Skip to content
27 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अष्टविनायक- आठ अति प्राचीन मंदिर जहाँ है स्वयंभू गणेश जी

admin 19 September 2023
Mayureshwar-or-Moreshwar-Ganesha-Morgaon-Pune

अष्टविनायक मंदिरों में श्री मयूरेश्वर या मोरेश्वर मंदिर का स्थान सबसे प्रथम माना गया है। यह मंदिर पुणे से 80 किलोमीटर दूर मोरेगांव में स्थित है।

Spread the love

अजय सिंह चौहान || उत्तर भारत के बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि भगवान् गणेश के ऐसे आठ अति प्राचीन शक्तिपीठ मंदिर भी हैं जो पौराणिक काल में स्थापित हुए थे और आज भी विध्यमान हैं। भगवान् गणेश जी को अष्टविनायक भी कहा जाता है अर्थात- “आठ गणपति”। और अष्टविनायक जी के ये मंदिर (Ashtavinayak Temples in Maharashtra) महाराष्ट्र राज्य के पुणे में स्थित हैं। पुणे के समीप स्थित अष्टविनायक के ये सभी आठ पवित्र मंदिर मात्र 20 से लगभग 110 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित हैं।

इन अष्टविनायक मंदिरों (Ashtavinayak Temples in Maharashtra) का पौराणिक महत्व और इतिहास हमारे लिए सबसे विशेष कहा जा सकता है, क्योंकि इन सभी मंदिरों में विराजित गणेश की प्रतिमाएँ स्वयंभू मानी जाती हैं, यानी ये सभी प्रतिमाएं यहां स्वयं प्रगट हुई हैं। सभी मंदिरों की प्रतिमाएं मानव निर्मित न होकर प्राकृतिक हैं।

‘अष्टविनायक’ के ये सभी आठ मंदिर अत्यंत प्राचीन बताये जा रहे हैं। इन सभी का विशेष उल्लेख गणेश पुराण और मुद्गल पुराणों में भी मिलता है। ये पुराण सनातन धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथों का समूह हैं। इन आठों गणपति धामों की यात्रा अष्टविनायक तीर्थ यात्रा के नाम से जानी जाती है।

Ashtavinayak Temples Tour in Maharashtra
पुणे के समीप स्थित अष्टविनायक के ये सभी आठ पवित्र मंदिर मात्र 20 से लगभग 110 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित हैं।

इन मंदिरों के बारे में कहा जाता है कि भगवान विनायक आज भी इन सभी विनायक मंदिरों में साक्षात् उपस्थित हैं। आधुनिक काल में पेशवा मराठा साम्राज्य शासक के सहयोगियों के समर्थन के कारण इन आठ मंदिरों ने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की थी।

इन सभी आठों मंदिरों में विराजित भगवान् गणेश जी की पवित्र प्रतिमाओं के प्राप्त होने के क्रम के अनुसार ही “अष्टविनायक की दर्शन यात्रा” भी की जाती है, जिसमें अष्टविनायक दर्शन की शास्त्रोक्त क्रमबद्धता कुछ इस प्रकार है-
1.  मयूरेश्वर या मोरेश्वर – मोरगाँव, पुणे
2.  सिद्धिविनायक – करजत तहसील, अहमदनगर
3.  बल्लालेश्वर – पाली गाँव, रायगढ़
4.  वरदविनायक – कोल्हापुर, रायगढ़
5.  चिंतामणी – थेऊर गाँव, पुणे
6.  गिरिजात्मज अष्टविनायक – लेण्याद्री गाँव, पुणे
7.  विघ्नेश्वर अष्टविनायक – ओझर
8.  महागणपति – राजणगाँव

इन मंदिरों में से पुणे जिले में पांच विनायक मंदिर (मोरगाँव, थेऊर, रांजणगांव, ओज़र, लेन्याद्री) हैं, जबकि दो रायगढ़ जिले (महद, पाली) में और एक अहमदनगर जिले (सिद्धटेक) में स्थित हैं।

Ashtavinayak Temples_Maharashtra
इन सभी अष्टविनायक मंदिरों में विराजित गणेश की प्रतिमाएँ स्वयंभू मानी जाती हैं, यानी ये सभी प्रतिमाएं यहां स्वयं प्रगट हुई हैं। सभी मंदिरों की प्रतिमाएं मानव निर्मित न होकर प्राकृतिक हैं।

अष्टविनायक यात्रा (Ashtavinayak Temples in Maharashtra) करने के लिए एक जो विशेष पौराणिक मान्यता और पूर्व-निर्धारित क्रम निर्धारित किया हुआ है, लेकिन आजकल समय और धन के खर्च को कम करने के लालच में इस पूर्व-निर्धारित क्रम का बहुत ही कम लोग पालन करते हैं।

इनमें से श्री मयूरेश्वर या मोरेश्वर मंदिर (Moreshwar Temple) का स्थान सबसे प्रथम माना गया है। यह मंदिर पुणे से 80 किलोमीटर दूर मोरेगांव में स्थित है। यह गणेश जी की पूजा का महत्वपूर्ण केंद्र है। मोरेश्वर मंदिर के चारों कोनों में मीनारें हैं और लंबे पत्थरों की दीवारें हैं। इस मंदिर के चार द्वार हैं जो चारों युग, सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग के प्रतीक हैं।

VARAD VINAYAK__Ashtavinayak Temples_Maharashtra
अष्टविनायक के ये सभी आठ मंदिर अत्यंत प्राचीन बताये जा रहे हैं।

मंदिर के द्वार पर गणेश जी के पिता यानी भगवान् शिव के वाहन नंदी बैल की मूर्ति स्थापित है, इस नंदी का मुंह भगवान गणेश की ओर है। नंदी की मूर्ति के संबंध में यहां प्रचलित मान्यताओं के अनुसार एक बार शिवजी और नंदी इस मंदिर क्षेत्र में विश्राम के लिए रुके थे, लेकिन बाद में नंदी ने यहां से जाने के लिए मना कर दिया। तब से लेकर आज तक नंदी यहीं स्थित है। नंदी और मूषक, दोनों ही मंदिर के रक्षक के रूप में तैनात हैं।

मंदिर में गणेशजी बैठी हुई मुद्रा में विराजमान हैं तथा उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर है तथा उनकी चार भुजाएं एवं तीन नेत्र दर्शाये गए हैं।

मान्यताओं के अनुसार मोरेश्वर के मंदिर में भगवान गणेश द्वारा सिंधुरासुर नामक एक राक्षस का वध किया गया था। गणेशजी ने मोर पर सवार होकर सिंधुरासुर से युद्ध किया था। इसी कारण यहां स्थित गणेशजी को मोरेश्वर कहा जाता है।

#dharmwani

About The Author

admin

See author's posts

512

Related

Continue Reading

Previous: गणेश जी के आठ रूपों से अपने अंदर के आठ राक्षसों से छुटकारा पाएं
Next: हिन्दू राष्ट्र तो मात्र एक सप्ताह में बन सकता है भारत, अगर….

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078174
Total views : 142508

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved