Skip to content
14 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

लोनी-गाजियाबाद का इतिहास और युगों-युगों के रहस्य | History of Loni & Ghaziabad

admin 28 February 2021
Historical Fort of Loni & Ghaziabad
Spread the love

अजय सिंह चौहान  || दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित लोनी (Loni & Ghaziabad history in Hindi) नामक कस्बा आज कस्बा नहीं बल्कि एक बहुत घनी आबादी वाला शहर बन चुका है। यह शहर गाजियाबाद जिले की एक तहसील के रूप में जाना जाता है जो गाजियाबाद से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले रास्ते पर उत्तर की ओर पड़ता है। कई प्रकार के छोटे-बड़े अपराधों और आपराधियों के कारण यह इलाका आये दिन देश और दुनिया की सूर्खियों में बना रहता है। यह क्षेत्र मात्र आज से ही नहीं बल्कि यूगों-युगों से इसी प्रकार की सूर्खियां बटोरता चला आ रहा है।

 

गाजियाबाद (Loni & Ghaziabad history in Hindi) से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर आज के लोनी कहे जाने वाले इस पौराणिक युग के क्षेत्र का इतिहास बताता है कि इसका पौराणिक नाम लवणम् हुआ करता था। लेकिन आज यह लोनी के नाम से जाना जाता है। दरअसल लवणम् शब्द संस्कृत का एक शब्द है जो नमक के लिए प्रयोग किया जाता है। संस्कृत भाषा के लवणम् से ही यह धीरे-धीर यह उच्चारण की सुविधा के अनुसार लावन बना और लावन से लोण और फिर लोनी में बदल गया।

इस क्षेत्र के पौराणिक नाम लवणम् से लेकर आज के लोनी होने तक के विषय में दरअसल तथ्य यह है कि इस क्षेत्र की भूमि में नमक की मात्रा अन्य क्षेत्रों के मुकाबले बहुत अधिक बताई जाती है। इसलिए यह क्षेत्र प्राचिन काल से ही लवणम या आज भी लोनी के नाम से ही पुकारा जाता है। और इसका सीधा-सीधा मतलब है नमकीन स्थान या क्षेत्र।

इसके अलावा यह भी माना जाता है कि त्रेता युग के समय में यहां लवणासुर नामक एक शक्तिशाली राक्षस का राज चलता था और उसके आतंक और भय के कारण यहां किसी भी प्रकार के वैदिक कर्मकांडों और अनुष्ठानों पर रोक थी। उसका मानना था कि उससे बड़ा भगवान इस संसार में और कोई नहीं है। उसने यहां के राजा लोकर्कण, जो राजा सुबकरन के नाम से भी प्रसिद्ध था को परास्त करके उसके महल पर कब्जा कर लिया था।

लवणासुर नामक वह राक्षस विशेष रूप से ब्राह्मणों और ऋषि-मुनियों के लिए अत्यधिक क्रूर माना जाता था। किंवदंतियां हैं कि भगवान राम ने अपने सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न को इसी लोनी के उस लवणासुर नामक राक्षस का वध करने के लिए भेजकर इस क्षेत्र को उसके आतंक से मुक्त करवाया।

द्वापर युग के इतिहास के विषय में माना जाता है कि लाक्षागृह से बच निकलने के बाद पांडवों ने यहां के घने जंगलों में कुछ समय बिताया था और गाजियाद (Loni & Ghaziabad history in Hindi) के डासना में स्थित डासना देवी मंदिर में भी कुछ समय के लिए शरण ली थी। उस समय तक भी यह नगर लवणम् के नाम से ही जाना जाता था।

मध्य युगिन इतिहास के अनुसार चैथी शताब्दी के दौरान सम्राट समुद्रगुप्त ने इस क्षेत्र पर विजय पाकर यहां के कोट कुलजम को यानी कोट वंश के राजा को एक भयंकर युद्ध में हराकर यहां कब्जा कर लिया था। इतिहास में आज भी उस युद्ध को कोट का युद्ध के नाम से जाना जाता है। अपनी उस विजय के बाद समुद्रगुप्त द्वारा यहां अश्वमेध यज्ञ भी किया गया था।

अलीगढ़ से जुड़े हैं युगों-युगों के रहस्य और ऐतिहासिक तथ्य | History of Aligarh

12वीं शताब्दी के दौरान चैहान राजवंश के महान राजा, पृथ्वीराज चैहान के शासन काल के दौरान यह क्षेत्र उनके शासन का एक प्रमुख हिस्सा रहा। अपने शासन के दौरान पृथ्वीराज चैहान ने लोनी (Loni & Ghaziabad history in Hindi) में बने सम्राट समुद्रगुप्त काल के कीले और गाजियाबाद के कोट वंशीय कीले का भी जिर्णोद्धार करवाया। पृथ्वीराज चैहान के शासन काल के उस कीले के अवशेष आज भी लोनी में देखे जा सकते हैं।

हालांकि, पृथ्वीराज चैहान की मृत्यु के बाद यहां का शासन मुगलों के कब्जे मे आ गया और लोनी और गाजियाबाद (Loni & Ghaziabad history in Hindi) की उन ऐतिहासिक इमारतों को ध्वस्त करवा कर उनका इतिहास ही समप्त करवा दिया गया है। आज लोनी का वह किला नाम मात्र का ही रह गया है और उसके खंडहरों के कुछ हिस्से अब लोनी में पर्यटकों का आकर्षण बना हुअ है, जबकि कोट के कीले का तो अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है।

भारतीय इतिहास के कुख्यात अफगानी क्रुर लुटेरे तैमूर ने भी भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्से में जबरन प्रवेश करके इसी क्षेत्र से आते हुए दिल्ली सल्तनत पर हमला किया था। उसने भारत में अपनी लड़ाई शुरू करते हुए लोनी के उस ऐतिहासिक किले में भारी उत्पात मचाते हुए सभी कीमती वस्तुओं को लुट लिया और कीले के मुख्य हिस्सों को ध्वस्त करवा दिया था।

सन 1789 में लोनी पर शासन करने वाले एक अन्य अफगानी शासक महमूद शाह दुर्रानी ने इस कीले में कई तरह के बदलाव करये। उसने इस कीले में एक पिछवाड़े और एक जलाशय का निर्माण करवा कर इसके मूल इतिहास को ही नष्ट करवा दिया और किले की ईटों और अन्य समानों का प्रयोग यहां तीन अलग-अलग बागीचे और तालाब बनवाने के लिए करवा लिया।

19 वीं सदी में 1857 के विद्रोह के साक्षी के रूप में लोनी के इस कीले में अंग्रेजी शासन के दौरान क्रांतिकारियों ने भी इस कीले में कई बार योजनाएं बनाईं और उनको अंजाम तक पहुंचाया था। बाद में अंग्रेजों ने इन बागों को हथिया लिया और इन्हें मेरठ के एक शेख इलाही बख्श को बेच दिया।

भारत में मुगल शासन के दौरान, लोनी और गाजियाबाद का पूरा क्षेत्र, मुस्लिम शासकों के लिए अवकाश यात्रा, अय्याशी और शिकार के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में बहुत लोकप्रियता बन चुका था। मात्र इतना ही नहीं, दिल्ली के नजदीक होने के कारण किसी भी युद्ध के समय यह क्षेत्र रणभूमि के रूप में तब्दील हो जाया करता था।

गाजियाबाद के मोहन नगर से लगभग दो किमी उत्तर में हिंडन नदी के तट पर भारतीय पुरातत्व विभाग के द्वारा कासेरी नामक टीले पर किए गए उत्खनन से लोनी, गाजियाबाद और इस क्षेत्र के विभिन्न पौराणिक तथ्यों के आधार पर जो प्रमाण मिले हैं उनके आधार पर जो साक्ष्य मिले हैं उनमें हमारी पौराणिक युग की वह सभ्यता यहां 2500 ईसा पूर्व तक भी यहां मौजूद थी।

भारतीय पुरातत्व विभाग को मिले साक्ष्यों के आधार पर यह साबित हुआ है कि पौराणिक रूप से, अहार क्षेत्र, गढ़मुक्तेश्वर पूठ गाँव सहित यहां के कुछ अन्य इलाके भी महाभारत युग से जुड़े हैं और लोनी का वह किला रामायण काल ​​के लावनसुर की कथा पर मुहर लगाते हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक दस्तावेजों में सबसे बड़े सबूत के तौर पर गाजियाबाद के गजेटियर में भी लोनी के कीले का नाम लवणासुर के नाम पर ही बताया गया है।

Note: मेरे इस लेख के बाद हर अधिकतर वेबसाइट और यूट्यूब चैनल वालों ने लगभग इसी कंटेंट को कॉपी कर अपने अपने ब्लॉग, वेबसाइट आदि पर मामूली बदलाव के बाद प्रकाशित किया है।

About The Author

admin

See author's posts

8,373

Post navigation

Previous: यहां सबसे पवित्र है जिरोती चित्रकला | Wall paintings & art in Malwa & Nimad
Next: पांडवों द्वारा स्थापित पांच मंदिरों में से एक है बाल हनुमान मंदिर | Hanuman Temple CP, Delhi

Related Stories

Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026
Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026

Trending News

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 1
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 3
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026

Total Visitor

092784
Total views : 170187

Recent Posts

  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.