Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • टेक्नोलॉजी
  • विशेष

दुनिया की सबसे महंगी धातुओं में से एक है कैलिफोर्नियम | Californium metal

admin 11 September 2021
Californium is a silvery white radioactive metal
Spread the love

अभी हाल ही में कोलकाता के एयरपोर्ट से रेडियो ऐक्टिव धातु कैलिफोर्नियम धातु की 250 ग्राम खेप जब्‍त की गई है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत सवा चार हजार करोड़ से ज्‍यादा बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी रासायनिक धातु है। एक ग्राम कैलिफोर्नियम की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 27 लाख डाॅलर यानी करीब 18 करोड़ रुपये तक होती है जबकि सबसे कीमती धातु पैलेडियम है जो अब तक दुनिया की चार सबसे महंगी धातुओं की सूची में सबसे ऊपर आती है। इन धातुओं के इतना महंगा होने की वजह है कि ये धातुएं उतनी मात्रा में मौजूद नहीं है, जितनी इसकी मांग होती है।

कैलिफोर्नियम प्राकृतिक न हो कर लैब में तैयार किया गया रासायनिक तत्व है। इसका प्रयोग खासतौर पर सोने और चांदी की खदानों की पहचान, पोर्टेबल मेटल डिटेक्‍टर्स आदि में किया जाता है। कैलिफोर्नियम का जो सबसे खास इस्‍तेमाल होता है उसके अनुसार न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर को स्‍टार्ट करने में भी यह मदद करता है।

क्‍या होता है कैलिफोर्नियम?
कैलिफोर्नियम उन खास ट्रांसयूरेनियम एमिलमेंट्स में से एक है जिन्‍हें इतनी मात्र में बनाया गया है कि खुली आंखों से देखा जा सके। भौतिकीय भाषा में कहें तो कैलिफोर्नियम धातु के सारे आइसोटोप्‍स भी रेडियो ऐक्टिव होते हैं, जबकि सबसे स्थिर आइसोटोप Cf-251 की अर्द्ध आयु करीब 800 साल तक हो सकती है।

कैलिफोर्नियम कोई प्राकृतिक उत्पाद नहीं बल्कि लैब में बनाया गया एक प्रकार का धातु है और अमेरिका की एक लैब में सन 1950 में सिंथेसाइज किया गया था।
कैलिफोर्नियम चांदी के रंग जैसी होती है और करीब 900 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पिघलती है लेकिन वहीं इसकी खासियत है कि अपने असली रूप में यह धातु इतनी मुलायम होती है कि उसे आसानी से ब्‍लेड से काटा जा सकता है। हालांकि, रूम टेम्‍प्रेचर पर यह कठोर अवस्‍था में रहती है।

क्या है दुनिया के 10 सबसे महंगे पदार्थ और इनकी वर्तमान कीमत

कैसे बना कैलिफोर्नियम –
इस धातु का नाम कैलिफोर्नियम इस रखा गया क्योंकि इसको सबसे पहले वर्ष 1950 में कैलिफोर्निया की एक लेबोरेटरी में तैयार (संश्लेषित) किया गया था। यदि हम विकीपीडिया को आधार माने तो प्राप्त जानकारियों के अनुसार इसकी खोज का श्रेय कीनिथ स्ट्रीट, स्टेलने जी. थाॅमसन, ग्लेन टी. सीबाॅर्ग तथा अल्बर्ट ग्हेयरसो नाम के वैज्ञानिकों को जाता है।

कैलिफोर्नियम एक रेडियो ऐक्टिव रासायनिक तत्व है जिसे आवर्त सारिणी में यानी पीरियोडिक टेबल में सीएफ के नाम से पहचाना जाता है। इसकी परमाणु संख्या या फिर जिसे एटाॅमिक नंबर कहा जाता है वह 98 है।

कैलिफोर्नियम के प्रयोग की बात करें तो सबसे पहले इसे क्यूरियम व अल्फा पार्टिकिल के साथ विस्फोट या बमबार्डिंग करके अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लारेंस बर्कले नाम की एक नेशनल लेबोरेटरी में तैयार किया गया था।

कैलिफोर्नियम का इस्‍तेमाल –
सन 1965 में भारत और अमेरिका के द्वारा नंदा देवी पर्वतों पर एक खुफिया मिशन चलाया गया था जिसमें से एक न्यूक्लियर डिवाइस खो गया था, उसमें भी कैलिफोर्नियम का उपयोग किया गया था।

कैलिफोर्नियम के जरिए एयरक्राफ्ट की न्‍यूट्राॅन रेडियोग्रफी की जा सकती है ताकि किसी खराब या फंसी हुई नमी का पता लगाया जा सके। इसके अलावा कैलिफोर्नियम के माध्यम से न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर्स को चलाने के लिए जरूरी न्‍यूट्राॅन्‍स मुहैया कराए जा सकते हैं।

एक न्‍यूट्राॅन सोर्स के रूप में यह ‘न्‍यूट्राॅन ऐक्टिवेशन’ नाम की तकनीक के जरिए सोने और चांदी की खदानें खोजने के महत्वपूर्ण काम भी आता है। तेल के कुओं में पानी और तेल वाली परतों का पता लगाने के लिए भी इसकी मदद ली जाती है।

कैलिफोर्नियम से खतरा –
मनुष्य के लिए कैलिफोर्नियम कितना नुकसानदायक है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंसानी शरीर में यह जहरीले भोजन या पानी के जरिए प्रवेश कर सकता है। रेडियो ऐक्टिव हवा में सांस लेने पर इसके कुछ कण शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जो जहर का काम करते हैं।

– अशोक सिंह, ग़ाज़िआबाद, उत्तर प्रदेश

About The Author

admin

See author's posts

7,770

Post navigation

Previous: Hasta Uttanasana : हस्त उत्तानासन करता है मन और मस्तिष्क को शांत
Next: क्या है दुनिया के 10 सबसे महंगे पदार्थ और इनकी वर्तमान कीमत

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093043
Total views : 170752

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.