Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • मन की बात

मजबूत संगठन की बदौलत जनता में पैठ बनाने का प्रयास

admin 7 February 2024
bjp delhi pradesh strong organization, BJP is continuously strengthening its hold among the people
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत संगठन की बदौलत निरंतर जनता में अपनी पकड़ मजबूत बनाती जा रही है। जाहिर सी बात है कि कोई भी संगठन हो या राजनीतिक दल, यदि उसकी जड़ें गहरी हैं तो उसका अस्तित्व सदैव बना रहेगा। मात्र सोशल मीडिया एवं पी.आर. कंपनियों की बदौलत कोई भी दल लंगी छलांग नहीं लगा सकता। मीडिया, सोशल मीडिया एवं पी.आर. कंपनियां किसी भी दल को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका तभी निभा सकती हैं, जब उस पार्टी का जमीनी संगठन मजबूत हो। कार्यकर्ताओं की दृष्टि से यदि भारतीय जनता पार्टी की बात की जाये तो आज भी इसे कैडर बेस पार्टी कहा जाता है।

कार्यकर्ताओं की ही बदौलत आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। दुनिया में आज जितने भी दल हैं, सबसे अधिक सदस्य भाजपा के ही पास हैं। यह सब यूं ही नहीं हुआ है। इसके लिए पार्टी ने कड़ी मेहनत की है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी अकसर कहा करते हैं कि ‘बूथ जीता तो देश जीता’ यानी यदि प्रत्येक बूथ जीत लिया जाये तो पार्टी सत्ता में आती जायेगी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में यह सूत्र काफी कारगर साबित हुआ था। मजबूत संगठन के साथ ठोस विचारधारा भी पार्टी को लगातार चार चांद लगाये जा रही है।

आज राष्ट्रभक्ति एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की बात आती है तो भारतीय जनता पार्टी का नाम बेहद गर्व एवं आदर से लिया जाता है। यह बात चर्चा का विषय रहती है कि भाजपा एवं संघ परिवार के लोग सदैव राष्ट्र निर्माण की ही बात करते रहते हैं। इस बात का प्रमाण यह है कि रात के अंधेरे में गैर भाजपा के लोग भी जाकर कहीं ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाने लगें तो बिस्तर में सोते हुए लोग यही कहेंगे कि भाजपा एवं संघ परिवार के लोग आ गये। इससे बड़ा प्रमाण पत्र भारतीय जनता पार्टी के लिए और क्या हो सकता है? वैसे भी देशद्रोही तत्वों के द्वारा सबसे अधिक धमकियां भाजपा एवं संघ परिवार के लोगों को ही मिलती हैं।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी अकसर कहा करते हैं कि हम सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि समाज बनाने के लिए राजनीति करते हैं। माननीय रक्षामंत्री जी की इन बातों में बहुत बड़ा संदेश समाहित है। नये-नये कार्यक्रमों के द्वारा आाम जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ता कैसे सक्रिय रहें, समय-समय पर इसकी योजना बनती रहती है।

अभी कुछ दिनों पहले ई-विस्तारक योजना के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का बेहतरीन प्रयास किया गया। इसका सबसे प्रमुख मकसद यह था कि भाजपा के स्थानीय स्तर के कार्यकर्ता यदि सभी जानकारियों से अवगत होंगे तो अपनी सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं अन्य जानकारियों के साथ जनता के बीच जाकर रूबरू हो सकेंगे। ई-विस्तारक योजना के बारे में यह भी कहा जा सकता है कि इससे कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी बहुत व्यापक स्तर पर हुआ है। पार्टी की योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों से कार्यकर्ता अवगत हो सकें, इसके लिए समय-समय पर पार्टी में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलते रहते हैं।

संगठनात्मक कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए विधिवत एक ढांचा तैयार किया गया है और यह ढांचा नीचे तक कार्य करता है। संगठन को निचले स्तर तक चाक-चैबंद करने के लिए पार्टी की पन्ना प्रमुख योजना काफी कारगर साबित हो रही है। पन्ना प्रमुख का आशय यह है कि एक पन्ना यानी दो पृष्ठ पर जितने भी मतदाता हैं उसकी देखभाल का काम पन्ना प्रमुख करेंगे। पन्ना प्रमुख पार्टी के किसी भी स्तर के कार्यकर्ता को बनाया जा सकता है यानी पन्ना प्रमुख बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ता हो सकते हैं। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता पन्ना प्रमुख का दायित्व निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बूथ पालक योजना भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है।

बूथ पालक का आशय इस बात से है कि पार्टी के बड़े से बड़े कार्यकर्ता किसी न किसी बूथ के पालक अवश्य बनेंगे। इस योजना की एक खासियत यह है कि नेता जितना बड़ा होगा, उसे उतना ही कमजोर बूथ दिया जायेगा। किसी भी कार्यकर्ता को वह बूथ नहीं दिया जायेगा, जिसका वह मतदाता है यानी बूथ पालक का कार्य अन्य बूथ पर जाकर ही करना होगा। बूथ की कार्यकारिणी भी पार्टी की मजबूती में कारगर साबित हो रही है।

भाजपा नेतृत्व की एक खासियत यह है कि वह जन भावनाओं को ध्यान में रखकर समय-समय पर कार्यक्रमों की योजना बताता रहता है। 22 जनवरी को जब रामलला अयोध्या धाम में गर्भगृह में विराजमान हुए तो उसके पहले से ही पूरे देश में भाजपा एवं संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने उत्सव का वातावरण बना दिया। देश के अधिकांश मंदिरों, गलियों, मोहल्लों, गांवों, चैपालों एवं व्यक्तिगत स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम देखने को मिले। इन सभी धार्मिक आयोजनों में भाजपा एवं संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने न केवल शिरकत की बल्कि पूर्ण रूप से समग्र दृष्टि से सहभागिता भी की इससे आम लोगों के बीच भाजपा की पैठ और भी गहरी हुई।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली में भी इस प्रकार के सभी आयोजनों में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से भाग लिया। इसके पूर्व संघ परिवार के लोगों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम से आये अक्षत को घर-घर पहुंचा कर 22 जनवरी के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण भी दिया।

वर्तमान स्थितियों की बात की जाये तो लोकसभा चुनाव की आहट शुरू हो चुकी है। पार्टी ने पूरा ध्यान बूथ की तरफ केंद्रित कर दिया है। ‘गांव चलो अभियान’ की घोषणा पार्टी द्वारा कर दी गई है। इसका मकसद यह है कि सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से जन-जन को अवगत कराया जा सके। इसी प्रकार एक योजना के तहत सभी कार्यकर्ता अपने पालकीय बूथ पर प्रवास करेंगे। सिर्फ प्रवास ही नहीं करेंगे, बल्कि रात्रि भर अपने पालकीय बूथों पर विश्राम भी करेंगे। इससे बूथ के लोगों से मिलने-जुलने के बाद आगे की कार्य योजना पर विचार कर कार्य करने में आसानी होगी।

इस प्रकार यदि देखा जाये तो अपने मजबूत संगठन की बदौलत भाजपा अनवरत आम जनता के बीच अपनी पैठ बनाती जा रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब इन गतिविधियों में और तीव्रता आयेगी। वास्तव में किसी भी दल को यदि अपने आपको प्रासंगिक बनाये रखना है तो किसी न किसी रूप में आम जनता के बीच रहना ही होगा और यह काम भाजपा बखूबी कर भी रही है। वास्तव में यही सब करते रहने की आवश्यकता भी है।

– हिमानी जैन, महामंत्री- भारतीय जनता पार्टी, दरियागंज मंडल, दिल्ली प्रदेश

About The Author

admin

See author's posts

546

Post navigation

Previous: कैसे होगा स्थानीय समस्याओं का समाधान !
Next: यदि राजनीति भी चल पड़े राम जी के आदर्शों पर…

Related Stories

From Nithari of Noida to the Epstein Files
  • मन की बात
  • विशेष

निठारी से एपस्टीन फ़ाइल्स तक

admin 9 February 2026
Narendra Modi Gay ki puja kate hue
  • मन की बात
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मोदी के लिए ‘गाय माई’ नहीं ‘कमाई’ है

admin 14 September 2025
Villagers under a tree in India
  • मन की बात
  • स्वास्थ्य

निरपेक्ष आर्थिक विकास के मार्ग पर भारत

admin 25 February 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093081
Total views : 170823

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.