Skip to content
14 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यटन
  • विशेष

युगों-युगों के रहस्य और आधुनिक इतिहास का साक्षी है महेश्वर

admin 19 December 2021
History of Maheshwar & Ahilyabai in Madhya Pradesh
Spread the love

अजय सिंह चौहान | महेश्वर यानी भगवान महादेव का अति प्रिय नगर, मंदिरों और देवालयों का नगर और ऐसा नगर जिसमें शिवालयों की संख्या सबसे अधिक हो, तो भला ऐसे स्थान से संत और तपस्वी लोग दूर कैसे रह सकते हैं। अपने पौराणिक, धार्मिक महत्व और रामायण व महाभारत जैसे ग्रंथों में जिस नगर का गुणगान लिखा हो और जिसे पुण्य सलिला नर्मदा नदी अपने जल से हजारों-लाखों वर्षों से सींचती आ रही हो, भला ऐसे पवित्र धाम महिष्मती या महेश्वर में कौन-सा तपस्वी होगा जो अपने जीवन में कम से कम एक बार तप-साधना या देव दर्शन करना नहीं चाहता होगा। और इसी कारण इस महेश्वर या महिष्मती को गुप्त काशी भी कहा जाता है।

महेश्वर के नाम से प्रसिद्ध इस शहर का उल्लेख रामायण और महाभारत जैसे गं्रथों में महिष्मती के नाम से मिलता है। अपने धार्मिक महत्त्वों और अध्यात्म की नगरी होने के कारण यह शहर भगवान शिव की नगरी काशी जितना ही महत्व रखती है। इसके अलावा, अपने पौराणिक महत्व में स्कंध पुराण, रेवा खंड, तथा वायु पुराण आदि के नर्मदा रहस्य में भी इसका महिष्मति नाम से विशेष उल्लेख मिलता है। ऐतिहासिक महत्त्व में यह शहर भारतीय संस्कृति में स्थान रखने वाले राजा महिष्मान, राजा सहस्त्रबाहू जैसे राजाओं और वीर पुरुषों की राजधानी रहा है।

हालांकि, समय के साथ-साथ यह नगरी पौराणिक और ऐतिहास महत्व खोती जा रही थी। लेकिन बाद में, होलकर वंश के कार्यकाल में इसे एक बार फिर प्रमुखता प्राप्त हुई। महेश्वर के अत्यंत गौरवशाली और पौराणिक महत्व और इतिहास को ध्यान में रखते हुए देवी अहिल्या बाई ने इसे अपनी राजधानी बनाया। देवी अहिल्याबाई होलकर के समय में यहाँ के धार्मिक तथा पौराणिक महत्व के कई मंदिरों को एक बार फिर से संवारा गया।

यहां के मुख्य मंदिरों में श्री राजराजेश्वर मंदिर, काशी-विश्वनाथ मंदिर, अहिल्येश्वर महादेव, ज्वालेश्वर महादेव, बाणेश्वर, कालेश्वर शिव मंदिर, सप्तमातृका, कदम्बेश्वर मंदिर आदि हैं। कुछ मंदिर नव निर्मित हैं जो भव्य और आकर्षक भी हैं जिनमें सहस्त्रधारा क्षेत्र में बना दत्तधाम है। लम्बा-चैड़ा नर्मदा तट एवं उस पर बने अनेकों सुन्दर घाटों को तरीके से संवारा गया, जिसके कारण आज भी घाटों के किनारे बने मंदिरों और इमारतों के प्रतिबिंब नदी में खूबसूरत दिखाई देते हैं।

महेश्वर के राजा सहस्त्रार्जुन ने रावण को भी बना लिया था बंदी

Maheshwar__Ghats_of_Maheshwar
देवी अहिल्या के शासनकाल में महेश्वर में स्थित नर्मदा तट एवं उस पर बने अनेकों सुन्दर घाटों को तरीके से संवारा गया।

नदी के किनारे बना महेश्वर का किला पाषाण कला, यानी विशाल पत्थरों पर की गई नक्काशी और कारीगरी का एक सुन्दर, आकर्षक और आश्चर्यचकित कर देने वाली संरचनाओं में से एक माना जाता है। यह किला इस शहर और प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि देश और दुनियाभर के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। महेश्वर के इन घाटों, मंदिरों और यहां के किले को कई फिल्मों और ऐतिहासिक टीवी धारावाहिकों में प्रमुखता से दर्शाया गया है।

समय-समय पर इस शहर की गोद में मनाये जाने वाले तीज-त्यौहार, उत्सव-पर्व इस शहर की रंगत में चार चाँद लगाते हैं, जिनमें शिवरात्रि स्नान, निमाड़ उत्सव, गणगौर पूजा, नवरात्री, गंगादशमी, नर्मदा जयंती, अहिल्या जयंती एवं श्रावण माह के अंतिम सोमवार को भगवान काशी विश्वनाथ के नगर भ्रमण की ‘‘शाही सवारी‘‘ प्रमुख है।

सागर जिला (MP) का पोराणिक इतिहास | History of District Sagar MP

नर्मदा नदी के किनारे बसा यह खुबशुरत पर्यटन स्थल म.प्र. शासन द्वारा पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है। कला, धर्म, अध्यात्मक, संस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को समेटे यह वर्तमान शहर हजारों वर्ष पुराना है।

खरगौन जिला मुख्यालय से महेश्वर की दूरी लगभग 35 किलोमीटर और ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से इसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। यहां का सबसे नजदीकी रैलवे स्टेशन खण्डवा है जो यहां से लगभग 120 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा यह शहर इंदौर-खण्डवा-खरगौन सड़क मार्ग से लगा हुआ है। इंदौर खण्डवा राज मार्ग पर माहेश्वर शहर की दूरी इंदौर के हवाई अड्डे से लगभग 100 किमी है।

महेश्वर में ठहरने के लिए बजट के अनुसार अनेकों प्रकार के होटल और धर्मशालाएं है, और अगर आप यहां परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के बीच का है।

अगर आप लोग भी पौराणिक, धार्मिक और एतिहासिक स्थानों में दिलचस्पी रखते हैं तो कम से कम एक बार तो महिष्मती या महेश्वर नामक इस नगर या शहर में जरूर जाना चाहिए, और जानना चाहिए कि आखिर ऐसे क्या कारण हैं कि हमारी जिन ऐतिहासिक संरचनाओं को देखकर दुनिया के लोगों की आँखों में आश्चर्य आता है, उन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं?

About The Author

admin

See author's posts

2,460

Related

Continue Reading

Previous: भगवान महाकालेश्वर के मंदिर की संरचना से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य
Next: एक ऐसा मंदिर जिसमें औरंगजेब ने भी देखा था अपना भविष्य

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078016
Total views : 142104

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved