Skip to content
16 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति

जानिए क्या है! सरयू नदी के विभिन्न नाम, पौराणिक, धार्मिक और आधुनिक इतिहास

admin 16 February 2021
Saryu river in Ayodhya
Spread the love

अजय सिंह चौहान | सरयू नदी का महत्व भारत के अध्यात्म और दर्शन क्षेत्र में बहुत अहम माना जाता है। अब भले ही सरयू की लंबाई सिमट कर मात्र 350 किमी के दायरे में रह गई हो, लेकिन, अगर इसके पौराणिक उद्गम स्थल से इसकी कुल लंबाई देखें तो यह करीब हजार किलोमीटर से भी अधिक लंबी नदी है। और इसके इतने लंबे मार्ग में कई प्रकार के अलग-अलग नाम भी प्रचलित हैं।

हालांकि, अगर यहां हम, पौराणिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक तथ्यों के आधार पर बात करें तो इस समय भी दुनियाभर में सरयू नदी का वही वैदिक नाम प्रामाणिक और प्रचलित रूप में प्रसिद्ध है।

लेकिन क्योंकि इसके उद्गम स्थान यानी मानसरोवर झील पर अब अब हमारे लाल पड़ौसी का कब्जा हो चुका है इसलिए वहां इसे जियागेलाहे नदी के नाम से पहचाना जाता है। जबकि वहां के पर्वतों में इस नदी को कर्णाली नदी के नाम से भी पहचाना जाता था और आज भी हमारे कई पौराणिक ग्रंथों में इसका यही नाम प्रचलन में मिलता है।

सरयू नदी अपने उद्गम स्थान मानसरोवर झील से लगभग 100 किलोमीटर आगे जाने के बाद ही नेपाल में प्रवेश कर जाती है, और नेपाल में इसे मंचू और कर्णाली जैसे नामों से पहचाना जाता है। इसके बाद यह सरयू नदी उत्तरी भारत के उत्तराखंड प्रदेश में प्रवेश कर जाती है और उत्तराखंड से होते हुए बहराइच, गोंडा, अयोध्या और फिर पूर्वांचल के छोटे-बड़े कई शहरों को पवित्र करती हुई आगे बढ़ती जाती है, और बिहार में छपरा के पास यह एक बड़ी और प्रमुख सहायक नदी के रूप में गंगा नदी में मिल जाती है।

अब यहां सबसे मजेदार बात तो यह है कि अपने उद्गम से निकल कर उत्तराखंड में पहुंचते-पहुंचते एक बार फिर से सरयू नदी का नाम बदल कर करनाली नदी या फिर काली नदी हो जाता है। जबकि यही नदी जब उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंचती है तो यह शारदा कहलाती है।

आश्चर्य की बात तो यह है कि सिर्फ उत्तर प्रदेश में गोंडा से अयोध्या के आस-पास तक ही यह नदी अपने प्राचीन और पौराणिक नाम यानी ‘सरयू’ के नाम से जानी जाती है। और इससे भी बड़े आश्यर्च की बात तो यहां यह देखने को मिलती है कि, यही पवित्र नदी और इसका यह सरयू नाम अयोध्या से आगे जाकर घाघरा या फिर घघ्घर जैसे नाम में बदल जाता है।

हालांकि, इसके इन अटपटे नामों को लेकर कोई विशेष प्रमाण तो मौजूद नहीं हैं लेकिन, ऐसा कहा जाता है कि मुगल, और फिर अंग्रेजी हुकुमतों के समय के कई दस्तावेजों में इसको उस समय की भाषा और ऊच्चारण की सहूलियत के अनुसार ही क्षेत्रीय स्तरों पर गोगरा और घाघरा नाम दे दिया गया था। और इससे भी मजेदार बात तो यह है कि लकीर के फकीर कहे जाने वाले आज के नौकरशाहों और सरकारों के कारण ही ये नाम अब तक भी प्रचलन में रहे।

वहीं दूसरी तरफ, कुछ दस्तावेज ऐसे भी बताये जाते हैं जिनके बारे में कुछ जानकार मानते हैं कि इसका वही प्राचीन, वैदिक और पौराणिक नाम सरयू और शारदा प्रचलन में इसलिए रहा क्योंकि उन दिनों में इन दस्तावेजों पर कुछ ऐसे भारतीय अधिकारी और राष्ट्रवादी कर्मचारी भी काम कर रहे थे जो इस नदी का महत्व और इसके नाम का सही ऊच्चारण जानते थे, इसलिए उन्होंने इसका वही सरयू नाम लिखना जारी रखा।

About The Author

admin

See author's posts

3,666

Related

Continue Reading

Previous: हिंदू धर्म को भी अब जरूरत है फैलाने की | Hinduism also needs to spread now
Next: जानिए! क्या है ‘छोटा चार धाम’ यात्रा का सच | Chota Char Dham Yatra

Related Stories

What does Manu Smriti say about the names of girls
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है?

admin 9 May 2025
Jiroti Art is a Holy wall painting of Nimad area in Madhya Pradesh 3
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

जिरोती चित्रकला: निमाड़ की सांस्कृतिक धरोहर

admin 22 March 2025
Afghanistan and Pakistan border
  • कला-संस्कृति
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 25 February 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078023
Total views : 142121

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved