Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अपराध

अपराध की मानसिकता विकसित होने से पहले उस पर अंकुश जरूरी…

admin 7 September 2023
Teen aged criminals in India and governments educational policy
Spread the love

अपराध की मानसिकता का यदि विश्लेषण किया जाये तो स्पष्ट रूप से देखने में आता है कि अपराधी पर यदि प्रारंभ में ही अंकुश लगा दिया जाये तो उसका मनोबल अपराध की दुनिया में और अधिक आगे बढ़ने से टूटने लगता है। देश के तमाम युवा जो शौकिया तौर पर अपराध की दुनिया में आगे बढ़ने लगते हैं, यदि उनका मनोबल शुरू में ही तोड़ दिया जाये तो उन्हें लगता है कि अपराध की दुनिया इतनी आसान नहीं है। यदि युवा एक-दो बार अपराध करके बच निकलते हैं तो उनका मनोबल बढ़ता ही जाता है और उन्हें लगने लगता है कि अपराध की दुनिया में आसानी से अपने को स्थापित किया जा सकता है।

वास्तव में देखा जाये तो अपराध की दुनिया में बड़े नाम वही बनते हैं जो शुरू में ही अपराध करके बच निकलते हैं या जिनके घर-परिवार वाले ‘येन-केन-प्रकारेण’ उन्हें बचा लेते हैं। शुरू में ही अपराध करने पर यदि घर-परिवार वाले शख्त हो जायें और शासन-प्रशासन ठीक से अपनी भूमिका का निर्वाह कर दे तो अपराधों पर काबू पाया जा सकता है किंतु जब कोई अपराधी बहुत खतरनाक हो जाता है तो उसके मन-मस्तिष्क में घर-परिवार या शासन-प्रशासन का खौफ नहीं रह जाता है, उसे लगता है कि बड़े से बड़े अपराध करके वह बच निकलेगा। जहां तक मेरी समझ में आता है, उसके अनुसार कुल मिलाकर कमोबेश अपराध करने एवं अपराधी बनने की मानसिकता यही है। इसी मानसिकता पर प्रहार करने की जरूरत है।

अपराध के मनोविज्ञान पर यदि गौर किया जाये तो स्पष्ट रूप से देखने में आता है कि कुछ लोग परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाते हैं। ऐसे लोग आम तौर पर बदले की भावना से अपराधी बनते हैं। ऐसे लोगों के साथ आमतौर पर जब कोई अप्रिय घटना हो जाती है और शासन-प्रशासन से इन्हें न्याय नहीं मिल पाता है तो बदले की आग में अपने को तपा कर अपने साथ हुई नाइंसाफी एवं अपराध का बदला लेने के लिए स्वयं आगे बढ़ जाते हैं।

इस संबंध में एक बात बहुत महत्वपूर्ण है कि जो व्यक्ति बदले की भावना से अपराधी बनता है वह बहुत ही खतरनाक होता है। फूलन देवी सहित तमाम लोगों को इसी श्रेणी में लिया जा सकता है। बदले की भावना से जो लोग अपराध की दुनिया में आगे बढ़ते हैं, यदि वे निहायत सज्जन होते हैं तो वे और भी खतरनाक होते हैं। ऐसे लोग अपने मकसद में कामयाब होने से पहले पीछे मुड़ने को तैयार नहीं होते हैं इसलिए कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति के साथ यदि किसी भी तरह की ज्यादती होती है तो उसे न्याय अवश्य मिलना चाहिए, अन्यथा समाज में अपराध रोकना बहुत मुश्किल हो जायेगा। ऐसे लोगों के अतिरिक्त जो लोग शौकिया तौर पर अपराधी बनते हैं उनके मन में किसी के प्रति बदले की भावना नहीं होती, ऐसे लोगों को आसानी से सुधारा जा सकता है।

किसी भी परिस्थिति में बात एक ही है कि प्रारंभिक दौर में ही यदि अपराधियों के हौंसले पस्त कर दिये जायें तो काफी हद तक अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है, अन्यथा यूं ही चलता रहेगा। यह काम जितना शीघ्र कर लिया जाये उतना ही अच्छा होगा, क्योंकि एक न एक दिन इसी रास्ते पर आना होगा। इसके अलावा अन्य कोई विकल्प भी नहीं है।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: भगवान् श्रीकृष्णा का द्वारिकाधीश मंदिर कब और कैसे अस्तित्व में आया?
Next: फिल्म उद्योग भारतीय संस्कृति को बचाये रखने में आगे आये

Related Stories

UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
The situation in Uttar Pradesh regarding adulteration is not only serious but also scary.
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष

मिलावटखोरी में UP की स्थिति गंभीर ही नहीं डरावनी भी

admin 28 February 2026
pick pocketing in dtc busess
  • अपराध

दिल्ली की बसों में मोबाइल चोरी और मजदूरों का दूर्भाग्य

admin 1 November 2025

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.