Skip to content
13 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

माता मुण्डेश्वरी मंदिर में हजारों वर्षों से होती आ रही है पूजा-पाठ | Mundeshwari Mata Temple

admin 5 January 2022
Mundeshwari Mata Temple Bihar
Spread the love

अजय सिंह चौहान || बिहार राज्य के कैमूर जिले के भगवानपुर में और भभुआ जिला मुख्यालय से मात्र चैदह किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में सोन नदी के नजदीक साढ़े छह सौ फीट की ऊंचाई वाली मुण्डेश्वरी (Mundeshwari Mata Temple Bihar) पहाड़ी पर माता मुण्डेश्वरी का एक ऐसा मंदिर है जो पौराणिक युग का माना जाता है। यह मंदिर पुरातात्विक धरोहर ही नहीं, तीर्थाटन व पर्यटन का एक जीवंत केन्‍द्र भी है। इसके अलावा यह मंदिर, भारत की सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक इमारतों में से एक है।

हालांकि यह इमारत कितनी पुरानी है और किस राजा द्वारा बनवाई गई इस बात के भी कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है। लेकिन यहां से प्राप्त शिलालेख के अनुसार यह माना जाता है कि, उदयसेन नामक राजा के शासनकाल में इस मंदिर का निर्माण हुआ होगा। हालांकि आज यह मंदिर एक ध्वस्त संरचना के रूप में आधी-अधुरी ही खड़ी है लेकिन फिर भी यह इमारत भारत की सर्वाधिक प्राचीन, ऐतिहासिक और सुंदर संरचनाओं में से एक मानी जाती है।

माता मुण्डेश्वरी (Mundeshwari Mata Temple Bihar) की वर्तमान मंदिर संरचना को देखकर लगता है कि पहाड़ी पर स्थित इस पवित्र मंदिर को मुगल आक्रमणकारियों ने लुटपाट के बाद भारी नुकसान पहुंचाया और इसकी प्रतिमाओं को भी खंडित तथा अपवित्र कर दिया।

मंदिर के आस-पास मौजूद तमाम अवशेष और प्रतिमाओं को आज भी यहां तहस-नहस अवस्था में देखा जा सकता है। कई प्रतिमाओं के अंग तो ऐसे टूटे और बिखरे हुए हैं मानो किसी भारी हथियार से उन पर बार-बार चोट की गयी हो। सन 1915 से यह इमारत भारतीय सर्वेक्षण विभाग की देखरेख में है। हालांकि इसको यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल करवाने के प्रयास भी चल रहे हैं।

यह मंदिर लगभग 600 फीट ऊँचाई वाली मुण्डेश्वरी पहाड़ी पर बना हुआ है। पुरातत्व विभाग का मानना है कि यहाँ से प्राप्त शिलालेख 389 ई. के आसपास का है जो इसकी प्राचीनता को दर्शाता है। नागरा शैली में बने मुण्डेश्वरी भवानी के इस मंदिर की नक्काशी और प्रतिमाएं उत्तरगुप्तकालीन बताई जाती हैं।

Mundeshwari Mata Temple Biharभारीभरकम और विशाल पत्थरों से बना हुआ यह मंदिर एक अष्टकोणीय संरचना है। इस मंदिर संरचना का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है। इतिहासकारों के अनुसार मुगलकाल के दौरान हुए हमलों और लुटपाट के समय इस मंदिर का शिखर ध्वस्त हो चुका था। जबकि उसके बाद इसके जिर्णोद्वार के समय इसके शिखर तो बनाया नहीं जा सका लेकिन इसके ऊपर छत अवश्य बना दी गई।

मंदिर के पूर्वी भाग में देवी मुण्डेश्वरी (Mundeshwari Mata Temple Bihar) की मुख्य प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में प्रवेश के चार द्वार बने हुए हैं जिसमें से एक द्वार को बंद कर दिया गया है। मुख्य मंदिर के पश्चिम भाग में पूर्वाभिमुखी नंदी की विशाल प्रतिमा है, जो आज भी जस की तस है।

Mundeshwari Mata Temple Bihar 4काले पत्थर पर तराशी गई देवी मुण्डेश्वरी की प्रतिमा प्राचीन काल की बताई जा रही है और यही प्रतिमा इस मंदिर के मुख्य आकर्षण का केंद्र है। साढ़े तीन फीट ऊंची माता की इस प्रतिमा को भैंसे पर सवार दिखाया गया है। देवी मंुडेश्वरी के रूप में यह माता दुर्गा का वैष्णवी रूप है। इसके अलावा मंदिर के मध्य भाग में एक दुर्लभ पंचमुखी शिवलिंग भी स्थापित है। इसीलिए यह मंदिर शिव और शक्ति के प्रतिक के रूप में माना जाता है। जिस पत्थर में यह पवित्र पंचमुखी शिवलिंग तराशा गया है उसकी विशेषता यह है कि सूर्य की स्थिति के साथ-साथ इस शिवलिंग का रंग भी बदलता रहता है।

कहते हैं कि चंड-मुंड के नाश के लिए जब देवी अवतरित हुई थीं तो चंड के विनाश के बाद मुंड युद्ध करते हुए इसी पहाड़ी में छिप गया था और यहीं पर माता ने उसका वध किया था। इसीलिए यह स्थान मुण्डेश्वरी माता के नाम से जाना जाता है।

माता मुण्डेश्वरी को पशु बलि के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा यहां बकरा चढ़ाया जाता है, परंतु उसका वध नहीं किया जाता है। बलि की यह सात्विक परंपरा संभवतः पूरे भारतवर्ष के अन्य किसी मंदिर में नहीं है। बलि की यह परंपरा यहां वर्षों पुरानी मानी जाती है। इसमें सबसे खास बात यह है कि यहां बकरे की जान नहीं ली जाती।

जानिए सही शब्द क्या है, नवरात्र या नवरात्री ? | Navratri or Navratri?

नवरात्र की रातें महत्वपूर्ण हैं या दिन, क्या कहता है विज्ञान? | Nights are important or days, in Navratri?

लगभग 600 फीट की ऊँचाई वाली पहाड़ी पर बने इस मंदिर तक पहुँचने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा है जिसपर छोटे और हल्के वाहन आसानी से आ-जा सकते हैं। लेकिन अधिकतर श्रद्धालु पैदल चल कर ही मंदिर तक पहुंचते हैं।

बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर में सोन नदी के नजदीक वाली करीब साढ़े छह सौ फीट की ऊंची मुण्डेश्वरी पहाड़ी स्थित माता मुण्डेश्वरी देवी के इस मंदिर में दर्शनों के लिए जाने का सबसे उत्तम समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच का है।

बिहार राज्य पर्यटन निगम की ओर से चलाई जाने वाली बसें प्रतिदिन पटना से पहाड़ी के नीचे बसे गांव रामगढ़ के बीच चलतीं हैं। पटना से मुण्डेश्वरी मंदिर की दूरी लगभग 210 किलोमीटर है। जबकि उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस मंदिर की दूरी लगभग 100 किलोमीटर दूर है। जबकि हवाई मार्ग से आने वालों के लिए भी यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट वाराणसी में ही है।

रेल मार्ग से यहां पहुंचने वाले यात्रियों के लिए वाराणसी तथा पटना से रेल द्वारा गया – मुगलसराय रेल मार्ग पर स्थित भभुआ रोड़ के मोहनियां नाम के स्टेशन उतरना होता है। मोहनियां स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है। और यहां से मंदिर तक पहुंचने के लिए टेम्पो, जीप, मिनी बस की सहायता ली जा सकती है।

About The Author

admin

See author's posts

1,313

Related

Continue Reading

Previous: लखनऊ के मनकामेश्‍वर मंदिर के अनोखे रहस्य | Mankameshwar Mandir Lucknow
Next: सिकंदर शाह मिरी ने शारदा शक्ति पीठ को किया था तबाह | Sharda Peeth

Related Stories

Indian-Polatics-Polaticians and party workers
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 13 July 2025
Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025

Trending News

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 1
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 5
  • देश
  • विशेष

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025

Total Visitor

078529
Total views : 143320

Recent Posts

  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved