Skip to content
16 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • तीर्थ यात्रा

हिंदुओं के लिए चार धामों से भी ऊपर क्यों है श्रृंगेरी मठ का महत्व? | Sri Sringeri Sharada Peetham

admin 22 July 2022
Sri Sringeri Sharada Peetham
Spread the love

अजय सिंह चौहान || कहा जाता है कि दक्षिणी भारत की भूमि को भगवान ने खास तौर पर सनातन जीवन पद्धति और सनातन यानी हिंदू धार्मिक हितों के विशेष स्थानों के साथ बनाया है। तभी तो प्राचीनकाल से ही दक्षिण भारत का आम जनमानस ही नहीं बल्कि यहां के नगर और प्राचीन मंदिर न केवल अध्यात्म और बुद्धि के प्रतिक रहे हैं बल्कि स्थापत्य की समृद्ध कला और परंपरा का भी जीवंत प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। इसीलिए कहा जाता है कि यदि भारत के आश्चर्यों को देखना हो, इंक्रेडिबल इंडिया को देखना हो तो दक्षिण भारत में जा कर ही देखा जा सकता है।

दक्षिण भारत की इसी समृद्ध परंपरा को देखते हुए आज यहां हम बात करने वाले हैं दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले की श्रृंगेरी तहसील की। इसी श्रृंगेरी तहसील में स्थित है पवित्र श्रृंगेरी मठ। इस श्रृंगेरी मठ का महत्व आज हिंदू धर्म के चारों धामों और बारह ज्योतिर्लिंगों से कहीं बढ़ कर माना जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मठ के कारण आज हम और हमारी यह सनातन सभ्यता जीवित है। वर्ना तो मुगलों ने, अंग्रेजों ने और फिर सन 1947 के बाद से आज तक की सभी सरकारों ने इसे नष्ट करने के लिए क्या-क्या उपाय नहीं किये। लेकिन, हम आभारी हैं इस श्रृंगेरी मठ के और इस मठ को स्थापित करने वाले आदि शंकराचार्य जी के जिन्होंने 8वीं शताब्दी में ही भविष्य के खतरों को पहले ही भांप लिया था।

Jagat Guru Shankracharya Ji Maharajशृंगेरी (Sri Sringeri Sharada Peetham Karnataka) से जुड़े संक्षिप्त इतिहास की बात करें तो, शृंगी गिरि, यानी आज का यह शृंगेरी नगर एक अति प्राचीन नगर है, और इसको यह नाम यहां से करीब 12 किमी दूर स्थित शृंगगिरि नामक एक छोटी पहाड़ी से मिला है जिसके बारे में पौराणिक मान्यता है कि यहां शृंगी ऋषि का जन्म हुआ था, इसलिए उन्हीं के नाम पर इस स्थान को शृंगेरी गिरि नगर नाम दिया गया। इसी छोटी सी पहाड़ी पर आज भी शृंगी ऋषि के पिता विभांडक के नाम पर एक आश्रम बना हुआ है। शृंगी ऋषि का नाम आम बोलचाल और साधारण भाषा में धीरे-धीरे अपभ्रंश होता गया और अब यह ‘शृंगी गिरि’ से ‘शृंगेरी’ का रूप ले चुका है। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह शृंगेरी नगर अब धीरे-धीरे एक आधुनिक शहर में बदलता दिख रहा है।

8वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने यहाँ अपने कुछ दिनों के प्रवास के दौरान शृंगेरी तथा शारदा मठों की स्थापना की थी और आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित तथा आदि वेदान्त से संबंधित चार प्रमुख मठों में शृंगेरी मठ ही प्रथम मठ है जिसके कारण सनातन को नया जीवन मिला।

आठवीं शताब्दी से चली आ रही ‘श्रृंगेरी मठ’ और आदि शंकराचार्य की उसी शिष्य परंपरा में यहां 14वंी शताब्दी के उस दौर में ऋषि विद्यारण्य को यहां श्रृंगेरी मठ के 12वें शंकराचार्य के तौर पर स्थान प्राप्त था। शंकराचार्य श्री विद्यारण्य ऋषि ‘विजयनगर साम्राज्य’ की वंश परंपरा से आने वाले हरिहर और बुक्का नाम के उन दो भाईयों के गुरु भी थे इसलिए वे यहां शासन चलाने में उन दोनों भाईयों की मदद कर रहे थे।

हरिहर और बुक्का नामक ये वही दो भाई थे जिन्होंने विजयनगर में स्वतंत्र हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। हरिहर और बुक्का के पिता का नाम संगम, जो होसाला शासकों के दरबार के एक सरदार हुआ करते थे। हरिहर और बुक्का ने विजयनगर में स्वतंत्र हिंदू साम्राज्य की स्थापना करने के बाद उसे इतना समृद्धशाली बना दिया था कि दक्षिण भारत के इतिहास में यह उस समय का सबसे प्रसिद्ध और समृद्धशाली साम्राज्य था। और यह सब संभव हुआ उनके गुरु और शंकराचार्य श्री विद्यारण्य ऋषि के कारण।

शंकराचार्य श्री विद्यारण्य ऋषि के निधन के बाद हरिहर और बुक्का ने उनकी स्मृति के तौर पर उनकी समाधि के ऊपर एक मंदिर का निर्माण करवाया और उसे नाम दिया ‘विद्याशंकर मंदिर’। ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार ‘विद्याशंकर मंदिर’ का निर्माणकाल 1338 ई. का बताया जाता है। इस हिसाब से यह मंदिर आज से लगभग 685 वर्ष पूर्व बन कर तैयार हुआ था। इस मंदिर में एक ऐसी खुबी है जो इसे सातों अजूबों से भी बढ़ा बनाती है।

आयातकार आकृति में बने इस मंदिर का मुख्य आकर्षण इसके वो 12 स्तंभ हैं जिन पर सौर्य चिन्ह बने हुए हैं जो 12 राशि चक्रों को प्रदर्शित करते हैं। इन सभी 12 स्तंभ के 12 राशि चक्र की रूपरेखा खगोलीय अवधारणाओं को आधार मान कर तैयार की गई है। प्रत्येक सुबह जब सूरज की किरणें मंदिर में प्रवेश करती हैं तो वे वर्ष के उसी महीने का संकेत देने वाले एक विशेष स्तंभ से टकराती हैं। इसकी यही खुबी हमें इस संपूर्ण पृथ्वी पर कहीं ओर देखने को नहीं मिलती।

About The Author

admin

See author's posts

5,300

Post navigation

Previous: आज भी वही महत्त्व है देवशयनी एकादशी का
Next: वर्ष में सिर्फ एक दिन ही क्यों खुलता है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर?

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093036
Total views : 170742

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.