Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य

प्याज-लहसुन: एक औषधि होते हुए भी क्यों है वर्जित, क्यों नहीं खाना चाहिए?

admin 4 December 2021
Onion and garlic prohibited in Hindu religion1
Spread the love

प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म यानी सनातन में प्याज और लहसुन को खाने की मनाही की गई है, परंतु ऐसा क्यों और किसे प्याज या लहसुन खाना चाहिए और किसे नहीं, यह जानना भी आज बहुत जरूरी है। सवाल आता है कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण औषधी होते हुए भी मना क्यों किया गया है? आओ जानते हैं इससे जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी –

भोजन के प्रकार –
हिन्दू धर्म के अनुसार भोजन के तीन प्रकार हैं- 1. सात्विक 2.राजसिक और 3. तामसिक। दूध, घी, चावल, आटा, मूंग, सब्जियां जैसे सात्त्विक पदार्थ हैं। तीखे, खट्टे, चटपटे, अधिक नमकीन आदि पदार्थों से निर्मित भोजन रजोगुण में बढ़ोत्तरी करता है। लहसुन, प्याज, मशरूम, मांस-मछली, अंडे आदि तमोगुण में बढ़ोत्तरी करता है। श्रीमद् भगवद्गीता में 17वें अध्याय में भी कहा गया है कि व्यक्ति जैसा भोजन खाता है, वैसी अपनी प्रकृति (शरीर) का निर्माण करता है। जिस भोजन को करने से मुंह से दुर्गंध आती हो वह भोजन तामसिक ही माना जाता है।
सात्विक – सकारात्मकता, शांति, संयम, पवित्रता, ज्ञान जैसे भाव-गुण पैदा करता है।
राजसिक – साहस, शौर्य, प्रसन्नता, उत्साह, बुद्धि और जुनून जैसे भाव-गुण पैदा करता है।
तामसिक – उत्तेजना, अंहकार, क्रोध, आलस्य, अज्ञानता, अतिभोग एवं विलासिता जैसे भाव-गुण पैदा करता है।

लहसुन और प्याज को राजसिक और तामसिक भोजन में शामिल किया गया है, जो आपके भीतर रक्त के प्रभाव को बढ़ाने या घटाने की क्षमता रखते हैं।

देवी-देवताओं को नहीं लगता लहसुन-प्याज का भोग –
भगवान का भोग भी बिना लहसुन-प्याज के ही बनता है। उन्हें राजसिक या ता‍मसिक भोज अर्पण नहीं किया जाता है।

व्रत करने वाले नहीं खाते प्याज-लहसुन –
यदि कोई व्यक्ति व्रत करता है तो उसे प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए, ऐसा हमारे शास्त्रों में उल्लेख मिलता है। पृथ्वी के नीचे यानी मिट्टी में पाए जाने वाले भोज्य पदार्थ को कंद कहलाते हैं। प्याज, लहसुन, शकरकंद, सीताकंद, मूली, गाजर आदि। जिन कंदों में तीव्र गंध (लहसुन प्याज आदि) अथवा स्वाद में चरपराहट/तीक्ष्णता (मूली आदि) होती है उन्हें व्रत आदि में नहीं खाने की परम्परा है।

साधु-संत करते प्याज-लहसुन से परहेज –
सनातन धर्म के अनुसार उत्तजेना और अज्ञानता को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थों को साधु-संतों को उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे अध्यात्म के मार्ग पर चलने में बाधा उत्पन्न होती है और व्यक्ति की चेतना प्रभावित होती है।

क्या गलत होगा अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो? | India Hindu Nation

योगी भी नहीं खाते प्याज और लहसुन –
यदि आप प्रतिदिन योगासन करके योग के मार्ग पर चल रहे हैं तो आपको प्याज-लहसुन का सेवन औषधि के रूप में करना चाहिए क्योंकि प्याज या लहसुन को उचित मात्रा में खाने से यह सेहत का ध्यान रखता है।

सामाजिक तौर पर भी प्रतिबंध –
वैष्णवजन और जैन समाज के लोग प्याज-लहसुन का उपयोग नहीं करते, क्योंकि इस समाज के अधिकतर लोग व्रत में रहते हैं और धर्म के नियमों का पालन करते हैं। प्याज शरीर के लिए कितना ही लाभदायक हो परंतु यह धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने वाले लोगों के लिए नहीं है। इनकी तासीर या अवगुणों के कारण ही इनका त्याग किया गया है।

प्याज की उत्पत्ति को लेकर पौराणिक कथा –
पौराणिक कथा के अनुसार विष्णु रूप मोहिनी जब अमृत मंथन से निकले अमृत को बांट रही थीं तो उस दौरान जब राहु ने देखा कि ये तो सिर्फ देवताओं को ही बांट रही है तो वह चुपके से उठकर भेष बदलकर देवताओं की पंक्ति में जा बैठा। जैसे ही उसने अमृत चखा तो चंद्रदेव ने यह देखकर जोर से कहा कि ये तो दैत्य राहु है, तभी यह जानकर श्रीहरि विष्णु ने अपने असली रूप में प्रकट होकर उसका सिर अपने सुदर्शन चक्र से काट दिया।

जब सिर काटा तो उस समय तक अमृत राहु के गले से नीचे नहीं उतर पाया था और चूंकि उनके शरीर में अमृत नहीं पहुंचा था वो उसी समय भूमि पर उसका सिर रक्त और अमृत की बूंदों के साथ गिरा और चूंकि धड़ और सिर ने अमृत को स्पर्श कर लिए था इसीलिए राहु और केतु के मुख अमर हो गए।

कहते हैं कि राहु और केतु के रूप में पृथक हुए उस समय राहु के शीश से जो रक्त गिरा उससे प्याज के पौधे का जन्म हुआ और इसी कारण प्याज को काटने पर चक्र और शंख की आकृति दिखाई देती है। चूंकि, इस पौधे में अमृत की बूंदों का भी योगदान था तो यह पौधा जहां अमृत के समान है वहीं यह मृत्य के समान भी है।

एक अन्य पौराणिक कथा में प्याज-लहसुन –
भगवान विष्णु द्वारा राहु और केतु के सिर काटे जाने पर उनके कटे सिरों से अमृत की कुछ बूंदे जमीन पर गिर गईं, जिनसे प्याज और लहसुन उपजे। चूंकि, यह दोनों खाद्य पदार्थ अमृत की बूंदों से उपजी हैं इसलिए यह रोगों और रोगाणुओं को नष्ट करने में अमृत समान भी हैं और यह राक्षसों के मुख से होकर गिरी हैं इसलिए इनमें तेज गंध है और ये अपवित्र भी हैं।

युवा पीढ़ी के लिए परंपरागत चिकित्सा एवं जड़ी-बूटियों का सामान्य ज्ञान जरूरी

इसका औषधि और मसालों के रूप में सेवन अमृत के समान है परंतु इसका अति सेवक करना तामसिक गुणों को विकसित करना है। अतः कहा जाता है कि जो भी प्याज और लहसुन खाता है उनका शरीर राक्षसों के शरीर की भांति मजबूत तो हो जाता है लेकिन साथ ही उनकी बुद्धि और सोच-विचार राक्षसों की तरह दूषित भी हो जाते हैं।

प्याज खाने के कितने नुकसान –
– जानकार मानते हैं कि एक बार प्याज-लहसुन खाने का प्रभाव देह में करीब 27 दिनों तक रहता है और उस दौरान व्यक्ति यदि मर जाये तो शास्त्रों के अनुसार वह नरकगामी होता है।
– प्याज का सेवन करने से 55 मर्म स्थानों में चर्बी जमा हो जाती है, जिसके फलस्वरूप शरीर की सूक्ष्म संवेदनाएं नष्ट हो जाती हैं।
– कुछ देर प्याज को बगल में दबाकर बैठने से बुखार चढ़ जाता है। प्याज काटते समय ही आंखों में आंसू आ जाते हैं जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शरीर के भीतर जाकर यह कितनी अधिक हलचल उत्पन्न करता होगा।
– हवाई जहाज चलाने वाले पायलटों को जहाज चलाने के 72 घंटे पूर्व तक प्याज का सेवन न करने का परामर्श दिया जाता है, क्योंकि प्याज खाने से तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता (Reflexive ability) प्रभावित होती है।
– शास्त्रों में प्याज को पलांडू कहा गया है। याज्ञवलक्य संहिता के अनुसार प्याज एवं गोमांस दोनों के ही खाने का प्रायश्चित है।
– ब्रह्म जी जब सृष्टि कर रहे थे, तो दो राक्षस उसमें बाधा उत्पन्न कर रहे थे। उनके शरीर क्रमशः मल और मूत्र के बने हुए थे। ब्रह्म जी ने उन्हें मारा तो उनके शरीर की बोटियां पृथ्वी पर जहां-जहां भी गिरीं, वहां प्याज और लहसुन के पौधे उग आए। संभवतः, इसीलिए लैबोरेटरी में टेस्ट करने पर भी प्याज और लहसुन में क्रमशः गंधक और यूरिया प्रचुर मात्रा में मिलता है, जो क्रमशः मल-मूत्र में पाया जाता है।

इतने प्रमाण होते हुए भी केवल जीभ के स्वार्थ हेतु प्याज-लहसुन खाते रहेंगे, तो जड़ बुद्धि कहलाएंगे इसलिए इनका तुरंत परित्याग करने में ही भलाई है।

– ज्यादा प्याज खाने से गैस, डकार और अपच की समस्या हो जाती है।
– ज्यादा प्याज खाने से मुंह से तेज दुर्गंध आती है और कफ भी बनता है।
– लहसुन और प्याज को साथ-साथ नहीं खाते हैं।
– इसको खाने से सिर में दर्द भी पैदा होता है और मस्तिष्क में कमजोरी आ जाती है।
– इसको खाने से मन में बचैनी बढ़ जाती है और आलस्य भी बढ़ जाता है।
– यह कामेच्छा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ होते हैं।
– ये रक्त की चाल और हार्मोन्स को प्रभावित करते हैं।
– प्याज को काटने भर से आंसू आते हैं और इसे कच्चा खाने से जीभ में जलन होती है तो सोचिये की शरीर में ये क्या करता होगा?

– संपदा जैन (छात्रा – चंडीगढ़)

About The Author

admin

See author's posts

3,950

Post navigation

Previous: जिनकी कूटनीति, दूरदर्शिताएवं आर्थिक प्रबंधन का पूरी दुनिया ने लोहा माना…
Next: जानिए- कितने तेज गति से उड़ते थे हनुमान जी !

Related Stories

Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
Law & Order in India
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

हिंसा, मनोविज्ञान और न्यायशास्त्र

admin 25 February 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093055
Total views : 170771

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.