Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedमुफ्तखोरी की आदत व्यक्ति को निकम्मा बनाती है

मुफ्तखोरी की आदत व्यक्ति को निकम्मा बनाती है

भारतीय समाज में एक पुरानी कहावत है कि यदि किसी को मुफ्त में बैठकर खाने की आदत पड़ जाये तो वह कुछ करना नहीं चाहता है और वह जीवनभर बैठकर खाने की इच्छा रखता है। इसके अलावा एक बात यह भी कही जाती है कि ऋण लेकर घी पीने की भी प्रवृत्ति ठीक नहीं है। इस दृष्टि से देखा जाये तो चुनावों में मुफ्त में बहुत कुछ देने का वायदा किया जा रहा है किन्तु आम जनता को इन मुफ्तखोरी के वायदों से बचकर रहना होगा क्योंकि अंततोगत्वा मुफ्खोरी की आदत राष्ट्र एवं समाज के लिए घातक ही साबित होती है।

दिल्ली में यदि आम आदमी पार्टी इतने दिनों से सत्ता में बनी हुई है तो उसका एक मात्र कारण मुफ्त की रेवड़ी है किन्तु अब समय आ गया है कि मुफ्तखोरी की आदत को छोड़ा जाये और दिल्लीवासियों के लिए स्थायी रूप से रोजगार की व्यवस्था की जाये। इसी में राष्ट्र एवं समााज का कल्याण है।

राष्ट्रीयता का प्रचार-प्रसार और अधिक बहुत जरूरी –
आजकल समाज में देखने में आ रहा है कि तमाम लोगों में राष्ट्रीयता एवं राष्ट्रवाद का भाव निरंतर कम होता जा रहा है। लोग अपने तक सीमित होते जा रहे हैं जबकि आवश्यकता इस बात की है कि राष्ट्रीयताा का प्रचार-प्रसार और अधिक हो, जिससे लोगों में अपने घर-परिवार के पालन-पोषण के साथ-साथ राष्ट्र एवं समाज के प्रति भी कुछ अच्छा करने की भावना जागृत हो। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है और ऐसा करना सभी का नैतिक कर्तव्य भी है। बिना राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीयता के राष्ट्र और अधिक मजबूत नहीं हो सकता।

– देवेन्द्र कुमार

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments