Skip to content
22 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized

संत सिंगाजी महाराज को निमाड़ का कबीर कहा जाता है | Sant Singa Ji Maharaj

admin 20 August 2021
Spread the love

संत कबीर के समकालीन और नर्मदाघाटी के संत के नाम से विख्यात संत सिंगाजी महाराज साक्षर नहीं थे, लेकिन फिर भी भक्ति के आवेश में जो भी पद बना कर वे जनता के बीच गाते थे, उनके अनुयायी उन्हें लिख लेते थे। उनके ऐसे ही पदों की संख्या लगभग 800 से भी अधिक बताई जाती है। उनके पदों को आज भी मालवा और निमाड़ क्षेत्र में बड़े ही भक्तिभाव से गाया जाता है।

निमाड़ के संत के नाम से विख्यात संत और कवि सिंगाजी कबीर की तरह ही फक्कड़ कवि थे। वे भी कबीरदास की तरह धार्मिक कर्मकाण्डों और पाखण्डों का विरोध करते रहे और सभी जातियों को एक जुट करके नए समाज की रचना करना ही उनके पदों का उद्देश्य था। इसीलिए संत सिंगाजी को निमाड़ का कबीर कहा जाता है।
संत सिंगाजी ने अपने पदों और गीतों में समाज के दलित और उपेक्षित वर्ग को ऊपर उठाने के लिए बहुत जोर दिया है। तभी तो प्रसिद्ध कवि और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी ने संत सिंगाजी महाराज के विषय में कहा था कि वे नर्मदा की तरह अमर प्राणवर्धक और युग की सीमा-रेखा बनाने वाले संत थे।

संत श्री सिंगाजी महाराज का जन्म मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पिपलिया नामक एक छोटे से कस्बे के नजदीक, खजुरी नाम के गांव में 24 अप्रैल वैशाख सुदी की नवमी को हुआ था। कोई उनका जन्म 1518 में बताता है तो कोई 1519 में। गवली समाज के एक साधारण परिवार में जन्मे सिंगाजी शुरू से ही पशुपालन के कार्य से जुड़े हुए थे।

सिंगाजी महाराज के 4 बेटों के पिता थे। उनकी पत्नी का नाम यशोदा बाई था। उनके बारे में कहा जाता है कि वे बहुत ही ईमानदार और एकांत स्वभाव के व्यक्ति थे। जब वे पशुओं को चराने के लिए जंगल में जाते तो वहाँ दूसरे ग्वालों से दूर रहकर प्रकृति के बीच रमे रहते थे।

मालवा और निमाड़ क्षेत्र के लगभग सभी गावों और कस्बों में संत सिंगाजी महाराज के जीवन पर आधारित किस्से और कहानियों का बड़ी ही सुन्दरता से मंचन किया जाता है और कथा-प्रवचन आदि का आयोजन भी होता है जिसमें उनकी अद्भुत लीलाओं का वर्णन किया जाता है। इसके अलावा स्थानीय लोग संत सिंगाजी के मंदिर में कई प्रकार की मान-मन्नत उतारने के लिए भी पहुंचते हैं। उनके समाधिस्थल पर एक बहुत बड़ा भी आयोजित किया जाता है जिसमें लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसके अलावा आज भी उनके गांव में हर साल वैशाख सुदी नवमी को संत सिंगाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

संत सिंगाजी महाराज ने लगभग 40 साल की उम्र में ही अपनी देह त्याग दी थी। यह भी कहा जाता है कि देह त्यागने के छह महीने के बाद सिंगाजी महाराज ने अपने शिष्यों के सपने में आकर उनकी लेटाई हुई देह को बैठे हुए आसन के रूप में समाधि देने के निर्देश दिए थे। जिसका पालन करते हुए समाधि से उनकी अखंड देह निकालकर उन्हें पुनः समाधि दी गई। कहा जाता है कि तब से लेकर आज तक संत सिंगाजी महाराज की समाधि पर अखंड दीप प्रज्ज्वलित हो रहा है।

संत सिंगाजी के चमत्कारों को आज भी यहां के लोग महसूस करते हैं। संत सिंगाजी के विषय में विद्वानों का मानना है कि श्रृगी ऋषि ने ही सिंगाजी के रूप में जन्म लिया था। क्योंकि संस्कृत में ‘श्रृग’ का अर्थ सींग होता है और ‘सिंगा’ भी ‘सिंग’ का रूप है, इसीलिए उन्हें संत सिंगाजी कहा जाता है।

संत सिंगाजी के जन्मस्थान पर बने मंदिर में उनके पदचिन्ह स्थापित हैं। इसके अलावा यहां पर घी की अखण्ड ज्योत भी प्रज्वलित रहती है। इस क्षेत्र के लोग उनके जन्म स्थान व समाधि स्थल पर उनके पदचिह्नों की पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा यहां रोज शाम को मंदिरों में सिंगाजी के भजन और पद गाये जाते हैं।

sant Singa Ji ki Samadhi
संत सिंगाजी के जन्मस्थान पर बने मंदिर में उनके पदचिन्ह स्थापित हैं।

शरद पूर्णिमा पर लगने वाले सिंगाजी के मेले को देखने और अनेकों प्रकार के लोक संगीत और लोक गीतों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के लोग पहुंचते हैं। इस मेले में पूर्वी और पश्चिमी निमाड़ समेत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

संत सिंगाजी के इस मंदिर में हर साल करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। निमाड़ की पहचान और आस्था के प्रतीक इस मेले में बड़वानी, होशंगाबाद, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बैतूल के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं और भक्तों का जनसैलाब आता है।

संत सिंगाजी महाराज की समाधि आज से लगभग 460 साल पुरानी है जो बीड़ के पास खंडवा से 45 किमी दूर है। वर्तमान में यह क्षेत्र नर्मदा नदी पर बने इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर के डूब क्षेत्र का हिस्सा बन चुका है। लेकिन, प्रशासन द्वारा इस मूल मंदिर का 80 से 90 फीट ऊंचा किसी किले के आकार का अति सुंदर परकोटा बनाकर इसको सुरक्षित कर दिया गया है। जबकि इसके चारों तरफ का क्षेत्र इंदिरा सागर परियोजना द्वारा संरक्षित अथाह जल भरा रहता है और उसके बीच में इस मानव निर्मित टापू के ऊपर आम लोगों को संत सिंगाजी महाराज के मंदिर में दिव्य दर्शन होते हैं।

स्थानीय लोगों के विस्थापित होने के बाद गांव तो डूब गया, लेकिन एनएचडीसी यानी इंडियन हाईड्रोपाॅवर जनरेशन कंपनी ने संत सिंगाजी महाराज की मूल समाधि को गोल कुएं के आकार में 40 मीटर ऊपर उठा दिया और समाधि तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबा एक सुंदर पुलनुमा रास्ता भी बना दिया, जिसके द्वारा श्रद्धालु वहां आसानी से आ-जा सकते हैं।

महान समाज सुधारकों में से एक थे संत श्री सिंगाजी महाराज | Sant Singa Ji Maharaj

लगभग 100 एकड़ में फैला यह टापू आज देश का सबसे आधुनिक और सबसे सुंदर मानव निर्मित टापू बन गया है। इस समाधि स्थल को टापू का रूप देने का काम सन 2001 में शुरू हुआ था जो सन 2004 में पूरा कर लिया गया। इसको तैयार करने में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत आई थी। इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर के बीच बना यह मानव निर्मित टापू और संत सिंगाजी महाराज का समाधि स्थल अद्भूत और दर्शनिय नजर आता है। इस टापू पर शरद पूर्णिमा के विशेष अवसर पर हर साल मेले का आयोजन किया जाता है।

इसके अलावा, संत सिंगाजी महाराज के नाम से यहां 600 किलोवाॅट बिजली उत्पादन करने के लिए थर्मल पाॅवर प्लांट की दो युनिट भी बनाई गई हैं जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सन 2015 में किया गया था।

तो अगर आप लोग भी संत सिंगाजी महाराज मंदिर के दर्शनों के लिए जाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से अप्रैल के बीच का हो सकता है। संत सिंगाजी महाराज का यह समाधि मंदिर खरगोन शहर से 90 किलोमीटर, इंदौर से 150 किलोमीटर और ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से 72 किलोमीटर की दूरी पर है। रेल मार्ग से यहां जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन खंडवा जंक्शन है। खंडवा जंक्शन से मंदिर की दूरी लगभग 60 किलोमीटर दूर है। जिसको तय करने के लिए टैक्सी या बस की सेवा लेनी होती है।

अगर आप लोग भी पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों में दिलचस्पी रखते हैं तो कम से कम एक बार तो ऐसे स्थानों पर जरूर जाना चाहिए और जानना चाहिए कि आखिर ऐसे क्या कारण हैं कि हमारे जिन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है उनकी क्या-क्या मान्यताएं हैं और हम उनके बारे में कितना जानते हैं?
– अजय सिंह चौहान

About The Author

admin

See author's posts

9,347

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: लोकतंत्र के तमाम स्तंभों को बर्बाद करने की कवायद हो रही है
Next: महान समाज सुधारकों में से एक थे संत श्री सिंगाजी महाराज | Sant Singa Ji Maharaj

Related Stories

Snakes research from Puranas
  • Uncategorized

Research on lifestyle of Snakes from Hindu Puranas

admin 22 March 2025
Mahakal Corridor Ujjain
  • Uncategorized

उज्जैन के रुद्र सरोवर का धार्मिक महत्त्व और आधुनिक दुर्दशा

admin 20 March 2025
Teasing to Girl
  • Uncategorized
  • विशेष

दुष्कर्मों का परिणाम और प्रायश्चित

admin 22 November 2024

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

080987
Total views : 147581

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d