Skip to content
27 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य

बीमारियों से बचना है तो मोटा खाने और मोटा पहनने वाली जीवनशैली अपनानी ही पड़ेगी…

admin 13 June 2021
Bajra Grain
Spread the love

वैश्विक महामारी कोरोना से पूरी दुनिया इस कदर परेशान है कि उसे यह समझ में नहीं आ रहा है कि इससे कैसे निपटे? कोरोना महामारी के इलाज, उत्पत्ति एवं अन्य तमाम मामलों में वैज्ञानिकों ने अभी तक जितनी भी घोषणाएं की हैं, अधिकांश फेल ही हुई हैं। कोरोना के इलाज में अभी तक जितने भी प्रोटोकाल आये हैं वे लगातार बदल रहे हैं। कभी कहा गया कि यह प्राकृतिक है तो कभी इसके बारे में आशंका व्यक्त की जाती है कि यह मानव निर्मित है।

पूरी दुनिया इसकी उत्पत्ति के कारणों से वाकिफ होना चाहती है क्योंकि कभी यह भी कह दिया जाता है कि हवा से फैलता है तो कभी यह भी कह दिया जाता है कि इसके वाइरस पानी में भी हैं किन्तु एक बात निश्चित रूप से कही जा सकती है कि यदि कोरोना वाइरस हवा एवं पानी से फैलने लगे तो शायद ही कोई जीव-जन्तु बचे, जो इससे प्रभावित न हो। कोरोना के इलाज एवं बचाव की बात की जाये तो व्यापक स्तर पर आज भी सनातन जीवनशैली कारगर साबित हो रही है यानी हमारे पूर्वजों, ऋषि-मुनियों, गुरुओं ने एक लंबे अनुभव के बाद जो जीवनशैली विकसित की है, आपदाकाल में वही सहारा बन रही है।

आज संपूर्ण विश्व पाश्चात्य सभ्यता-संस्कृति एवं जीवनशैली की तरफ बहुत तेजी से आकर्षित हो रहा है किन्तु लोगों को यह समझने की आवश्यकता है कि जिस जीवनशैली की भारत सहित पूरी दुनिया दीवानी हो रही है, वह पाश्चात्य जगत बहुत तेजी से भारतीय सनातन जीवनशैली की तरफ अग्रसर हो रहा है।

कोरोना से बचाव के लिए मास्क, साफ-सफाई, शारीरिक दूरी, हाथ मिलाने की बजाय अब नमस्कार एवं अन्य जो भी उपाय पूरी दुनिया में किये जा रहे हैं वह सब हमारी सनातन जीवनशैली में अनादिकाल से ही विद्यमान हैं। इसकी विधिवत व्याख्या हमारे वेदों एवं पुराणों में है। वैश्विक महामारी कोरोना की बात यदि छोड़ भी दी जाये तो पूरे विश्व में आये दिन नई-नई बीमारियां आ रही हैं और मानव जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही हैं जिन्हें दवाइयों की बदौलत नियंत्रण में तो रखा जा सकता है किन्तु जड़ से मिटाया नहीं जा सकता। यदि इन्हें जड़ से मिटाना है तो सनातन जीवनशैली को प्राथमिकता देनी ही होगी।

अभी तक तो लोग नियमित रूप से घर पर या डाॅक्टर के पास जाकर बी.पी. एवं शुगर चेक करते एवं करवाते ही थे, अब भविष्य में बी.पी. एवं शुगर की तरह आक्सीजन लेबल भी नापते रहना होगा। अब यह सब हम सभी के जीवन का हिस्सा बन चुका है। यह भी अपने आप में सत्य है कि पीठ पर आक्सीजन का सिलेंडर बांधकर एवं वैक्सीन की डोज लेकर अल्पकाल के लिए राहत तो पाई जा सकती है किन्तु लंबे समय यानी आजीवन स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न रहने के लिए सनातन जीवनशैली को अपनाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

आज अमेरिका जैसे विकसित देश में बहुत ही व्यापक स्तर पर यह प्रचारित किया जा रहा है कि यदि बीमारियों से बचना है तो मोटा अनाज खाना होगा, सेंधा नमक का प्रयोग करना होगा, चीनी के बजाय शक्कर को लेना होगा, गाय का दूध लेना होगा, रिफाइंड तेलों को छोड़ना होगा। यदि इन चीजों को अमल में न लाया गया तो बीमारियों से बच पाना बहुत ही मुश्किल होगा। इन बातों की चर्चा वहां हो रही है जहां की मेडिकल व्यवस्था बहुत विकसित मानी जा रही है।

पुस्तक के लेखक डाॅ. डेविस का कहना है कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया को यदि मोटापे, डायबिटीज और हृदय रोगों से मुक्ति चाहिए तो उन्हें पुराने भारतीयों की तरह मक्का, बाजरा, जौ, चना, ज्वार, कोदरा, रागी, सावां और कांगनी ही खाना चाहिए यानी गेहूं से परहेज करना चाहिए। इस संबंध में यदि भारत की बात की जाये तो यहां का हाल यह है कि 1980 के बाद से लगातार सुबह-शाम लोग गेहूं खाकर मात्र 40 वर्षों में ही मोटापे और डायबिटीज के मामले में दुनिया में सबसे आगे निकल चुके हैं। सिर्फ आगे ही नहीं निकल चुके हैं बल्कि भारत आज मोटापे और डायबिटीज के मामले में पूरे विश्व की राजधानी बन चुका है।

गेहूं की यदि बात की जाये तो वैसे भी यह भारत की मूल फसल नहीं है। मूलतः यह मध्य एशिया और अमेरिकी फसल मानी जाती है। भारत में गेहूं आने से पहले जौ की रोटी बहुत लोकप्रिय थी और मौसम के मुताबिक मक्का, बाजरा, ज्वार आदि का प्रयोग किया जाता था। भारतीयों के मांगलिक कार्यों में भी यज्ञवेदी या मंदिरों में जौ अथवा चावल (अक्षत) ही चढ़ाये जाते रहे हैं। प्राचीन गं्थों में भी अधिकांश जगहों पर इन्हीं अनाजों का उल्लेख है। ब्रह्मपुरी (जयपुर) निवासी प्रशासनिक अधिकारी नृसिंह जी की बहन विजयकांता भट्ट जी का कहना है कि 1975-80 तक आम भारतीय घरों में बेजड़ यानी मिक्स अनाज की या जौ की रोटी का प्रचलन था जो धीरे-धीरे समाप्त हो गया। 1980 के पहले आमतौर पर घरों में गेहूं की रोटी तभी बनती थी जब कोई रिश्तेदार आता था अन्यथा रोटी के लिए मुख्य अनाज जौ ही चलन में था।

भारतीय समाज में पुराने समय में यदि कोई मोटा हो जाता था तो लोगों के लिए बहुत ही आश्चर्य की बात हुआ करती थी किन्तु आज भारत में एक आंकड़े के मुताबिक 77 प्रतिशत से अधिक लोग ओवरवेट यानी मोटे हैं। हमारे बुजुर्ग आज भी हमें बताते हैं कि वे कितनी मेहनत करते थे, कितना पैदल चलते थे और बीमारी तो उनके पास आने का नाम ही नहीं लेती थी।

स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कैल्शियम की उचित मात्रा | Calcium for Health

जाहिर-सी बात है कि उसका यही कारण था कि मोटा खाने, मोटा पहनने एवं मोटे तौर-तरीकों वाली जीवनशैली को अपनाना। आज के आधुनिक युग में सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न लोग कुपोषित नजर आते हैं और तीस वर्ष से अधिक उम्र का प्रत्येक दूसरा भारतीय अपनी तोंद घटाने के लिए प्रयासरत है।

दरअसल, मोटे अनाज को बनाने या पकाने में थोड़ा वक्त लगता है किन्तु अब गेहूं के आटे की बात की जाये तो उसकी रोटी आसानी से बन एवं पक भले ही जाती है किन्तु उतनी आसानी से पचती नहीं है परंतु वह समय आ गया है कि हमें अपने भोजन में 80-90 प्रतिशत मोटे अनाज को शामिल करना ही होगा। गेहूं का प्रयोग यदि 10-20 प्रतिशत भी कर लिया जाये तो पर्याप्त है। वैसे भी देखा जाये तो कोरोनाकाल की दोनों लहरों में अधिकांश ऐसे लोगों को ही जान गंवानी पड़ी है जो बी.पी., शुगर, हृदय या अन्य किसी गंभीर बीमारी से पहले से ग्रस्त थे। भारत में गेहूं आने के बाद मात्र 40 वर्षों में यदि यह हाल हो गया है तो भविष्य में क्या होगा? इस बात पर गंभीरता से विचार करने का समय आ गया है, अन्यथा भविष्य का भारत कैसा होगा, इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है?

कुल मिलाकर मेरे कहने का आशय यही है कि जिन चीजों का उपयोग करके पहले लोग स्वस्थ रहते थे, उन चीजों का ही प्रयोग करना होगा।

अब तो एलोपैथ के डाॅक्टर भी यह कहने लगे हैं कि सफेद नमक की जगह सेंधा नमक, चीनी की जगह शक्कर का प्रयोग बहुत ही लाभदायक है। सिर्फ मोटा खाना, मोटा पहनना ही नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली में पीतल, तांबे एवं फूल यानी कांसे के मोटे बर्तन भी प्रचलन में थे। इन मोटे बर्तनों के स्वास्थ्य के लिए क्या लाभ हैं, इसकी विस्तृत रूप से व्याख्या हो सकती है किन्तु इतना निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि हमारे पूर्वजों ने इन मोटे बर्तनों का इस्तेमाल यूं ही नहीं किया होगा।

पुराने खयालात वाले लोग आज भी मोटे बर्तनों का ही प्रयोग करना पसंद करते हैं तभी तो शादी-ब्याह में उपहार के तौर पर इन्हीं मोटे बर्तनों को देने की परंपरा प्रचलन में रही है। मिट्टी की मोटी दीवारों वाले खपड़ैल एवं लकड़ी से बने मकानों एवं छप्परों में जो शुकून लोगों को बिना ऐसी, कूलर एवं पंखों के मिलता था, क्या वह लोगों को अब नसीब हो रहा है? यदि इन सभी बातों को छोड़ दिया तो भी मोटी जीवनशैली को अपनाने के लिए मिट्टी का घड़ा ही प्रेरित करने के लिए पर्याप्त है क्योंकि घड़े का पानी भीषण गर्मी में भी यदि ठंडा रहता है तो क्या वह बिजली एवं अन्य किसी आधुनिक संसाधन की बदौलत है?

मिट्टी में लोटकर, नंगे पैर जमीन एवं घास पर चलकर, तालाबों में तैरकर, कुओं, तालाबों एवं झरनों का पानी पीकर, गाय-भैंस का कच्चा दूध पीकर, धूप-गर्मी एवं बरसात में घूमकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी अधिक मजबूत हो जाती थी, क्या आज मेडिकल साइंस बिना किसी खर्च के वहां तक पहुंच सकता है?

आज हम अपने घरों में बैक्टीरिया को मारने के लिए तमाम तरह की दवाओं का उपयोग करते हैं। क्या आज की प्रतिरोधी दवाएं पुराने समय में घरों की गोबर से लिपाई एवं दीवारों की मिट्टी से पुताई से ज्यादा प्रतिरोधक हैं? इसी प्रकार हवन, आरती, दीप जलाना एवं अन्य बातें बैक्टीरिया को समाप्त करने एवं शुद्धीकरण के लिए ही हैं। ये बातें हमारे वेदों एवं पुराणों में निहित हैं।

यदि इन बातों का विश्लेषण किया जाये तो निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि वर्तमान दौर ज्ञान एवं विज्ञान में चाहे जितना भी आगे निकल गया हो किन्तु पुराने समय में मोटे तौर-तरीकों पर आधारित जिया जाने वाला जीवन ज्यादा समृद्ध एवं वैभवशाली था, क्योंकि उसमें खर्च नहीं के बराबर था किन्तु आज जिनके पास सुख-सुविधाओं के सभी संसाधन उपलब्ध हैं वे भी अपने को स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न बताने की स्थिति में नहीं हैं।

बच्चों के लिए मां का दूध, गाय एवं भैंस का दूध, देसी घी, गुड़-शक्कर, गन्ने का रस, मौसमी फलों एवं सब्जियों का क्या कोई विकल्प हो सकता है? यह सब लिखने के पीछे मेरा आशय मात्र इतना ही है कि यदि हमें तमाम बीमारियों से बचना है तो मोटा खाने, मोटा पहनने से लेकर मोटे तौर-तरीकों को अपने जीवन में अपनाना ही पड़ेगा। इसके अतिरिक्त कोई विकल्प ही नहीं है। हालांकि, जो भी लोग उत्तम स्वास्थ्य के रहस्य को जान एवं समझ गये हैं वे उस तरफ लौटने की कोशिश तो कर रहे हैं किन्तु भौतिकवादी दौर में व्यावसायिक मानसिकता वैश्विक स्तर पर इस कदर हावी हो चुकी है कि ‘येन-केन-प्रकारेण’ सभी सामानों की बिक्री करने में लगी है। इस कार्य के लिए उसे भले ही मिलावट करना पड़े किन्तु अपने समाज में एक बहुत ही प्राचीन कहावत प्रचलित है कि ‘बकरे की मां कब तक खैर मनायेगी’? इस बात का आशय यह है कि व्यावसायिक मानसिकता को वास्तविकता के आगे कभी न कभी तो झुकना ही पड़ेगा और यहीं से लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की शुरुआत होगी और परीक्षा भी।

– अरूण कुमार जैन (इंजीनियर) – (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य- भाजपा, पूर्व ट्रस्टी श्रीराम-जन्मभूमि न्यास एवं पूर्व केन्द्रीय कार्यालय सचिव भा.ज.पा.)

About The Author

admin

See author's posts

3,812

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: अब तो प्रकृति के साथ चलना ही होगा | Now go with nature
Next: भारत-तिब्बत सहयोग मंच, प्रचार विभाग की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक)
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

admin 30 July 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081292
Total views : 148093

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d