Skip to content
19 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

केजरीवाल सरकार सिर्फ भ्रम फैलाने का काम करती है

admin 8 June 2022
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा से भ्रम फैलाने का काम करती रही है। अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी के विधायक ने भाजपा नेताओं पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया था, लेकिन वे रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को मुफ्त बिजली, पानी और अन्य सुविधा देकर दिल्ली की सड़कों पर जो अतिक्रमण फैलाने का काम किया है, उसे बताना भूल गए।

उन्होंने कहा कि अनाधिकृत काॅलोनियों के ऊपर राजनीति करने वाले केजरीवाल केंद्र सरकार के बार-बार कहने के बावजूद सर्वे तक नहीं करा पाए हैं जिसके बाद आम जनता के बारे में सोचने वाली मोदी सरकार को लोकसभा में बिल पास कराकर अनधिकृत काॅलोनियों को नियमित करने का काम करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बिजली बिल सहित कई सारे दस्तावेज दिखाकर केजरीवाल के विधायकों द्वारा लगाए गए अतिक्रमण के झूठे और मनगढ़ंत आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने आप विधायक को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। श्री बिधूड़ी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल अली बाबा अपने 40 चोरों को बचाने के लिए इस प्रकार की फेक लिस्ट जारी कर रहे हैं ताकि कल को कोई इनसे कोई जवाब न मांगे और इनके अवैध निर्माणों पर तलवार न लटकनी शुरू हो जाए।

श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने पहले भी इसी प्रकार से 2014 में कुछ नेताओं की फेक लिस्ट जारी कर लोगों को गुमराह किया। लोगों को यह दिखाने की कोशिश की कि वे दुनिया के सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं और बाकी सब लोग बेईमान हैं। इसके बाद एक-एक कर के अपना मकसद पूरा कर लोगों से भावनात्मक बातें कर सत्ता हथिया ली। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते रहे हैं कि 64 के 64 विधायक सभी ईमानदार हैं तो अपने विधायकों की संपत्ति और अपनी आम आदमी पार्टी का ब्यौरा आॅनलाइन क्यों नहीं डाला?

सांसद श्री बिधूड़ी ने तथ्यों के आधार पर आम आदमी पार्टी के विधायकों के भ्रष्टाचार व उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जे और निर्माण की जानकारी दी कि किस तरह तुगलकाबाद क्षेत्र के विधायक सहीराम पहलवान ने डीडीए पार्क पर कब्जा कर अपना कार्यालय बनाया हुआ है और इस मामले में डीडीए ने उन पर केस भी किया है।

उन्होंने कहा कि संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया ने संगम विहार में अवैध निर्माण कर पांच मंजिला घर बनाया हुआ है जिस पर एमसीडी ने तोड़ने का नोटिस भी दिया है। इसी प्रकार देवली से विधायक प्रकाश जारवाल और अम्बेडकर नगर से अजय दत्त ने बारात घर व सामुदायिक केन्द्र में कार्यालय बनाया है जिससे स्थानीय लोगों को अपने कार्यक्रम आदि कार्यों में असुविधा होती है, यह लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए हैं न कि उनमें कार्यालय चलाने के लिए।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

1,117

Post navigation

Previous: नाभि: एक रहस्यमयी ऊर्जा केंद्र
Next: कांगड़ा वाली चामुंडा माता – जहां आज भी शिव-पार्वती करते हैं विश्राम

Related Stories

journalist and social worker Charan Singh Rajput
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने चरण सिंह राजपूत

admin 18 February 2026
Swami Avimukteshwaranand Ji at Gorakhpeeth
  • Uncategorized
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष

गोरक्षपीठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी

admin 27 January 2026
Narendra Modi Gay ki puja kate hue
  • मन की बात
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मोदी के लिए ‘गाय माई’ नहीं ‘कमाई’ है

admin 14 September 2025

Trending News

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 2
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 3
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 5
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026

Total Visitor

093286
Total views : 171234

Recent Posts

  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.