्राओं में और खासकर मणिमहेश की यात्रा में बुजुर्गों या छोटे बच्चों को ना ही ले कर जाएं, क्योंकि मैंने खुद ही देखा और महसूस किया है कि जैसे-जैसे आप ऊंचाई पर जायेंगे आपको घबराहट का एहसास होने लगेगा।

इन सब बातों के अलावा भी हमको अक्सर ऐसी खबरें देखने या सूनने को मिलती हैं कि कई लोग ऐसी यात्राओं को एक ट्रेकिंग और रोमांच के तौर पर लेते हैं और फिर मस्ती के मुढ़ में आकर गलतियां कर बैठते हैं जबकि ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है।

मणिमहेश जी की यात्रा के समय यहां का मौसम भी अक्सर बिगड़ जाता है जिसके कारण यात्रा मार्ग में कभी भी चट्टानों के धंसने के कारण पैदल रास्ते बहुत ही खतरनाक हो सकते हैं और जिसकी वजह से यात्री इन पहाड़ों में भटक सकते हैं, और कई तरह के जंगली जानवरों का शिकार भी बन सकते हैं। इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए भी इस यात्रा को बहुत ही कम समय के लिए आयोजित किया जाता है। हालांकि कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा और सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं की कमी तो नहीं है लेकिन फिर भी यात्रियों को अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद ही करना चाहिए। क्योंकि ऐसी यात्राओं में हर समय और हर कदम पर सुरक्षा और सहायता कभी भी किसी को भी मिलना संभव नहीं होता।

About The Author

admin

See author's posts

2,777

Post navigation

Previous: Sacrifice of Rajputs : राजपूत योद्धाओं का सबसे अनोखा बलिदान
Next: इस्लामिक आक्रमणों की ही देन है हिंदू समाज की कुरीतियां: विनायकराव देशपांडे

Related Stories

Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

admin 11 March 2026
Types of incarnations of Lord Vishnu
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति

कितने प्रकार के होते हैं विष्णु जी के अवतार?

admin 3 February 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093069
Total views : 170801

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.