Sunday, June 21, 2026
Homeविविधटेक्नोलॉजीसन 2023 में धरती पर सबके सामने आने वाले हैं एलियंस

सन 2023 में धरती पर सबके सामने आने वाले हैं एलियंस

एक और जहां धरती के तमाम लोगों और वैज्ञानिकों के द्वारा एलियंस और उनके यूएफओ को देखने का दावा किया जा चुका है वहीं, अगर हम ताज़ा खबरों को आधार माने तो अब एक नया दावा भी सामने आ चूका है, जिसमें कहा जा रहा है कि वर्ष 2023 के अंत तक एलियंस हमारी इस धरती पर उतर सकते हैं और हम इंसानों के बीच खुलेआम घूम-फिर भी सकते हैं.

हालांकि, अभी तक मात्र कुछ ही लोगों और वैज्ञानिकों ने एलियंस को देखने और उनके यूएफओ को देखने का अपना-अपना दावा किया है, लेकिन दूसरी तरफ अब तक दुनिया में एलियंस से जुड़े किसी भी दावे का कोई पुख्ता साक्ष्य या उसकी कोई भी पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन यूएफओ हंटर, यानी यूएफओ और एलियंस पर रिसर्च करने वाले एक वैज्ञानिक मैट वेल्स का कहना है कि एलियंस हमें लगातार मैसेज भेज रहे हैं.

खबर के अनुसार, मैट वेल्स का मानना है कि हम एलियंस  के बारे में जो सोच रहे हैं संभव है कि हमारी उस सोच से कहीं पहले ही अपनी इस धरती पर हम उन्हें देख सकते हैं और वो भी शायद इसी लगभग एक वर्ष के भीतर.

खबरों के अनुसार, इस दावे को मैट वेल्स इस आधार पर जोर देकर कह रहे हैं कि पेरिस के एफिल टॉवर, लास वेगास, जापान, ब्राजील और चिली के आसमान में अक्सर कुछ असामान्य सी घटनाएं बार-बार देखी जा चुकी हैं, उनके बारे में विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि दुनिया के इन कुछ ख़ास और प्रसिद्ध स्थानों पर ऐसी घटनाओं के होने का मतलब है कि कोई तो है जो लगातार हम इंसानों पर नज़र रख रहा है और हमारी गतिविधियों पर अध्ययन भी कर रहा है.

हालाँकि मैट वेल्स के पास अपने इस दावों के समर्थन में कोई  ठोस वैज्ञानिक सबूत तो नहीं है. लेकिन, यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस विषय पर मात्र एक मैट वेल्स ही ऐसे अकेले नहीं हैं जो इस तरह के दावे कर रहे हैं कि वर्ष 2023 में एलियंस इस धरती पर सबके सामने आ सकते हैं.

एक अन्य खबर के अनुसार, नासा के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लाइवस्ट्रीम के दौरान भी 10 अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (यूएफओ) को उड़ते हुए दिखाई देने का दावा किया गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि, हो सकता है कि एलियंस हमारे स्पेस स्टेशन की जासूसी कर रहे हैं.

एथोस सालोमे नाम के एक अन्य प्रसिद्ध भविष्यवक्ता ने भी एक इसी प्रकार से दावा किया था जिसके अनुसार एलियंस अमेरिका के टॉप-सीक्रेट एरिया 51 एयर बेस पर स्थित एक अंडरग्राउंड पोर्टल से बाहर आ सकते हैं.

एथोस सैलोम नाम के इस 36 वर्षीय प्रसिद्ध भविष्यवक्ता ने कोरोना वायरस, एलोन मस्क की ट्विटर डील और महारानी एलिजाबेथ के बारे में जो भविष्यवाणियां की थीं वे सच हो चुकी हैं. जबकि एथोस की तृतीय विश्व युद्ध की भविष्यवाणी अभी बाकी है.

लेकिन अब यूएफओ पर रिसर्च कर रहे मैट वेल्स ने जो यह सनसनीखेज अनुमान लगाया है उससे दुनियाभर के लोगों के मन में जिज्ञासा और उत्सुकता का माहौल बन चूका है.

दरअसल, मनुष्य हमेशा से ही जिज्ञासु और उत्सुकता भरे स्वभाव का रहा है. यही कारण है की लंबे समय से लोगों के बीच दूसरी दुनिया के लोगों को लेकर जानने की उत्सुकता रहती है और समय-समय पर यूएफओ को लेकर कई तरह की कहानियां भी सामने आती रहती हैं.

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments