Skip to content
5 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अपराध
  • नारी जगत

देश में ‘एसिड अटैक’ की खतरनाक कुप्रवत्ति बढ़ती ही जा रही है

admin 17 January 2023
ACID ATTACKS IN INDIA
Spread the love

अपने देश में ‘एसिड अटैक’ (Acid attack in India) की खतरनाक कुप्रवत्ति लगातार बढ़ती ही जा रही है। एसिड अटैक क्यों हो रहे हैं? इस प्रकार की मानसिकता दिन-प्रतिदिन क्यों बढ़ती जा रही है? यह व्यापक बहस का मुद्दा है किन्तु प्रमुख बात यह है कि जब एसिड की बिक्री खुलेआम प्रतिबंधित है तो लोगों को कैसे उपलब्ध हो जा रही है? देश में पिछले कुछ समय से इस प्रकार के अपराधों में खासा इजाफा हुआ है। एसिड अटैक (तेजाब से हमले) के कारणों की यदि चर्चा की जाये तो देखने में आता है कि प्रेम संबंधों में असफलता, सेक्स से इंकार, दहेज व भूमि संबंधी विवाद और चोरी-चकारी आदि की घटनाओं को लेकर मुख्य रूप से हो रहे हैं।

यह एक खतरनाक कुप्रवृत्ति है। किसी भी मामले में इसे हताशा एवं निराशा की पराकाष्ठा ही कहा जा सकता है। इस संबंध में सबसे अधिक आवश्यकता इस बात की है कि जो लोग एसिड की बिक्री करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एसिड अटैक से पीड़ित का इलाज यदि समय से न हो पाये तो यह सिर्फ त्वचा को ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाता है। प्रभावित अंगों के सिकुड़ जाने से तमाम तरह की दिक्कतें उत्पन्न होती हैं। चूंकि, इसका इलाज बहुत महंगा है। एसिड अटैक (Acid attack in India) के इलाज के संदर्भ में पीड़ितों के इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ निर्देश भी जारी किये हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कोई भी अस्पताल इलाज से इंकार नहीं कर सकता है। एसिड अटैक (Acid attack in India) पीड़ितों के लिए मुफ्त इलाज का प्रावधान है। कानून की धारा 326(ए) के अनुसार तेजाब हमले में स्थायी या आंशिक रूप से नुकसान को गंभीर जुर्म मानते हुए इसे गैर जमानती अपराध करार दिया गया है। इसके अंतर्गत दोषी को कम से कम दस वर्ष और अधिकतम उम्र कैद की सजा हो सकती है। इन सबके बीच बात घूम-फिर कर वहीं आती है कि तेजाब की खुली बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश है तो सरेआम लोगों को तेजाब कैसे मिल जाती है?

एसिड अटैक (Acid attack in India) को रोकने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि जो भी इसे बेचता हुआ मिले, उसके खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कि अन्य कोई व्यक्ति इसे बेचने की हिम्मत न जुटा सके। अभी हाल ही की घटना में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में एक युवती के साथ दोस्ती टूटने से नाराज प्रेमी ने उस पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। इससे युवती का चेहरा लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गया, इससे उसकी आंखों को भी काफी हानि पहुंची है।

इस घटना के अतिरिक्त और भी एसिड अटैक (Acid attack in India) की तमाम घटनाएं घटित हो चुकी हैं। 6 दिसंबर को नागपुर (महाराष्ट्र) में अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ जा रही ‘लता’ नामक महिला पर बुर्का पहने 2 आरोपियों ने तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने महिला के पति के साथ विवाद का बदला लेने के लिए मां-बेटे को निशाना बनाया। कुल मिलाकर कहने का आशय यह है कि किसी भी कीमत पर ऐसी घटनाओं को रोकने की आवश्यकता है।
– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

899

Related

Continue Reading

Previous: Keanu Reeves Life: इसे कहते हैं किस्मत और ऐसे होता है किस्मत वाला
Next: अनुभव एवं जोश का समन्वय जरूरी…

Related Stories

boy voted for BJP 8 times and also made a video
  • अपराध
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

लड़के ने 8 बार भाजपा के लिए वोट डाला और वीडियो भी बनाया

admin 26 May 2024
pickpocketing in DTC buses in delhi
  • अपराध

डीटीसी बसों से किनारा क्यों कर रहे हैं दिल्लीवासी

admin 5 May 2024
Satyam Triptych 2024_08
  • नारी जगत
  • स्वास्थ्य

एसएफआई का वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

admin 10 March 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078308
Total views : 142874

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved