Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • धर्मस्थल

यहां स्वयं ब्रह्याजी ने की थी शिवलिंग की स्थापना | History of Sambhal

admin 5 December 2021
Sambhal-Railway-station-up
Spread the love

अजय चौहान ||  उत्तर प्रदेश का जिला सम्भल (History of Sambhal in Uttar Pradesh), एक ऐसा नगर है जिसको लेकर हजारों सालों का इतिहास, पौराणिक मान्यताएं और किंवदंतिया युगों-युगों से चली आ रहीं हैं। आज के सम्भल नामक इस क्षेत्र को लेकर हमारे पौराणिक ग्रंथों के जानकार बताते हैं कि सतयुग में इस स्थान का नाम सत्यव्रत था, त्रेता युग में महदगिरि या महेंद्रगिरी, द्वापर युग में पिंगल था और अब इस कलयुग में यह सम्भल के नाम से प्रसिद्ध है।

युगों-युगों के प्रमाण और साक्ष्य आज भी यहां प्रत्यक्ष देखने को मिलते हैं। उन प्रमाणों के अनुसार यहां उस दौर के 68 तीर्थ आज भी मान्य हैं और पौराणिक काल में बनवाए गए 18 से भी ज्यादा कुंए और तालाब आज भी यहां की अलग-अलग जगहों पर देखने को मिल जाते हैं।

सम्भल (History of Sambhal in Uttar Pradesh) किसी समय में भगवान शिव की नगरी और सनातन एवं वैदिक धर्म के लिए एक पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ हुआ करता था। लेकिन, वर्तमान में यह एक घनी मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र बन चुका है और यहां स्थित एक प्रसिद्ध मस्जिद को आज भले ही जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है, लेकिन पौराणिक और तमाम प्रकार के ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार वास्वत में वह एक ऐसा मंदिर हुआ करता था जिसका जिक्र और अस्तित्व हमारे पौराणिक ग्रंथों में हरिहर मंदिर के नाम से आज भी मौजूद है।

लेकिन, हरिहर मंदिर का दुर्भाग्य था कि अफगान से आये मुस्लिम आक्रांता मोहम्मद गौरी ने एक भयंकर युद्ध में हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चैहान को परास्त करके इस पर कब्जा कर लिया और इसको ध्वस्त करके यहां एक मस्जिद का निर्माण करवा दिया जिसको आज जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है।

पौराणिक साक्ष्यों और मान्यताओं के अनुसार युगों पहले इस हरिहर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना स्वयं ब्रह्याजी ने अपने हाथों से की थी। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि सम्भल उर्फ शम्भलेश्वर नगर की संरचना स्वयं भगवान शिव ने विश्वकर्मा से कराई और इसकी रखवाली के रूप में खुद तीन कोनों पर विराजमान हुए थे। सम्भल की इसी त्रिकोणीय परिधि में 68 तीर्थ और 19 कूप के दर्शन मात्र से ही मानव को पापों से मुक्ति के साथ-साथ चारों तीर्थों की यात्रा का पुण्य फल भी मिल जाता है।

खंडित मूर्तियों की दर्दभरी कहानी कहता अष्टभुजा धाम मंदिर | Ruined Temple

हरिहर मंदिर के अतिरिक्त सम्भल में तीन और प्रसिद्ध शिवलिंग भी हैं, जिसमें से जो पूर्व दिशा में है वह चन्द्रशेखर महादेव, उत्तर में भुवनेश्वर महादेव और दक्षिण में सम्भलेश्वर महादेव के नाम से जाने जाते हैं।

सम्भल को लेकर पुराणों में लिखा है कि कलियुग में होने वाला भगवान विष्णु का कल्कि अवतार इसी क्षेत्र के शंबल नामक एक नगर में होगा। जबकि यहां प्रचलित लोक मान्यताओं में सम्भल को ही शंबल माना जाता है। यहां होने वाले भगवान विष्णु के कल्कि रूपी जन्म और उससे संबंधित मान्यताओं के आधार पर यहां पहले ही उनका एक विष्णु मंदिर बना लिया गया है।

इस क्षेत्र की परत दर परत में न जाने कितने बेशकीमती ऐतिहासिक और पौराणिक साक्ष्य छिपे हुए हैं। सम्भल में कई स्थान ऐसे हैं जो खुद ब खुद ही इसके हजारों साल के इतिहास के प्रमाण आज भी देते हैं। यहां के कुछ टीले, ऐतिहासिक काल के कीले, और कई स्थानों पर बने हुए बुर्ज, आज भी पौराणिक युग के उस प्राचीन, सशक्त और समृद्धशाली सम्भल के इतिहास की कहानी बयां करते हैं। हर साल आयोजित होने वाले यहां के कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और पंचमी के मेले के लिए आज भी शिवभक्त दूर-दूर से दर्शन करने और इसकी परिक्रमा करने आते हैं।

ऐतिहासिक नगरी सम्भल उर्फ शम्भलेश्वर में प्राचीन काल के ऐसे कई मंदिर और संरचनाएं हैं जो अनदेखी के चलते लुप्त हो रहे हैं और अब मात्र कुछ ही तीर्थ वास्तविक रूप में बचे हैं। स्थानिय हिंदू जागृति मंच का मानना है कि शम्भलेश्वर के तीर्थस्थलों की परिक्रमा को करने से गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की तरह ही पुण्य लाभ मिलता है।

About The Author

admin

See author's posts

3,765

Post navigation

Previous: गंगोत्री धाम कैसे पहुंचे, कितने दिनों की यात्रा है, कितना खर्च होगा ?
Next: कोई भी नहीं जानता कि एक रहस्यमयी लौह स्तंभ दिल्ली में कैसे आया!

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093059
Total views : 170780

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.