Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म

राजा भर्तृहरि से देवराज इन्द्र को भी लगता था डर | Bharthari Cave in Ujjain

admin 11 November 2021
BHARTHARI CAVE HISTORY 3
Spread the love

अजय सिंह चौहान || धर्म और नीतिशास्त्र के लिए माने जाने वाले महान राजा से योगिराज बनने वाले उज्जैन के महान राजा भर्तृहरि, व्यक्तित्व के धनी, त्याग, वैराग्य और तप के प्रतिनिधि थे। हिमालय से कन्याकुमारी तक उनकी रचनाएं और जीवनगाथा हर भाषा और हर क्षेत्र में योगियों और वैरागियों द्वारा सदियों से गाई जा रही हैं। राजा भर्तृहरि ने आज से लगभग ढाई हजार वर्ष पहले गुरु गोरखनाथ जी के संपर्क में आने के बाद वैराग्य धारण कर नाथ संप्रदाय की दीक्षा ले ली थी और तपस्या के लिए वन में चले गए थे। इसलिए भर्तृहरि का एक लोक प्रचलित नाम बाबा गोपीचन्द भरथरी भी माना जाता है।

महान शिवभक्त और सिद्ध योगी राजा भर्तृहरि ने आज से लगभग ढाई हजार साल पहले अपने छोटे भाई विक्रमादित्य को राजपाट सौंपकर सन्यास ले लिया था। विक्रमादित्य भी उनकी तरह ही चक्रवर्ती निकले और उनके सुशासनकाल में विक्रम संवत की स्थापना हुई, जिसका शुभारंभ आज भी चैत्रमास के नवरात्र से आरंभ होता है।” विक्रमसंवत ईसवी सन् से 56 वर्ष पूर्व प्रारम्भ होता है, जो संभवतः विक्रमादित्य के प्रौढ़ावस्था का समय रहा होगा। भर्तृहरि विक्रमादित्य के बड़े भाई थे, इसलिए इनका समय इससे भी कुछ वर्ष पहले का रहा होगा।

राजा भर्तृहरि की पत्नियों के नाम पिंगला और पद्माक्षी था। कहा जाता है कि पिंगला से वे अधिक प्रेम करते थे, लेकिन उसकी अकाल मृत्यु के बाद राजा भर्तृहरि का मन राजपाट में नहीं लग रहा था। और इसी कारण वे महर्षि गोरखनाथ जी के संपर्क में आए और उन्हें अपना गुरु बना लिया। गुरु गोरखनाथ जी से दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपना राजपाट अपने छोटे भाई विक्रमादित्य को सौंप दिया और तपस्या करने के लिए इस गुफा को चुना।

राजा भर्तृहरि एक महान शासक, तपस्वी एवं संस्कृत साहित्य के महान ज्ञाताओं में से एक थे। वे अपने समय में ही नहीं बल्कि आज भी शब्द विद्या के महान आचार्य कहे जाते हैं। भर्तृहरि ने वैराग्य धारण करने के बाद संस्कृत के कई ऐसे ग्रंथों की रचना भी की थी जो आज भी पढ़े जाते हैं।

राजा भर्तृहरि ने इसी तपस्या स्थली से वैराग्य पर 100 श्लोक भी लिखे, जो कि वैराग्य शतक के नाम से आज भी प्रसिद्ध हैं। उससे पहले अपने शासनकाल में वे श्रृंगार शतक और नीति शतक नामक दो संस्कृत काव्य भी लिख चुके थे। इन तीन काव्य शतकों के अलावा व्याकरण शास्त्र का प्रसिद्ध ग्रन्थ वाक्यपदीय भी उनकी महानता का परिचय देता है।

BHARTHARI CAVE HISTORY 2भर्तृहरि संस्कृत के महान कवियों में से एक थे। इनके तीन प्रमुख शतकों में नीतिशतक, शृंगारशतक और वैराग्यशतक की उपदेशात्मक कहानियां भारतीय जनमानस को आज भी विशेष रूप से प्रभावित करती हैं। प्रत्येक शतक में सौ-सौ श्लोक हैं। इन्हीं तीन शतकों के कारण उन्हें आज भी एक सफल और उत्तम कवि माना जाता है। इनकी भाषा सरल, मनोरम, मधुर और प्रवाहमयी है इसलिए हर पाठक के हृदय और मन दोनों को प्रभावित करती है।

भर्तृहरि की रचनाओं को पढ़ने वाले पंडितों और शोधकर्ताओं और अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि उनकी भाषा सरल, मनोरम, मधुर और प्रवाहमयी है। भावाभिव्यक्ति इतनी सशक्त है कि वह पाठक के हृदय और मन दोनों को प्रभावित करती है।

इसे भी पढ़े: राजा भर्तृहरि की इस पवित्र गुफा में जाने पर डर क्यों लगता है? | Bhartrihari Cave in Ujjain

भर्तृहरि ने जिस वैराग्य शतक की रचना की, वह आज भी काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा उनके द्वारा लिखित श्रृंगार शतक और नीति शतक जैसी रचनाएं आज भी उपलब्ध हैं। उनके द्वारा रचित ‘शतकत्रय ग्रंथ‘ अपनी तरह का एकमात्र गं्रथ है। उनके द्वारा लिखे हुए अन्य तीन ग्रन्थ ‘श्रृंगार शतक‘, ’नीतिशतक’ और ‘वैराग्य शतक’, ‘भर्तृहरि शतक’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। इन्हीं तीन शतकों के कारण उन्हें संस्कृत भाषा का एक सफल और उत्तम कवि माना गया है।

राजा भर्तृहरि ने वैराग्य धारण कर नाथ संप्रदाय की दीक्षा लेने और फिर तपस्या के लिए जिस स्थान का चयन किया था वह स्थान आज भी उज्जैन में स्थित राजा भर्तृहरि की गुफा के नाम से प्रसिद्ध है। यह गुफा क्षिप्रा नदी के किनारे एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। माना जाता है कि राजा भर्तृहरि ने इस गुफा में लगभग 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की थी।

कई इतिहासकारों के अनुसार राजा भर्तृहरि और सम्राट विक्रमादित्य जैसे इतिहास पुरूषों और महान राजाओं से जुड़े होने के कारण यहां की धरती में अनेकों प्रकार के ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं। इसलिए यदि इस इस स्थान के निकट खुदाई करवाई जाए और ऐतिहासिक साक्ष्यों की तलाश की जाय तो संभव है कि यहां से अवश्य ही राजा भर्तृहरि और विक्रमादित्य से संबंधित इतिहास और उनकी संस्कृति के अनेकों अवशेष उपलब्‍ध हो सकते हैं।

यह गुफा नाथ सम्प्रदाय से संबंधित है इसलिए यहां इस संप्रदाय के साधु-सन्यासियों और महात्माओं को आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा बताया जाता है कि राजा भर्तृहरि का अन्तिम समय राजस्थान में बीता था, इसलिए उनकी समाधि राजस्थान के अलवर में आज भी विद्यमान है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: राजा भर्तृहरि की इस पवित्र गुफा में जाने पर डर क्यों लगता है? | Bhartrihari Cave in Ujjain
Next: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर की संपूर्ण जानकारी । About Bhimashankar Jyotirling

Related Stories

Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026
Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Explanation of the Dharmapeeth
  • अध्यात्म
  • विशेष

धर्मपीठ का स्पष्टीकरण

admin 12 February 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.