Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized

राजनीति एवं समाज सेवा से लुप्त होते जा रहे हैं ‘गुदड़ी के लाल’

admin 6 July 2022
Spread the love

वर्तमान समय में राजनीति एवं समाज सेवा की बात आती है तो ऐसा लगता है कि उसका स्वरूप दिन-प्रतिदिन बदलता जा रहा है। एक समय ऐसा था जब सामान्य से सामान्य व्यक्ति की राजनीति में कद्र होती थी और समाज में निःस्वार्थ भाव से जो काम करता था, उससे लोगों को बहुत उम्मीदों होती थीं किन्तु राजनीति में दबे पांव जब से आर्थिक रूप से सक्षम लोगों ने अपना प्रभाव बढ़ाया है, ‘गुदड़ी के लालों’ का वजूद निरंतर कम होता जा रहा है।

कमोबेश देश के सभी राजनैतिक दलों को लगता है कि राजनीति में अब वही सफल हो सकता है जो आर्थिक रूप से सक्षम हो, चाहे वह सत्ता की राजनीति हो या संगठन की किन्तु व्यावहारिक तौर पर देखने में आता है कि अपनी आर्थिक सक्षमता का लाभ उठाकर जो लोग सत्ता एवं संगठन में जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं, उनमें से अधिकांश लोग धीरे-धीरे चंदागिरी की राह पकड़ लेते हैं यानी वे भी संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए आपसी सहयोग का ही सहारा लेने लगते हैं।

आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को भी यदि चंदागिरी या यूं कहें कि आपसी सहयोग का ही रास्ता अख्तियार करना है तो अनुभवी, पार्टी के प्रति वफादार एवं कर्तव्यनिष्ठ ‘गुदड़ी के लालों’ को यदि अधिकांश संख्या में आगे लाया जाये तो चंदागिरी एवं आपसी सहयोग से वे और भी बेहतर काम कर सकते हैं। इससे राजनीति एवं समाज सेवा में ‘गुदड़ी के लाल’ भी स्थापित होते रहेंगे और समाज को उसके बीच से ही ‘लो प्रोफाइल’ सेवक भी मिलते रहेंगे।

वैसे भी देखा जाये तो यदि कोई राजनीति या जीवन के किसी भी क्षेत्र में किसी प्रभावशाली ओहदे पर होता है तो उसको मदद करने वाले काफी संख्या में मिल जाते हैं। चाहे वे ‘गुदड़ी के लाल’ ही क्यों न हों। आजकल देखने में आता है कि समाज में तमाम तरह की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं अन्य प्रकार की संस्थाओं में ऐसे लोगों की पूछ अधिक होती है जो संस्थाओं के कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग करते हैं किन्तु इस मामले में जहां तक ‘गुदड़ी के लालों’ की बात है तो व्यक्तिगत रूप से वे संस्थाओं का आर्थिक सहयोग भले ही न कर सकें किन्तु अन्य लोगों से आर्थिक सहयोग करवा तो सकते हैं, इसलिए समाज की जिम्मेदारी बनती है कि ‘गुदड़ी के लालों’ को भी स्थापित करने में मदद करे क्योंकि जिस समाज में हर तरह के लोगों का विकास होता है, उस समाज को सबसे अच्छा माना जाता है।

राजनीतिक दल जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता निर्माण की बात तो करते हैं किन्तु व्यावहारिक रूप से जब काबिलियत का आधार आर्थिक सक्षमता बनने लगती है तो आर्थिक रूप से कमजोर लोग जुड़ने से कतराने लगते हैं जबकि वास्तविकता तो यह है कि राजनीति एवं समाज सेवा में जितना महत्व अर्थ का है, उससे अधिक समय का है। समय देने के मामले में निश्चित रूप से ‘गुदड़ी के लाल’ भारी पड़ते हैं। अतः आज आवश्यकता इस बात की है कि राजनीति एवं समाज सेवा में ‘गुदड़ी के लालों’ को भी महत्व दिया जाये। इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

1,079

Post navigation

Previous: फादर कामिल बुल्के: हिंदी को भारत में सम्मान दिलाने वाला एक मिशनरी
Next: सुनिश्चित है द्रौपदी मुर्मू की जीत

Related Stories

Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Law & Order in India
  • Uncategorized

गुजरात मॉडल तो आज खुद धूल फांक रहा है…

admin 13 February 2026
Swami Avimukteshwaranand Ji at Gorakhpeeth
  • Uncategorized
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष

गोरक्षपीठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी

admin 27 January 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093083
Total views : 170830

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.