Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष

Rajput History: जालौर के राजकुमार ने दी थी अलाउद्दीन खिलजी को सीधी चुनौती

admin 20 March 2023
VIRAM DEV JALORE & SHAHJADI FIROZA
Spread the love

अजय सिंह चौहान || जी हाँ ये बात सच है कि जालौर के राजकुमार वीरमदेव चौहान ने मरने से पहले एक युद्ध में 40 से भी अधिक तलवारें तोड़ दी थीं और अलाउद्दीन खिलजी के 500 से अधिक सैनिकों को अकेले ही मार दिया था। उस समय राजकुमार वीरमदेव चौहान की उम्र मात्र 22 वर्ष की ही थी।

दरअसल, बात सन 1298 की है। उन दिनों दिल्ली की गद्दी पर अलाउद्दीन खिलजी बैठा हुआ था। राजकुमार वीरमदेव सोनगरा चौहान जालौर की तरफ से  समझौते के तहत अलाउद्दीन खिलजी के सलाहकार के तौर पर दिल्ली गए हुए थे।

ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, राजकुमार वीरमदेव चौहान उस समय जालोर के सबसे बड़े योद्धा होने के साथ देखने में सुन्दर और सुडोल थे। बस फिर क्या था दिल्ली दरबार में रहने के दौरान अलाउद्दीन खिलजी की शहजादी फिरोजा की नजर उन पर पड़ गई और राजकुमार से एकतरफा प्रेम कर बैठी।

बात खिलजी तक पहुँची। खिलजी ने अपनी बेटी की खुशी के लिए राजकुमार वीरमदेव चौहान के सामने इस शादी का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन, राजकुमार वीरमदेव ने सुलतान खिलजी की तरफ से दिए गए उस विवाह प्रस्ताव को सामाजिक परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए स्वयं ही मान्यता नहीं दी और रिश्ते को ठुकराते हुए जालोर वापस लौट आये।

इतिहासकारों का कहना है कि राजकुमार वीरमदेव के प्रति शहजादी फिरोजा का एकतरफा वह प्रेम इतना अधिक था कि उसका विवाह प्रस्ताव ठुकरा देने के बाद भी फिरोजा ने मन ही मन राजकुमार वीरमदेव चौहान को अपना पति मान लिया था।

राजकुमार वीरमदेव के द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिए जाने के बाद अलाउद्दीन खिलजी अपमान की आग में जलने लगा। बदला लेने के लिए खिलजी ने जालोर पर आक्रमण के लिए कई बार अपनी सैन्य टुकड़ियां भेजीं, लेकिन राजकुमार वीरमदेव की वीरता के सामने हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

SHAHJADI FIROZA & PRINCE VIRAMDEV OF JALORE
राजकुमार वीरमदेव ने सुलतान खिलजी की तरफ से दिए गए उस विवाह प्रस्ताव को सामाजिक परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए स्वयं ही मान्यता नहीं दी और रिश्ते को ठुकराते हुए जालोर वापस लौट आये।

आखिरकार सन 1310 में अलाउद्दीन खिलजी ने अपने सेनापति कमालुद्दीन को एक विशाल सैन्यदल के साथ जालौर पर बड़े हमले के लिए भेजा। सेनापति कमालुद्दीन ने जालौर दुर्ग को घेर लिया। कई दिन बीत चुके थे। लेकिन फिर भी वह जालौर को नहीं जीत सका था।

संभाजी राजे का बलिदान, क्या याद रखेगा आज के हिन्दुओं का अल्प ज्ञान?

लेकिन, एक दिन राजा कान्हड़ देव की सेना के एक सरदार ने विश्वासघात कर दिया और खिलजी की सेना को जालौर दुर्ग के गुप्त रास्ते का रहस्य बता दिया। उस विश्वासघाती की वजह से खिलजी की सेना जालौर दुर्ग पर कब्जे के लिए गुप्त द्वार से घुसने लगी।

उधर, जालौर दुर्ग को बचाने के लिए राजा कान्हड़देव ने खुद गुप्त द्वार पर मोर्चा संभाला और अलाउद्दीन खिलजी के 50 से अधिक सैनिकों को मार गिराया, और आखिरकार खुद वीरगति को प्राप्त हो गए।

राजा कान्हड़देव के वीरगति को प्राप्त होने के बाद जालौर के उस दुर्ग में मौजूद रानियों के अलावा अन्य सभी हज़ारों स्त्रियों और छोटी बच्चियों ने अपनी इज्जत बचाने की खातिर जौहर कर लिया।

राजा कान्हड़देव के बाद युद्ध का सारा भार उनके पुत्र राजकुमार वीरमदेव पर आ गया था। राजकुमार वीरमदेव तीन दिनों तक लगातार उस युद्ध को लड़ते रहे और मुगल सैनिकों को दुर्ग में घुसने से रोकते रहे।

इतिहासकारों का कहना है कि लगातार तीन दिनों तक चले उस युद्ध में वीर राजकुमार ने जिस प्रकार से युद्ध किया उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुश्मनों पर वार करते करते उन्होंने 40 से भी अधिक तलवारें तोड़ डाली और करीब 500 से अधिक दुश्मनों को अकेले ही मार डाला था।

लेकिन, वो समय भी आ ही गया जब राजकुमार वीरमदेव ने भी “केसरिया बाना” पहन कर मात्र 22 वर्ष की अल्पायु में ही अंतिम युद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त किया।

इतिहासकारों के अनुसार, खिलजी की उस सेना के साथ शाहजादी फिरोजा की “सनावर” नाम की एक धाय भी युद्ध में सेना के साथ आई हुई थी। राजकुमार वीरमदेव के वीरगति को प्राप्त होने के बाद “सनावर” ने उनका मस्तक काट लिया और उसे सुगन्धित पदार्थों में रख कर खिलजी के सामने पेश करने के लिए दिल्ली ले गई।

शाहजादी को खबर मिली की वीरमदेव का कटा हुआ मस्तक लेकर सनावर धाय महल में प्रवेश करने वाली है तो वह व्यथित हो गई और वीरमदेव के उस चेहरे की एक झलक देखने के लिए किसी सुहागिन हिन्दू स्त्री की भांति सजधज कर सती होने की तैयारी कर के बैठ गई।

इतिहासकारों का कहना है कि वीरमदेव के चेहरे की एक झलक देखने के बाद फिरोजा ने कहा था कि – “आज तुम मेरे साथ नहीं हो तो क्या हुआ, मैंने तो तुम्हें अपना जन्म-जन्मांतर का साथी माना था, इसलिए आज मैं पूर्ण रूप से हिन्दू बन गई हूँ। अब अपना मिलन अग्नि की ज्वाला में ही होगा। इतना कहने के बाद शहजादी फिरोजा अपने कक्ष में गई और सती हो गई।

आज भी जालौर में सोनगरा की पहाड़ियों पर स्थित पुराने किले में शहजादी फिरोजा की याद में उसके नाम का समाधि स्थल मौजूद है। इस समाधि स्थल को “फिरोजा की छतरी” के नाम से जाना जाता है। इस समाधि स्थल पर विशेष तौर पर हिन्दुओं को भारी संख्या में देखा जा सकता है।

About The Author

admin

See author's posts

2,002

Post navigation

Previous: अमरनाथ यात्रा का खर्च कम से कम कितना होता है? | Amarnath Yatra Cost
Next: हनुमान चालीसा का अंग्रेजी में अनुवाद | Hanuman Chalisa in English

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093046
Total views : 170759

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.