Skip to content
7 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अवसरवाद
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

राम मंदिर के बहाने बीजेपी का सनातन से विद्रोह

admin 20 January 2024
Ram Mandir BJP RSS and modi against hinduism
Spread the love

संघ के विचारक रहे देवेन्द्र स्वरूप जी विद्वान थे। 2019 में उन्हें पद्मश्री भी मिला था। वह दीनदयाल शोध संस्थान के निदेशक व उपाध्यक्ष रहे और उसके बाद संघ के मुखपत्र पांचजन्य के संपादक भी रहे। उन्होंने अयोध्या आंदोलन के दौरान काफी सारे लेख लिखे जिसे ग्रंथ अकादमी ने ‘अयोध्या का सच’ नाम से बहुत पहले छापा था।

उन्होंने 9 मार्च 2002 में राष्ट्रीय सहारा में एक लेख लिखा था, शीर्षक था, “अयोध्या आंदोलन का लक्ष्य मंदिर नहीं, राष्ट्रवाद।” इस लेख का पेज नीचे संलग्न हैं। आप पढ़ सकते हैं जिसमें वह लिख रहे हैं कि ‘अयोध्या आंदोलन का मुख्य उद्देश्य ‘राष्ट्रीयता’ रहा है।’

अभी भी किरण रिजिजू जैसे भाजपा नेता व मंत्री इसी राष्ट्रीयता के वशीभूत होकर नये बन रहे राम मंदिर को ‘राष्ट्र मंदिर’ कह रहे हैं। शायद यही कारण है कि इस मंदिर निर्माण में बड़े पैमाने पर गो-मांस भक्षी म्लेच्छों को ठेका दिया गया है, जबकि मंदिर पवित्रता और शुचिता की जगह है। संघ-भाजपा हमेशा मुस्लिमों को खुश करने के लिए हिंदुओं की धार्मिकता को डायल्यूट करने के लिए राष्ट्रवाद का जुमला उछालने और हिंदुओं को भ्रमित करने में सफल रहे हैं।

असल में 1992 के बाद उस दौर में बाबरी विध्वंस से पिंड छुड़ाने के लिए भाजपा नेताओं (आडवाणी, वाजपेई, रज्जू भैया आदि के बयान उपलब्ध हैं) और संघी विचारकों/लेखकों के ऐसे ही विचार प्रकट होते थे। ये लोग बाबरी विध्वंस को अपने जीवन का काला अध्याय बताते नहीं थकते थे।

वाजपेई के शासनकाल में भी संघ विचारधारा के लोग मंदिर से पल्ला झाड़ने की कोशिश में जुटे रहते थे। हिंदुओं के लिए ‘बहुमत नहीं है’ का ढाल काम आता था, वहीं वामपंथी लेखक/विचारक/इतिहासकार जब भी संघ परिवार पर बाबरी विध्वंस का आरोप लगाता था तो ये जोर-शोर से बोल और लिख कर उससे पल्ला झाड़ने और राष्ट्रवाद का नारा बुलंद करने लगते थे।

भाजपा का 1980-1990 के दशक में यह मानना था कि मंदिर पर अदालत का निर्णय हमें मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह आस्था का विषय है। फिर जब बाबरी विध्वंस हुआ और केंद्र में अल्पमत की वाजपेई सरकार बनी तो मंदिर को राष्ट्रवाद की ओर मोड़ा और जब पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनी तो कहा न्यायालय जो फैसला देगी, वह हमें मान्य होगा।

अब जब मंदिर बन रहा है तो मुसलमानों को कह रहे हैं कि मंदिर सुप्रीम कोर्ट ने दिया और हिंदुओं को कह रहे हैं कि मोदी जी ने दिया! दोनों हाथों से गेंद उछालने से ‘राष्ट्र मंदिर’ की अवधारणा पूर्ण हो जाती है, इसलिए संघी कभी सनातन धर्म की ‘शास्त्रीयता’ और ‘अनुष्ठान’ की परवाह नहीं करते! उनका चुनावी उद्देश्य सध जाता है, वो इसी में प्रसन्न रहते हैं। यही कारण है कि सनातन संस्कृति और सभ्यता के पुनरुत्थान की दूरदृष्टि उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा है!

अब मुझे भय है कि 2014 के बाद पैदा हुआ ‘नव-हिंदू’ कहीं देवेन्द्र स्वरूप जी जैसे संघी विद्वान को भी देशद्रोही न कह दे, क्योंकि उनका साफ मानना था कि जबरदस्ती अयोध्या आंदोलन को विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के खाते में क्यों डाला जा रहा है?  (संलग्न पेज-१) साभार – संदीप देव

#SandeepDeo

About The Author

admin

See author's posts

304

Related

Continue Reading

Previous: Fortis Hospital : ग्रेटर नोएडा में अब कैंसर रोगियों को मिलेगा एडवांस्ड ट्रीटमेंट, व्यापक ऑन्कोलॉजी सेवाओं की हुई शुरुआत
Next: शाहिद कपूर-कृति सेनन की लव स्टोरी: Teree Baaton Mein Aisa Ulajha Jiya

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078375
Total views : 143058

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved