Skip to content
25 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • श्रद्धा-भक्ति

जानिए किसके पास कौन-सा दिव्य धनुष

admin 14 December 2022
RAM KA DHANUSH
Spread the love

भारत का साहित्य विश्व का प्राचीनतम साहित्य है। भारत के तमाम धर्मग्रंथों और साहित्य में धनुष-बाण का सबसे अधिक महत्व और उल्लेख मिलता है। इससे यह साबित होता है कि उन दिनों धनुष-बाण का स्थान सर्वोपरि माना गया है। रामायण से लेकर महाभारत काल तक के सभी योद्धाओं के पास विशेष प्रकार के धनुष-बाण हुआ करते थे और उन सभी के धनुषों के अपने-अपने नाम भी होते थे, साथ ही हर एक धनुष के बाण की अपनी एक अलग ही शक्ति होती थी। आओ जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध योद्धाओं के धनुष और बाणों के बारे में।

भगवान शिव – पिनाक धनुष शिव जी को अर्पित किया गया था। पिनाक को अजगव भी कहा गया है। शिव जी के पास और भी कई धनुष थे। त्रिपुरांतक धनुष से उन्होंने मयासुर द्वारा बनाए त्रिपुर को नष्ट किया था। शिव जी के पास रुद्र नामक एक और धनुष का उल्लेख भी मिलता है जिसे बाद में भगवान बलराम ने प्राप्त किया था।

भगवान विष्णु – शांर्डग्य (शारंग) धनुष विष्णु जी को अर्पित किया गया था जिसे उन्होंने धारण किया। इसे शर्ख के नाम से भी जाना गया। यह धनुष भगवान परशुराम और योगेश्वर श्री कृष्ण ने प्राप्त किया था।

भगवान ब्रह्मा – भगवान ब्रह्मा को गांडिव धनुष अर्पित किया गया था जिसे अग्निदेव, दैत्यराज वृषपर्वा और अंत में सव्यसांची अर्जुन ने प्राप्त किया।

परशुराम – परशुराम जी के पास अनेक धनुष थे। उन्होंने अपने गुरु महादेव से पिनाक, भगवान विष्णु से शांर्डग्य (शारंग) और देवराज इंद्र से विजय नामक धनुष प्राप्त किया था। यह विजय धनुष उन्होंने अपने शिष्य कर्ण को दिया था।

प्रभु श्री राम – भगवान राम जिस धनुष को धारण करते थे उसका नाम कोदण्ड था। रामचरित मानस में प्रभु के धनुष को सारंग भी कहा गया है परंतु वह धनुष शब्द का पर्यायवाची शब्द सारंग है न कि विष्णु जी का धनुष शांर्डग्य।

लंकापति रावण – रावण के पास पौलत्स्य नामक धनुष था जिसे द्वापर युग में घटोत्कच ने प्राप्त किया था। एक समय पर रावण ने शिव जी से पिनाक भी प्राप्त किया था, परंतु उसे धारण नहीं कर पाया।

श्री कृष्ण – योगेश्वर श्री कृष्ण का मुख्य आयुध सुदर्शन चक्र था परंतु उन्होंने भी शांर्डग्य (शारंग) धनुष को धारण किया था।

बलराम- बलदाऊ के धनुष का नाम रुद्र था जो उन्होंने भगवान शिव से प्राप्त किया था।

भगवान कार्तिकेय – इन्होंने अपने पिता भगवान शिव के धनुष पिनाक को धारण किया था।

देवराज इंद्र – इंद्रदेव ने विजय नामक धनुष को धारण किया जिसे उन्होंने भगवान परशुराम जी को दे दिया।

कामदेव – कामदेव ने ईख (गन्ने) की छड़ी पर मधुमक्खी के तार से बनी प्रत्यंचा से तैयार पुष्पधनु नामक धनुष को धारण किया था।

युधिष्ठिर – युधिष्ठिर जी ने महेंद्र नामक धनुष को धारण किया था।

भीम – भीमसेन ने वायुदेव से प्राप्त वायव्य धनुष को धारण किया था।

कौन्तेय (अर्जुन) – अर्जुन ने ब्रह्मा जी के धनुष गांडीव को धारण किया था। जिसे उसने खांडवप्रस्थ में मयदानव से प्राप्त किया था।

नकुल – नकुल ने भगवान विष्णु से प्राप्त वैष्णव धनुष को धारण किया था।

सहदेव – सहदेव ने अश्विनी कुमारों से प्राप्त अश्विनी नामक धनुष को धारण किया था।

कर्ण – कर्ण ने अपने गुरु भगवान परशुराम से देवराज इंद्र का विजय धनुष प्राप्त किया था। इंद्रदेव की उपासना कर कर्ण ने अमोघास्त्र भी प्राप्त किया था।

अभिमन्यु – अभिमन्यु ने अपने गुरु और मामा भगवान बलराम से भगवान शिव का धनुष रुद्र प्राप्त किया था।

घटोत्कच – घटोत्कच ने लंकापति रावण का धनुष पौलत्स्य प्राप्त किया। (उप पाण्डव-पाण्डवों और द्रौपदी से उत्पन्न पुत्रों को उप पाण्डव कहा गया)

प्रतिविंध्य – युधिष्ठिर के इस पुत्र ने रौद्र नामक धनुष का प्रयोग किया।

सूतसोम – भीमसेन के इस पुत्र ने आग्नेय नामक धनुष प्राप्त किया।

श्रुतकर्मा – अर्जुन के इस पुत्र ने कावेरी धनुष का प्रयोग किया।

शतनिक – नकुल के इस पुत्र को यम्या धनुष प्राप्त हुआ।

श्रुतसेन – सहदेव के पुत्र ने गिरिषा धनुष का प्रयोग किया। (कुरुवंश के कुल गुरु)

द्रोणाचार्य – आचार्य द्रोण ने महर्षि अंगिरस से प्राप्त आंगिरस धनुष प्रयोग किया।

– साभार

About The Author

admin

See author's posts

4,561

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: मुफ्तखोरी की आदत व्यक्ति को निकम्मा बनाती है
Next: निहित स्वार्थों से ऊपर उठना ही होगा…

Related Stories

Importance of social service according to the scriptures and the Constitution
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

admin 26 July 2025
Masterg
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

‘MAAsterG’: जानिए क्या है मिशन 800 करोड़?

admin 13 April 2025
ham vah hain jinakee pahachaan gaatr (shareer) se nahin apitu gotr (gorakshaavrat) se hai
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

हम वह हैं जिनकी पहचान गात्र (शरीर) से नहीं अपितु गोत्र (गोरक्षाव्रत) से है

admin 30 March 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081071
Total views : 147751

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d