Skip to content
28 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • मन की बात
  • लाइफस्टाइल

आसान क्यों नहीं है आम लोगों की जिंदगी?

admin 10 November 2023
Common People in India
Spread the love

यूं तो सभी सरकारें, संस्थाएं एवं समाजसेवी आम जनता की ही सेवा में लगे हुए हैं। इनकी सेवा से आम लोगों का भला कम हो या ज्यादा किंतु सेवा करने वाले किसी न किसी रूप में अपने मकसद में अवश्य कामयाब हो जाते हैं। जो लोग पूर्ण रूप से आम आदमी का जीवन जीते हैं यानी सार्वजनिक अस्पतालों, स्कूलों, परिवहन एवं अन्य सार्वजनिक सेवाओं का उपयोग करते हैं, वे अच्छी तरह बता सकते हैं कि वास्तव में उनकी जिंदगी कैसी चल रही है? आम लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में जितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसको मात्र कुछ पंक्तियों में लिख कर व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

आम आदमी किसी भी कार्य के लिए कहीं भी जाता है तो उसे लंबी-लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता है। पुलिस स्टेशन से लेकर तमाम सरकारी दफ्तरों में अधिकांश मामलों में बेवजह जलील होना पड़ता है। जो लोग सरकारी अस्पतालों में अपना और अपने परिवार का इलाज नहीं करवाते हैं, वे इन अस्पतालों की बहुत तारीफ करते हैं किंतु वे भी अपनी जगह सही हैं क्योंकि उन्हें तो सरकारी अस्पतालों की तरफ नजर उठाकर देखना भी नहीं है।

राजधानी दिल्ली जैसे महानगर की बात की जाये तो सुबह और शाम बसों में खड़े होने की जगह मिल जाये तो बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। तमाम स्थानों पर जहां बसें रुकती हैं वहां बरसात, गर्मी एवं ठंड से बचने के लिए कोई उपाय ही नहीं है। एक बीमार व्यक्ति जिसकी जेब में ओला, उबर, कार, टैक्सी या आटो से सरकारी अस्पताल पहुंचने के लिए पैसा नहीं है। किसी तरह से यदि वह पहुंच जाता है तो उसे आधे-अधूरे इलाज के बाद टरका दिया जाता है। ऐसी स्थिति में स्वयं सोचा जा सकता है कि उसके दिल पर क्या गुजरती होगी? भारत को महान एवं विश्वगुरु बनना है तो सबसे पहले इस बात की व्यवस्था करनी होगी कि गरीब से गरीब व्यक्ति को दवाई एवं पढ़ाई के लिए दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े। कमजोर से कमजोर व्यक्ति पुलिस स्टेशनों में बिना किसी भय एवं संकोच के जा सके।

आम आदमी यदि थानों में जाने से डरे या कतराये तो समझ जाना चाहिए कि अभी हम बहुत पीछे हैं और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। प्रशासनिक अधिकारी वैसे तो आम जनता के सेवक हैं किंतु तमाम अधिकारियों की जीवनशैली देखकर ऐसा लगता है कि वास्तव में वे राजा हैं। वैसे भी यह बात हर किसी को समझ लेनी चाहिए कि कोई खा-खाकर परेशान हो और कोई खाने बिना मरे, यह स्थिति बहुत दिनों तक चल नहीं सकती है।

समाज में तमाम माफिया एवं अपराधी ऐसे मिल जायेंगे, जो सिस्टम से त्रस्त होकर पैदा हुए हैं। ऐसे लोग पेशेवर अपराधियों से अधिक खतरनाक होते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया और आधुनिकता के दौर में सुधार तो हो रहा है किंतु उसकी रफ्तार बहुत धीमी है। इसे और अधिक तेज करने की आवश्यकता है, क्योंकि समाज में यदि कोई गैप होता है तो उसे भरने के लिए परिस्थितियां स्वतः निर्मित हो जाती हैं। अतः सभी को सतर्क हो जाने की नितांत आवश्यकता है।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

623

Related

Continue Reading

Previous: विज्ञान के लिए चुनौति बना प्राचीन “छाया सोमेश्वर महादेव मंदिर”
Next: जैसा हो विषय वैसा ही हो कार्यक्रम…

Related Stories

Villagers under a tree in India
  • मन की बात
  • स्वास्थ्य

निरपेक्ष आर्थिक विकास के मार्ग पर भारत

admin 25 February 2025
Afghanistan and Pakistan border
  • कला-संस्कृति
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 25 February 2025
Ganga Snan Mantra
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

स्नान कैसे करें, स्नान की सही विधि क्या है ? 

admin 29 August 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078198
Total views : 142586

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved