Skip to content
29 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य

युवा पीढ़ी के लिए परंपरागत चिकित्सा एवं जड़ी-बूटियों का सामान्य ज्ञान जरूरी

admin 4 December 2021
Spices & Hurbs in Indian Kitchen1
Spread the love

वर्तमान समय में जिस प्रकार बीमारियां बढ़ रही हैं और उनका नामकरण हो रहा है, उससे तो यही लगता है कि भविष्य में लोगों का अधिकांश समय इलाज के लिए भाग-दौड़ में ही बीतेगा और तनाव तो जो मिलेगा उसके बारे में क्या कहना? एलौपैथ का विकास तो बहुत हुआ है किन्तु स्थायी रूप से सभी बीमारियों का इलाज संभव नहीं हो पाया है इसलिए एलोपैथ के साथ-साथ चिकित्सा की सभी पद्धतियों का विकास समान रूप से होना चाहिए।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब स्वास्थ्य क्षेत्र व्यापक रूप से व्यवसाय का रूप ले ले और सेवाभाव का निरंतर हरास हो रहा हो। तमाम मामलों में सिर्फ पैसे कमाने के लिए बेवजह के इलाज किये जा रहे हों, ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को प्राकृतिक चिकित्सा, परंपरागत चिकित्सा या यूं कहा जा सकता है कि जड़ी-बूटियों से होने वाले सामान्य इलाज की जानकारी दी जानी चाहिए क्योंकि इलाज के नाम पर कौन कहां लूट लिया जायेगा, कितनों के जमीन-जायदाद और घर-मकान बिक जायेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, मेरा यह कहने का भाव बिल्कुल भी नहीं है कि चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाभाव के लोग नहीं हैं। सेवाभाव वाले लोग निश्चित रूप से हैं किन्तु उनकी तादाद निहायत ही कम है।

कुछ वर्षों पूर्व लोग ग्रामीण भारत में लकड़ी काटने जाते थे तो कुल्हाड़ी से पैर एवं अंगुलियों में चोट लग जाती थी किन्तु टेटनेस का टीका लगवाने किसी डाॅक्टर के पास नहीं जाते थे, किसी न किसी जड़ी-बूटी का रस निकालकर चोट पर लगा देते थे और खून निकलना बंद हो जाता था। कान में दर्द होता था तो किसी जड़ी-बूटी का अर्क डाल दिया जाता था तो कान का दर्द बंद हो जाता था किन्तु आज दांत दर्द हो जाये तो उसके लिए बेहद हार्ड दवाइयां भी खानी पड़ जाती हैं।

दाल-बाटी-चूरमा का इतिहास और वर्तमान | History of Dal-Bati-Churma

कुल मिलाकर मेरे कहने का आशय यही है कि हमारी परंपरागत चिकित्सा प्रणाली में सस्ता एवं सुलभ इलाज सभी बीमारियों का है। आवश्यकता सिर्फ इस बात की है कि उन जड़ी-बूटियों एवं उनसे होने वाले इलाज की सामान्य जानकारी देने का काम किसी भी कीमत पर होना चाहिए। कोरोना काल में यह बात बहुत ही शिद्दत से महसूस की गई कि छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज घर पर ही हो जाना चाहिए, इससे अस्पतालों में जाने वाले मरीजों का लोड भी कम होगा।

गंभीर बीमारियों में कभी-कभी देखने में मिलता है कि महंगे इलाज एवं दवाओं की बदौलत व्यक्ति बच तो जाता है किन्तु जीवन भर दवाओं पर निर्भर रहकर जिंदा लाश बन जाता है। किसी काम के योग्य नहीं रह जाता है किन्तु परंपरागत चिकित्सा प्रणाली में अधिकांश बीमारियों का स्थायी इलाज संभव है। ऐसी परिस्थितियों में आज आवश्यकता इस बात की है कि बचपन से ही बच्चों को परंपरागत चिकित्सा एवं जड़ी-बूटियों की जानकारी शिक्षा के कोर्स में शामिल कर जितनी अधिक दे दी जायेगी, उतना ही देश, स्वस्थ, सुखी एवं खुशहाल होगा, अन्यथा इलाज के नाम पर बर्बादी का भीषण दौर सदा के लिए देखने को मिलता रहेग। युवा पीढ़ी इन विषयों को जाने और समझे, इसकी जिम्मेदारी सभी को निभानी होगी।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

1,571

Related

Continue Reading

Previous: पांडवों द्वारा स्थापित दिल्ली के पांच मंदिरों में से एक है यह बाल हनुमान मंदिर | Hanuman Mandir Delhi
Next: दिल्ली को शराब की राजधानी बनाने पर आमादा दिल्ली सरकार | Liquor Shops in Delhi

Related Stories

war-and-environment-in-hindi
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

admin 23 May 2025
Villagers under a tree in India
  • मन की बात
  • स्वास्थ्य

निरपेक्ष आर्थिक विकास के मार्ग पर भारत

admin 25 February 2025
Afghanistan and Pakistan border
  • कला-संस्कृति
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 25 February 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078209
Total views : 142618

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved