Skip to content
14 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष

भगवान् श्रीकृष्णा का द्वारिकाधीश मंदिर कब और कैसे अस्तित्व में आया?

admin 3 September 2023
Dwarkadhish Temple of Srikrishna in Dwarka Gujarat

वर्तमान द्वारिका भी मात्र एक ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि करीब पांच हजार वर्ष पहले, यानी द्वापर युग के अंतिम कुछ वर्षों की समयावधि के दौरान और महाभारत युद्ध के पहले स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने इसे बसाया था इसलिए यह पौराणिक महत्व की नगरी भी है।

Spread the love

अजय सिंह चौहान || प्राचीन द्वारिका नगरी (History & Mystery of Dwarika in Gujarat) के साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि भगवान श्रीकृष्ण के इस पृथ्वी लोक को छोड़ कर जाने के मात्र 36 वर्षों के बाद ही सिंधु सागर के जल पर तैरती वह नगरी जल में समाने लगी। उसकी प्रजा जो कि द्वारिका के समुद्र में समाने से पहले वहां से निकल कर किसी प्रकार से तट पर आ गई थी, उनको विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए इंद्रप्रस्थ से अर्जुन को शीघ्र द्वारिका के लिए जाना पड़ा और वहां से भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ सहित समस्त महिलाओं, बच्चों और अन्य प्रजाजन को अपने साथ हस्तिनापुर ले गये। हस्तिनापुर में आने के बाद धर्मराज युधिठिर ने एक बार फिर से मथुरा नगरी को आबाद करवा दिया और श्रीकृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ को मथुरा का राजा घोषित कर दिया।

वह प्राचीन द्वारिका नगरी अचानक, बस यूं ही समुद्र में नहीं समा गई थी, बल्कि इसके पीछे का रहस्य यह था कि, गांधारी के उस मात्र एक श्राप के चलते यदुवंशियों में आपसी कलह और युद्ध के कारण नाश होते-होते स्थिति यहां तक पहुंच चुकी थी कि अब तक उस वंश में भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र ‘वज्रनाभ’ ही एक मात्र अंतिम शासक के रूप में जीवित बच पाये थे। जबकि दूसरी तरफ गांधारी के उस श्राप के कारण, ठीक 36 वर्षों के बाद सिंधु सागर के एक द्वीप पर बनी वह भव्य ‘स्वर्ण नगरी द्वारिका’ भी अचानक समुद्र में समा गई।

स्वयं श्रीकृष्ण ने अपनी कर्मभूमि (History & Mystery of Dwarika in Gujarat) के तौर पर एक ऐसे स्थान का चयन किया था जिसके चारों तरफ दूर-दूर तक कोई दूसरा राज्य या नगर तो क्या, भूमि तक भी नहीं थी। यानी अथाह सागर के जल पर तैरती हुई नगरी के रूप में अपनी उस द्वारिका को उन्होंने जिस सिंधु सागर के अंदर बसाया था। उस स्थान को आज हम ‘अरब सागर’ के नाम से जानते हैं। यह कोई मनगढ़त बातें या पश्चिम की दी हुई थ्योरी नहीं बल्कि यह साबित हो चुका एक ऐसा सच है जिसको कि आज खुद हमारी ही सरकारें बाहर लाने से डर रहीं हैं।

पुराणों में उल्लेख है कि उस प्राचीन द्वारिका नगरी को बसाने के लिए श्रीकृष्ण ने सिंधु सागर से आग्रह किया था कि- ‘‘आपके तल में जो अथाह भूमि है, उसमें से मुझे कुछ भाग चाहिए, जिसको मैं अपनी प्रजा की सुरक्षा के लिए एक नगर के रूप में बसाना चाहता हूं।’’ सागर देव ने उनकी विनती को स्वीकार कर लिया और अपने तल में से कुछ भाग को भूमि के रूप में उभार कर श्रीकृष्ण को दे दिया। श्रीकृष्ण ने भगवान विश्वकर्मा की सहायता से उस भूमि पर विशाल आकार वाली सुरक्षित चार दिवारी से युक्त एक भव्य नगरी का निर्माण करवाया दिया। वही नगरी श्रीकृष्ण की कर्मभूमि (History & Mystery of Dwarika in Gujarat) नगरी कहलायी।

Dwarika City in Arabian Sea
अथाह सागर के जल पर तैरती हुई नगरी के रूप में अपनी उस द्वारिका को उन्होंने जिस सिंधु सागर के अंदर बसाया था। उस स्थान को आज हम ‘अरब सागर’ के नाम से जानते हैं।

प्रमाणिकता के तौर पर हरिवंश पुराण में स्पष्ट रूप से लिखा है कि, ‘‘सिंधु सागर में निर्मित द्वारिका नगरी का क्षेत्रफल करीब 12 योजन है।’’ यहां अगर हम एक योजन को किलोमीटर में देखें तो सूर्य सिद्दांत के अनुसार एक योजन में आठ किलोमीटर होता है। हालांकि, एक खगोलविद ने 14वीं शताब्दी में एक योजन को लगभग 12 किलोमीटर के आस-पास भी बताया था। इस हिसाब से समुद्र में बसी उस द्वारिका नगरी का क्षेत्रफल करीब 96 किलोमीटर या फिर उससे भी अधिक यानी करीब 144 किलोमीटर रहा होगा।

हरिवंश पुराण में यह भी लिखा है कि, द्वारिका नगरी (History & Mystery of Dwarika in Gujarat) जब सिंधु सागर में समा गई थी तो उससे पहले ही श्रीकृष्ण उस स्थान को छोड़कर कहीं ओर जा चुके थे, और उसके कुछ समय बाद ही वे इस मृत्यु लोक को भी छोड़ कर अपने वैकुण्ठ धाम में चले गये। और श्रीकृष्ण के वैकुण्ठ धाम में जाने के ठीक 36 वर्षों के बाद ही वह द्वारिका नगरी भी समुद्र में समा गई थी।

वर्तमान द्वारिका नगरी भी उसी दौर में स्थापित एक प्राचीन नगरी ही है जिसको कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के प्रपोत्र वज्रनाभ ने मथुरा का राजा घोषित होने के बाद उसी द्वारिका नगरी की याद में श्रीकृष्ण को समर्पित करने के लिए इसका निर्माण करवाया था। और, जिस स्थान पर स्वयं श्रीकृष्ण का महल था और उस महल में उनका जो ‘हरि गृह’ यानी उनका शयन कक्ष था, वह स्थान समुद्र में डूबने से बच गया था, इसलिए उन्होंने श्रीकृष्ण के उस शयनकक्ष को उनकी याद में एक स्मारक का रूप दे दिया और उसे ‘‘द्वारिकाधीश मंदिर’’ के रूप में घोषित कर वहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करवा दी।

Dwarkadhish Temple in Dwarka Gujarat
वर्तमान द्वारिका नगरी भी उसी दौर में स्थापित एक प्राचीन नगरी ही है जिसको कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के प्रपोत्र वज्रनाभ ने मथुरा का राजा घोषित होने के बाद उसी द्वारिका नगरी की याद में श्रीकृष्ण को समर्पित करने के लिए इसका निर्माण करवाया था।

‘‘द्वारिकाधीश मंदिर’’ के रूप में घोषित होने के बाद से अगले सैकड़ों वर्षों तक वह महल उसी अवस्था में सुरक्षित रहा। इस दौरान वह स्मारक न सिर्फ संपूर्ण भारतवर्ष के लिए बल्कि संपूर्ण पृथ्वीवासियों के लिए एक आदर्श स्थान और आस्था का केन्द्र बन चुका था। ये वही वज्रनाभ थे जो श्रीकृष्ण के अंतिम वंशज और मथुरा के अंतिम यदुवंशी शासक माने जाते हैं।

रुक्मिणी मंदिर का मुग़लकालीन इतिहास और आधुनिक काल की दुर्दशा

गोमती नदी के तट पर स्थित द्वारिका नगरी का उल्लेख हमें महाभारत ग्रंथ में श्रीकृष्ण की राजधानी ‘द्वारिका साम्राज्य’ के रूप में पढ़ने को मिलता है। श्रीकृष्ण आज भी यहां साक्षात विराजमान हैं। इसलिए यदि आप सच्चे मन से द्वारिका की यात्रा पर जाते हैं तो आपको यहां उनकी आहट भी सुनाई देगी। यही कारण है कि अधिकतर सनातन तीर्थ प्रेमी इस स्थान की यात्रा के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।

अब अगर यहां हम समुद्र में समा चुकी उस प्राचीन द्वारिका नगरी को छोड़ कर वर्तमान द्वारिका की बात करें तो अरब सागर के तट पर स्थित यह गुजरात राज्य, प्राचीन भारत का ‘सौराष्ट्र’ क्षेत्र कहलाता है। इसी सौराष्ट्र की भूमि पर सनातन धर्म के चार प्रमुख धामों में से एक और भगवान श्रीहरी विष्णु के कृष्णरूपी अवतार यानी द्वारिकाधीश की कर्मभूमि है जिसे संपूर्ण संसार द्वारिका के नाम से जानता है।

Mystery of Dwarika: प्राचीन द्वारिका के रहस्यों को क्यों छुपाना चाहती हैं सरकारें?

वर्तमान द्वारिका नगरी भी मात्र एक ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि करीब पांच हजार वर्ष पहले, यानी द्वापर युग के अंतिम कुछ वर्षों की समयावधि के दौरान और महाभारत युद्ध के पहले स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने ही इसे भी बसाया था इसलिए यह भी उसी प्रकार और उतनी ही पौराणिक महत्व की नगरी है।

आज भले ही आधुनिक विज्ञान और पुरातत्वविद् अपने-अपने तर्क और बुद्धि के बल पर इस स्थान और इस नगरी को मात्र दो से ढाई हजार वर्षों के इतिहास से जोड़ कर देख रहे हैं, लेकिन, यह सच है कि, सनातन धर्म के पौराणिक साक्ष्यों और आस्था के आगे स्वयं भगवान भी बेबस देखे जाते रहे हैं, तो फिर यह तो आधुनिक काल का एक तुच्छ विज्ञान मात्र ही है।

पावागढ़ का महाकाली मंदिर- दर्शन भी, पर्यटन भी | Mahakali Mandir Pavagadh

लेकिन, यहां हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि, क्योंकि यह कलियुग का काल चल रहा है और इस युग में बड़े से बड़े प्रमाणों को भी नकार दिया जाता है तो फिर साक्षात भगवान के अस्तित्व को आसानी से कैसे मान लिया जायेगा? और यही कारण है कि इस क्षेत्र को हर बार हर कोई, इतिहास से तो जोड़ कर देखता है तो कोई अपने तर्कों और कुतर्कों से समझाने लगता है। लेकिन, इसकी पौराणिकता के साथ-साथ स्वयं श्रीहरि विष्णु के कृष्ण रूपी अवतार के प्रमाणों को नकार दिया जाता है। हालांकि, श्रीहरि को प्रमाणों की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए समय आने पर अपने अस्तित्व को वे स्वयं ही उजागर कर देते हैं। द्वारिका नगरी के पौराणिक और ऐतिहासिक प्रमाणों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता रहा है।

About The Author

admin

See author's posts

1,168

Related

Continue Reading

Previous: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर हवन एवं भण्डारा
Next: अपराध की मानसिकता विकसित होने से पहले उस पर अंकुश जरूरी…

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078018
Total views : 142110

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved