Skip to content
13 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • विशेष

गणेश पुराण की आवश्यकता और महत्त्व

admin 26 August 2024
Ganesh Puranam in Hindi fro Kapot
Spread the love

सत्वगुण के साथ सन्मार्ग पर चलने वाले लोगों के जीवन में बहुत विघ्न बाधाएं आती हैं, जबकि दुष्ट जनों के कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं। ऐसा अनुभव आप सभी को भी कभी न कभी हुआ होगा।

यह सवाल ब्रह्मा, विष्णु और शिव के समक्ष भी उपस्थित हुआ कि सच्चे लोगों को तो दुख भोगना पड़ता है और पाखंडी, दुश्चरित्र लोगों का काम बड़े आराम से हो जाता है। चूंकि पिछले जन्म का कर्म इस जन्म का प्रारब्ध है, तो इससे किसी को वंचित भी नहीं किया जा सकता है।

Ganesh Puranam in Two Volumeमान लीजिए पिछले जन्म में कोई सच्चरित्र था और इस जन्म में दुष्टता कर रहा है तो भी पिछले जन्म के अच्छे कर्म के कारण इस जन्म में उसे तब तक लाभ मिलता रहेगा जब तक पिछले जन्म का कर्म प्रभावी रहेगा। योग वशिष्ठ और गीता से लेकर सारे सनातन धर्म शास्त्र इसे स्पष्ट करते हैं।

कर्म के विधान को बदला नहीं जा सकता, इसलिए शिव ने इसका एक उपाय सोचा। वराह पुराण में एक कथा आती है कि शिव ने अपने आकाश तत्व से विनायक (गणेश) को प्रकट किया।

फिर शिव ने ब्रह्मा और विष्णु के साथ चर्चा कर विनायक को सत्पुरुषों के कार्य को निर्विघ्न संपन्न कराने और दुष्टों के कर्म में बाधा उत्पन्न करने का कार्य सौंपा।

पुराण कहते हैं कि इसीलिए कोई भी कार्य आरंभ करने से पूर्व सर्वप्रथम विघ्नों को शांत करने के लिए गणेश का पूजन करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने हर शुभ कार्य में गणेश जी की प्रथम पूजा करता है, उसके कार्य में फिर बाधा नहीं आती है।

इस तरह त्रिदेव ने कर्म के सिद्धांत को भी अछूता रखा और गणेशजी को हर मनुष्य के कर्म पर दृष्टि रखने की भूमिका भी सौंप दी।

गणेशजी चूंकि गणों के प्रधान हैं, इसलिए एक तरह से वह हम सभी के वर्तमान कर्मों के द्वारपाल हैं। माता पार्वती द्वारा अपने उबटन से उनके निर्माण या फिर परशुरामजी के साथ उनके युद्ध के आध्यात्मिक महत्व को यदि हम समझें तो वहां भी वह द्वारपाल की भूमिका का निर्वहन करते हुए कभी अपने पिता शिव से तो कभी अपने पिता के प्रिय शिष्य परशुरामजी से युद्ध करते हुए प्रतीत होते हैं।

आजकल हर कोई मुंह उठाकर पुराणों पर या हमारे देवी-देवताओं पर कुछ भी बोल देता है। धर्म के मर्मज्ञ एडवोकेट पी.एन.मिश्रा जी कहते हैं, “हिंदू देवी देवताओं से संबंधित गूढ़ार्थ का जिस व्यक्ति को बोध नहीं उस पर उसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उपनिषदों में कहा है, “ परोक्ष प्रिया हि देवा:” अर्थात देवता अथवा देवतुल्य विद्वान अपनी बात को प्रच्छन्न रखते हैं । सरलार्थ लेने पर लोग अनर्थ कर बैठते हैं ।”

पुस्तक प्राप्ति लिंक: https://kapot.in/product/ganeshpuranam-set-of-2-vol/

आगे एक उदाहरण देकर पी.एन.मिश्रा समझाते हैं, “हठ योग प्रदीपिका में एक श्लोक है जिसमें लिखा है कि जो माता को नहीं मारता, पूँछ सहित गाय को नहीं खाता तथा वारुणी मदिरा नहीं पीता वह योगी नहीं हो सकता। बाद के श्लोक में बताया गया है कि माता करने का अर्थ है ममतारूपी माता को मारना। पूँछ सहित गाय के भक्षण का अर्थ है जिह्वा को तालु के कुहर ( गुहा) में प्रवेश करवाकर खेचरी मुद्रा लगाना । वारुणी का अर्थ है तालू से चिपकी जिह्वा पर सहस्रार से टपकने वाले अमृत रस का पान करना।”

हमारे पुराणों को न समझने वालों ने सीधे-सीधे अर्थ लेकर यही अनर्थ किया है। गणेशजी हमारे वर्तमान कर्मों के प्रहरी हैं, अतः वह प्रथम पूज्य हैं। इसी सरलार्थ को पुराणों में अलग-अलग कथा के जरिए कहा गया है।

आचार्य महेशचंद्र जोशी जी ने ‘गणेश पुराण’ की अपनी भूमिका में लिखा है, “गणपति संज्ञा का प्रथम प्रयोग ऋग्वेद में प्राप्त होता है। ऋग्वेद के 10वें मंडल के संपूर्ण 112 वें सूक्त को गणपति सूक्त के रूप में स्वीकार किया गया है। ऋग्वेद का ‘गणानां त्वा गणपति हवामहे…’ इस मंत्र के द्रष्टा ऋषि गृत्समद बताए गये हैं।”

आम जनों को वेद समझ में नहीं आएगा, इसीलिए उसकी व्याख्या के रूप में पुराण, उपपुराण और औपपुराणों की रचना हुई। महर्षि वेदव्यास जी ने जैसे अपने अलग-अलग शिष्यों को अलग-अलग वेद पढ़ाया, वैसै ही अपने शिष्य लोमहर्षण सूत जी को पुराणों का ज्ञान दिया। अतः महर्षि व्यास कहते हैं कि जिन्होंने पुराणों का अध्ययन नहीं किया, उससे वेद भी भय खाते हैं कि वह उनके अर्थ का अनर्थ कर देगा।

आप लोगों की मांग पर गणेश पुराण कपोत पर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें प्रत्येक कल्प के गणेश जी की कथाएं हैं। आप निम्न लिंक से गणेश पुराण मंगवा सकते हैं। धन्यवाद।

#kapotbooks #books #book #bookreview #पुस्तक_समीक्षा

About The Author

admin

See author's posts

555

Post navigation

Previous: हिन्दू इतने अभागे कैसे हो गए. ..?
Next: जैसलमेर का तीसरा जोहर और अमीर अली का इतिहास

Related Stories

An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026
Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

admin 11 March 2026
Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026

Trending News

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 1
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 2
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026
UP में प्रदूषित जल से सावधान! Polluted drinking water in India 3
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

4 March 2026
मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल! UP Lucknow food safety news 4
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

4 March 2026
शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है? Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon 5
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

2 March 2026

Total Visitor

092665
Total views : 169920

Recent Posts

  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य
  • UP में प्रदूषित जल से सावधान!
  • मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!
  • शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.