Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यावरण
  • स्वास्थ्य

जल संरक्षण पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत

admin 5 June 2024
Water crisis in Delhi
Spread the love

राजधानी दिल्ली सहित देश के तमाम हिस्सों में पानी की समस्या बढ़ती ही जा रही है। अभी से लोग इस बात के लिए चिंतित हैं कि समस्या यदि इसी प्रकार रही तो भविष्य में क्या होगा? दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा है कि जो लोग पानी की बर्बादी करेंगे उन पर जुर्माना लगाया जायेगा। सरकारों को जो करना है, वो करती रहेंगी किंतु यहां समस्या इस बात की है कि क्या दिल्ली जल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा पानी पीने के लायक है।

तमाम दिल्लीवासी दूषित पानी की वजह से पेट एवं अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। कभी-कभी तो पानी इतना गंदा आता है कि उसे पीना तो दूर की बात वह पानी नहाने एवं कपड़ा धोने लायक भी नहीं होता। यदि कोई उससे नहा लेता है तो शरीर में खुजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कहने के लिए तो दिल्ली में पानी फ्री है किंतु तमाम लोग दूषित होने की वजह से दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीते ही नहीं, वे पीने के लिए पानी खरीदते हैं। पीने के लिए जो पानी लोग खरीदते हैं, उसकी भी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। ऐसी स्थिति में फ्री पानी होने की वजह से जितना दिल्लीवासी बचाते हैं उससे अधिक वे पीने के लिए पानी खरीदने में व्यय कर देते हैं।

यह बात पूरी दिल्ली के लोग जानते हैं कि दिल्ली जल बोर्ड भारी घाटे में है। पानी की जो पाइपें नालों एवं नालियों से होकर जा रही हैं, उनकी मरम्मत करना दिल्ली जल बोर्ड के लिए टेढ़ी खीर साबित होता जा रहा है। फ्री पानी देना अच्छी बात है किंतु उसके साथ ही शुद्ध जल जीवन के लिए बेहद जरूरी है। यदि पानी शुद्ध न मिल सके ऐसे मुफ्त पानी का कोई औचित्य नहीं है। जिस पानी को पीकर लोग बीमार पड़ने लगें तो उससे समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर ही होती जायेगी।

अभी से कुछ लोग इस बात के लिए चिंतित होने लगे हैं कि राजधानी दिल्ली में यदि पानी की समस्या इसी प्रकार रही तो कहीं दिल्ली छोड़ना न पड़ जाये। जो पाइपें किसी नाले या नाली में से होकर जाती हैं और वह कहीं से टूटी हैं और उसके माध्यम से लोगों के घरों में नालों एवं नालियों का भी पानी चला जाता है। इस पानी को पीकर लोग बीमार नहीं होंगे तो और क्या होगा? इस समस्या की तरफ दिल्ली सरकार तुरंत ध्यान दे। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर दिल्ली सरकार कोई स्थायी योजना तैयार करे, क्योंकि जल ही जीवन है। यदि जल है तो कल है। यदि जल नहीं होगा तो किसी भी रूप में जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

आज दुनिया के तमाम शहरों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। चूंकि, दिल्ली देश की राजधानी है, यदि इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो राजधानी के लिए आने वाला समय ठीक नहीं होगा। वैसे भी पानी की बचत एवं संरक्षण करना हर किसी का कर्तव्य है। इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस दिशा में जितनी जल्दी सचेत हो लिया जाये उतना ही अच्छा होगा, क्योंकि इसके अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प भी नहीं है।
– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

531

Post navigation

Previous: भारत के 55 करोड़ से अधिक लोग गंभीर जल संकट की चपेट में
Next: आजीविका के लिए नौकरी ही क्यों…?

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093060
Total views : 170782

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.