Skip to content
25 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल

श्री दूधेश्वरनाथ शिव मंदिर में आज भी जागृत हैं दिव्य शक्तियां | Dudheshwar Mandir Ghaziabad

admin 13 November 2021
Dudheshwar Mandir Ghaziabad
Spread the love

अजय सिंह चौहान || देश की राजधानी दिल्ली से लगे हुए गाजियाबाद में स्थित श्री दूधेश्वरनाथ के मंदिर को सबसे प्राचीतम मंदिरों के इतिहास और पौराणिक युग का एक प्रत्यक्ष उदाहरण माना जाता है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में है और दिल्ली एनसीआर की सीमा में आता है। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि इस पवित्र स्थान पर त्रेतायुग में लंकापति रावण के पिता ऋषि विश्रवा ने कठोर तप किया था। यह वही स्थान है जिसका जिक्र पुराणों में मिलता है और जहां से बहने वाली हरनंदी या हिरण्यदा नदी के किनारे हिरण्यगर्भ ज्योतिर्लिंग का वर्णन है, और जहां पुलस्त्य ऋषि के पुत्र एवं रावण के पिता ऋषि विश्रवा ने घोर तपस्या की थी। इसके अलावा पुराणों में यह भी जिक्र आता है कि रावण ने स्वयं यहां भगवान शिव की भक्ति और पूजा-अर्चना की थी। लेकिन समय के साथ-साथ हरनंदी से हिरण्यदा और फिर हिरण्यदा से इसका नाम हिंडन नदी हो गया और हिरण्यगर्भ ज्योतिर्लिंग का नाम भी समय और घटनाओं के अनुसार बदला और दूधेश्वर महादेव कहलाने लगा।

दूधेश्वरनाथ जी का यह सिद्धपीठ मंदिर गाजियाबाद ही नहीं बल्कि देश के सबसे प्राचीन मंदिरों में से माना जाता है। हालांकि इसके लिखित इतिहास के अनुसार दूधेश्वरनाथ शिवलिंग का प्राकट्य 3 नवंबर 1454 को माना गया है। जिसके अनुसार इस मंदिर की स्थापना आज से लगभग 564 वर्ष पहले हुई थी। लेकिन यहां इसके पौराणिक काल का साक्ष्य इस बात से मिलता है कि श्री दूधेश्वर महादेव के इस मंदिर में एक धूनी हर समय जलती हुई देखी जा सकती है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह धूनी कलयुग में महादेव के प्रकट होने के समय से ही जलती आ रही है।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में देखे गए कई प्रकार के दैविय चमत्कारों, पौराधिक साक्ष्यों, मान्यताओं और एतिहासिक तथ्यों के आधार पर भी स्पष्ट होता है कि यह वही पवित्र मंदिर स्थल है जो पौराणिक तथ्यों और प्रमाणों को धर्म और आस्था के साथ-साथ मान्यताओं, किंवदंतियों और विभिन्न प्रकार के किस्से-कहानियों के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा और भी कई प्रकार के तथ्य और प्रमाण भी हैं जो मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यहां सुनने को मिलती हैं।

मुगलकाल के दौरान क्रुर मुगल शासकों ने अन्य मंदिरों की तरह ही गाजियाबाद के इस दूधेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी भारी लूटपाट की और इस मंदिर को भी नष्ट कर दिया गया था। विरोध करने वाले हिन्दुओं को बड़े पैमाने पर कत्ल कर दिया गया और इसके बाद इस मंदिर का अस्तित्व ही मिटा दिया गया था। यह मंदिर और इसके साक्ष्यों को दबा दिया गया था, ताकि हिन्दू अनुयायी यहां धर्म और भक्ति के नाम पर विद्रोह न कर सकें। और इसका परिणाम यह हुआ कि कई वर्षों तक यह पवित्र स्थान गुमनाम रहा।

Dudheshwar Shivling Mandir Ghaziabadकई वर्षों के बाद इतिहास ने करवट ली और एक बार फिर से यहां चमत्कार हुआ। जिसके बारे में माना जाता है कि मंदिर के पास ही के कैला नामक गांव की गायें जब यहां चरने के लिए आती थीं तो टीले के ऊपर पहुंचने पर उन गायों के स्तनों से खूद-ब-खूद ही दूध गिरने लगता था। और जब इस घटना से अचंभित गांव वालों ने उस टीले की खुदाई की तो उन्हें वहां यह शिवलिंग मिला। गायों के दूध से अभिषेक करने वाले इस शिवलिंग को उसी समय स्थानीय लोगों ने एक नाम भी दे दिया दुग्धेश्वर महादेव। और खुदाई करते करते वहां जो गहरा गढ्डा बन गया था उसी स्थान पर उस पवित्र शिवलिंग को स्थापित कर दिया गया। इसलिए दूधेश्वरनाथ मंदिर का यह शिवलिंग एक स्वयंभू दिव्य शिवलिंग माना जाता है। दुग्धेश्वर महादेव को दूधेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है।

कई इतिहासकारों ने भी इस दूधेश्वर महादेव मंदिर की प्राचीनता और पौराणिकता को सिद्ध किया है। और इसका प्रमाण मिलता है महामना मालवीय शोध संस्थान के इतिहासकारों और एनएएस डिग्री काॅलेज मेरठ के इतिहासकार डाॅ. देवेशचंद्र शर्मा की पश्चिमी यूपी के कुछ प्राचीन शिवालयों और शिवलिंगों पर की गई एक शोध से जिसे ‘द जर्नल आॅफ द मेरठ यूनिवर्सिटी हिस्ट्री एल्यूमनी’ में प्रकाशित किया। उसके अनुसार गाजियाबाद के दूधेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना स्वयं लंकापति रावण के पिता विश्रवा मुनि ने की थी और खुद रावण भी यहां शिव जी की पूजा करने आया करता था।

इस दूधेश्वरनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार आज भी यहां लगभग 550 वर्षों से महंत परम्परा कायम है। वर्तमान में महंत नारायण गिरी जी महाराज श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के सोलहवें पीठाधीश हैं। जबकि पिछले सभी पीठाधीशों की समाधियां मंदिर प्रांगण में ही बनी हुई हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर परिसर में अगर कोई देर तक सो जाए तो यहां समाधि लिए हुए सिद्ध संत उसे जगाने तक को आ जाते हैं।

Dudheshwar Shivling Mandir Ghaziabadश्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के राम भवन में जो कुआं है, उसके विषय में कहा जाता है कि जो कोई भी इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं, वे इस कुएं की पूजा भी जरूर करते हैं। बताते हैं कि इस कुएं के पानी का स्वाद कभी मीठा तो कभी गाय के दूध जैसा हो जाता है। कहा जाता है कि इस कुएं में प्राचीनकाल में बना एक ऐसा गुप्त रास्ता है जो यहां से सीधे गढ़मुक्तेश्वर के ब्रज घाट तक जाता है। आज भी उस गुफा मार्ग के एक अंश को यहां देखा जा सकता है।

दूधेश्वरनाथ मंदिर के इतिहास के अनुसार अपने शासनकाल में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज भी इस मंदिर में दर्शन करने आए थे और उन्होंने यहां एक हवन कुंड भी बनवाया था, वह हवन कुंड आज भी मंदिर परिसर में बने वेद विद्यापीठ में देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने इस मंदिर के लिए भेंट स्वरूप एक मुख्य द्वार भी बनवाया था जो आज भी यहां गर्भगृह के प्रवेश द्वार के रूप में विद्यमान है। इस द्वार की विशेषता यह है कि यह एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया है। और उस द्धार के बीच में जो भगवान गणेश विद्यमान हैं उन्हें भी इसी पत्थर में तराश कर बनाया गया है।

इसके अलावा इस दूधेश्वरनाथ मंदिर में एक वेद विद्यापीठ भी है, जिसकी स्थापना श्री शंकराचार्य जयंती वर्ष 2002 में की गई थी। इस वेद विद्यापीठ के अंतर्गत मंदिर के आंगन में श्री दूधेश्वर विद्यापीठ का शुभारंभ हुआ। इस विद्यापीठ में भारत के कई हिस्सों से आये हुए पचास से भी अधिक छात्र हर साल गुरुकुल परंपरा के अनुसार विद्या अध्ययन करते हैं। इसे अलावा यहां एक ऐसा समृद्ध पुस्तकालय भी है, जिसमें सैकड़ों पवित्र धार्मिक ग्रन्थ मौजूद हैं। मंदिर के आंगन में एक आयुर्वेदिक औषधालय भी है, जिसका उद्देश्य गरीबों का मुफ्त इलाज करना है। इसके अलावा यहां एक ऐसी गौशाला भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें रहने वाली अधिकतर गायें उन गायों की ही वंशज है जिन गायों का दूध अपने आप शिवलिंग पर गिरा करता था।

भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में विशेषकर सावन के महीने में भक्तों की अपार भीड़ जुटती है। दूर-दूर से कांवड़ लेकर आने वाले भक्त भगवान दूधेश्वर पर जल चढ़ाते हैं जिनकी संख्या लाखों में होती है।

तो यदि आप भी कभी श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो यह मंदिर गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल के पीछे और गाजियाबाद के दिल्ली गेट के सामने जस्सीपुरा मोड़ के पास सौ कदम की दूरी पर ही स्थित है।

भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन है जो मंदिर से मात्र 1.5 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इस मंदिर की दूरी लगभग 28 किलोमीटर, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से इस मंदिर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। आनंद विहार बस अड्डा और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 16 किमी है। इसके अलावा दिल्ली के महाराणा प्रताप बस अड्डे से इस मंदिर की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है।

About The Author

admin

See author's posts

5,806

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: श्री गणेश चालीसा || Shri Ganesh Chalisa
Next: Rashmika Mandanna : दक्षिण भारतीय फिल्मों की चहेती अदाकारा

Related Stories

shankracharya ji
  • अध्यात्म
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

शंकराचार्य जी चार धाम शीतकालीन यात्रा में होंगे सम्मिलित

admin 3 December 2024
JOGULAMBA SHAKTIPEETH TEMPLE
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

जोगुलम्बा शक्तिपीठ मंदिर: कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

admin 25 November 2024
PRAMOD VINAYAK TEMPLE IN KASHI
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • षड़यंत्र

काशी के छप्पन विनायकों में से एक थे प्रमोद विनायक, लेकिन अब…

admin 13 July 2024

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081052
Total views : 147719

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d