Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • श्रद्धा-भक्ति

पांडवों द्वारा स्थापित दिल्ली के पांच मंदिरों में से एक है यह बाल हनुमान मंदिर | Hanuman Mandir Delhi

admin 30 November 2021
Hanuman Mandir in CP New Delhi
Spread the love

अजय सिंह चौहान || माना जाता है कि देश की राजधानी दिल्ली में पांच ऐसे पौराणिक और धार्मिक स्थल हैं जो महाभारत काल के या उससे भी प्राचीन काल के हैं। इसलिए इन सभी मंदिरों को पांडवों की इन्द्रप्रस्थ नगरी के परंपरागत इतिहास से जोड़ कर देखा जाता है। और इन पांच प्रमुख मंदिरों में से एक है योगमाया मंदिर जो महरौली में स्थित है। दूसरा देवी कालिकाजी का मंदिर जो कालिका जी क्षेत्र में है। तीसरा भैरव मंदिर है जो महाभारतकालीन पुराने किले के पास स्थित है। चैथा है प्राचीन बाल हनुमान मंदिर जो कनाट प्लेस में है और और पांचवा है मरघट वाले बाबा हनुमान जी का मंदिर जो जमुना बाजार में स्थित है।

इन सभी मंदिरों के विषय में माना जाता है, कि ये सभी तीर्थ स्थल पांडवकालीन हैं और इन सभी की प्रतिमाएं स्वयंभू हैं। इसके अलावा इस मंदिर का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि पांडवों ने अपनी राजधानी इन्द्रप्रस्थ में जिन पांच हनुमान मंदिरों की स्थापना की थी यह मंदिर उनमें से एक है।

कहां स्थित है यह मंदिर –
प्राचीन श्री बाल हनुमान जी का यह मंदिर जंतर-मंतर के नजदीक और दिल्ली के दिल कनाट प्लेस में बाबा खड़्ग सिंह मार्ग पर स्थित है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है और इस मंदिर में विराजित बाल हनुमान की मूर्ति स्वयंभू मानी जाती है। माना जाता है कि यह मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है और इसमें विराजित भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिस्ठा महाभारत काल में की गई थी।

बाल हनुमान के रूप में दर्शायी गई हनुमान जी की इस मूर्ति का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। इसमें बाल हनुमान के बांये हाथ में गदा और दांया हाथ सीने पर पुजा की मुद्रा में है। मूर्ति में हम उनकी एक आंख को ही देख सकते हैं। मूर्ति का बाल रूप बहुत ही मनमोहक लगता है। इसमें हनुमान जी का मुख बालक के मुख जैसा दिखाई देता है।

हनुमान जी के इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसके शिखर पर फहराई जाने वाली धर्म ध्वजा। जहां सभी सनातन मंदिरों के शिखरों के ऊपर फहराई जाने वाली धर्म ध्वजा के ऊपर सामान्यतः प्रतीक चिन्ह के रूप में ओम या सूर्य चिन्ह होते है, वहीं हनुमान जी के इस मंदिर के शिखर फहराई गई धर्म ध्वजा पर अर्धचन्द्र का प्रतीक चिन्ह अंकित है।

मंदिर का इतिहास –
ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर कहा जाता है कि तौमर एवं चौहान राजाओं के समय में जिर्णोद्धार किए गए और बनवाये गये बहुत से मंदिरों को मुस्लिम विजेताओं ने नष्ट कर दिया दिया था और उनमें से कई मंदिरों को तो मस्जिदों का रूप दे दिया ताकि हिन्दू धर्म उन स्थानों को भूल जाये। उसी तरह से कनाट प्लेस के इस प्राचीन बाल हनुमान मंदिर ने भी मुगलों की उन विनाश लीलाओं को कई बार झेला था। और उन्हीं आक्रमणों और विनाशकारी शक्तियों से इस मंदिर को बचाने के लिए इस पर अर्धचन्द्र का यह प्रतीक चिन्ह अंकित किया गया था। अर्धचन्द्र का यह प्रतीक चिन्ह कब और किसके द्वारा अंकित करवाया गया, इसका स्पष्ट रूप से तो किसी को नहीं पता, लेकिन, इसके पीछे माना जाता है कि चन्द्रमा को इस्लामी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है और अर्धचन्द्र का यह प्रतीक चिन्ह ही है जो समय-समय पर मुगल आक्रमणों से इस मंदिर को बचाता रहा।

चमत्कार के रूप में मंदिर के रहस्य –
मंदिर से जुड़ी एक अन्य ऐतिहासिक घटना के अनुसार कहा जाता है कि एक बार मुगल बादशाह ने तुलसीदास जी को अपने दरबार में बुलाकर चमत्कार दिखाने को कहा। तुलसीदास जी ने हनुमान जी के आशीर्वाद से जब चमत्कार कर दिखाया तो बादशाह ने प्रसन्न होकर मंदिर के शिखर पर इस्लामी चंद्रमा सहित किरीट कलश लगवाया दिया। और संभवतः यही कारण रहा कि कई मुस्लिम आक्रमणकारियों ने इस्लामी चंद्रमा का मान रखा और कभी भी इस मंदिर को क्षति नहीं पहुंचाई।

मंदिर से जुड़े कुछ ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार माना जाता है कि आमेर के महाराजा मान सिंह प्रथम ने सोलहवी सदी के मध्य में इस मंदिर की ईमारत को एक भव्य रूप में बनवाया था। उसके बाद सन 1724 ईस्वी के आस-पास राजा जय सिंह द्वारा इस मंदिर में कुछ बदलाव किए गए। बताया जाता है कि मंदिर के निर्माण में कई बार छोटे-बड़े परिवर्तन हुए, लेकिन हनुमानजी की मूर्ति वहीं पर स्थापित है, जहां शुरू में थी।

नवनिर्मित मंदिर संरचना –
मंदिर की वर्तमान इमारत का नवनिर्माण सत्तर के दशक में किया गया था। इसके प्रवेश द्वार पर कुशल शिल्पकारों ने उद्कीर्ण चित्रकारी करके भगवान के प्रति श्रद्धा का प्रमाण दिया है। मंदिर के मुख्य हाॅल की छत पर महाकाव्य रामायण के विभिन्न दृश्यों को बहुत ही सुन्दर और आकर्षक ढंग से चित्रित किया गया है।

श्री दूधेश्वरनाथ शिव मंदिर में आज भी जागृत हैं दिव्य शक्तियां | Dudheshwar Mandir Ghaziabad

Hanuman Mandir in CP Delhi
बाल हनुमान के रूप में दर्शायी गई हनुमान जी की इस मूर्ति का मुख दक्षिण दिशा की ओर है।

मंदिर में बाल हनुमानजी के अलावा श्रीराम-सीता और लक्ष्मण, श्रीराधा कृष्ण, श्री हनुमानजी महाराज, संतोषी माता, शिव शंकर पार्वती, शिवलिंग, नंदी, माता दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, भगवान गणेश, माता सरस्वती की मूर्तियां भी स्थापित हैं। हनुमान जी के इस मंदिर के पास ही में एक दक्षिण भारतीय शैली में बना प्राचीन और ऐतिहासिक शनि मंदिर और शिव मंदिर भी है।

मंदिर का परिसर हालांकि बहुत बड़े आकार में नहीं है लेकिन, धार्मिक गतिविधिओं के लिए दिल्ली का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् ने मंदिर परिसर का विकास कार्य बड़ी सुंदर एवं सावधानी से किया। मंदिर के ठीक बाहर की ओर परिसर में प्रसाद की कई छोटी-बढ़ी दुकाने हैं। इन दुकानों पर बिकने वाला शुद्ध देशी घी का प्रसाद काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा मंदिर के बाहर हाथों पर मेहंदी लगाने वाली कई महिलाएं भी बैठती हैं।

दर्शनों के लिए कब जायें –
वैसे तो मंदिर में हर दिन चहल-पहल रहती है लेकिन, हर मंगलवार और शनिवार को यहां दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी लाईनें लग जाती हैं। मंदिर में हनुमान जयंती की धूम देखने लायक रहती है। इस मंदिर में हनुमान जी को भोग के रूप में चढ़ने वाला देसी घी से बना पेड़े का प्रसाद प्रसिद्ध है।

यह मंदिर दिल्ली में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर स्थित है। और अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या फिर दिल्ली के किसी भी बस अड्डे पर हैं तो वहां से इस मंदिर तक आने के लिए राजीव चैक मेट्रो स्टेशन पर आना होता है। राजीव चैकर मेट्रो स्टेशन से यह मंदिर चंद मिटर की पैदल दूरी पर ही है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए दिल्ली के किसी भी कोने से हर प्रकार की सवारी जैसे डीटीसी बस, मेट्रो, टेक्सी, आटो आदि आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह मंदिर मात्र 8 किलोमीटर दूर है। नई दिल्ली स्टेशन से इस मंदिर की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर ही है। जबकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 18 किलोमीटर दूर है।

About The Author

admin

See author's posts

5,433

Post navigation

Previous: आखिर क्या है हिरण्यगर्भ और सोने का अण्डा? | Hiranyagarbha & the Golden Egg
Next: युवा पीढ़ी के लिए परंपरागत चिकित्सा एवं जड़ी-बूटियों का सामान्य ज्ञान जरूरी

Related Stories

Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

admin 11 March 2026
Types of incarnations of Lord Vishnu
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति

कितने प्रकार के होते हैं विष्णु जी के अवतार?

admin 3 February 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093073
Total views : 170810

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.